Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन की मदद से स्क्रीनशॉट में मौजूद जानकारी खोजना

अहम जानकारी:

  • Pixel Screenshots, फ़िलहाल सिर्फ़ Pixel Screenshots Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold, Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, और Pixel 10 Pro Fold फ़ोन पर, अंग्रेज़ी, जर्मन, और जैपनीज़ भाषा में इन देशों में उपलब्ध है:
    • ऑस्ट्रेलिया
    • कनाडा
    • जर्मनी
    • भारत
    • आयरलैंड
    • जापान
    • मलेशिया
    • सिंगापुर
    • यूनाइटेड किंगडम
    • अमेरिका
  • एआई की सुविधाओं को ऐक्सेस करने के लिए, आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए. साथ ही, आपके फ़ोन पर मान्य Google खाता चालू होना चाहिए. ज़रूरी शर्तें पूरी न करने वाले खाते से एआई की कोई भी सुविधा इस्तेमाल नहीं जा सकती.

आपको अपने Pixel फ़ोन पर, स्क्रीनशॉट सेव करने, इकट्ठा करने, उनमें बदलाव करने, और उनमें मौजूद जानकारी को खोजने की सुविधा मिलती है. Pixel Screenshots की मदद से अपने स्क्रीनशॉट में मौजूद जानकारी को खोजने के लिए, आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, ऐक्शन चिप पर टैप करके भी कोई कार्रवाई की जा सकती है. आपको इनमें नोट या रिमाइंडर जोड़ने की सुविधा भी मिलती है.

उपलब्ध कार्रवाइयों में से एक है, स्क्रीनशॉट को ज़्यादा विश्लेषण के लिए NotebookLM में एक्सपोर्ट करना. NotebookLM में स्क्रीनशॉट शेयर करने के लिए:

  1. 'NotebookLM में जोड़ें' ऐक्शन चिप पर टैप करें.
  2. शेयर करें साझा करें इसके बाद NotebookLM पर टैप करें.

Pixel Screenshots को चालू करना

फ़ोन को सेट अप करते समय या ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, एआई की सुविधाएं चालू की जा सकती हैं. इनकी मदद से ये काम किए जा सकते हैं:

  • टाइटल और खास जानकारी जनरेट करना
  • कार्रवाइयों के सुझाव पाना
  • अपने स्क्रीनशॉट में मौजूद जानकारी खोजना
  • अपने कलेक्शन में कुछ जोड़ने का सुझाव पाना

फ़ोन को सेट अप करने के दौरान

  1. सेटअप की प्रोसेस के दौरान, “डिवाइस पर मौजूद एआई की मदद से अपने स्क्रीनशॉट में शामिल जानकारी खोजने” के तरीके के बारे पता चलता है.
  2. सबसे नीचे दाईं ओर मौजूद, चालू करें पर टैप करें.

Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन में

  1. Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सेटिंग खोलने के लिए, होम पेज पर सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, सेटिंग सेटिंग पर टैप करें.
  3. डिवाइस पर मौजूद एआई की मदद से अपने स्क्रीनशॉट में शामिल जानकारी खोजें को चालू करें.

रिमाइंडर सेट करना

किसी खास स्क्रीनशॉट के बारे में सूचनाएं पाने के लिए, उसके लिए रिमाइंडर सेट करें.

  1. Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. किसी स्क्रीनशॉट इसके बाद फ़ोन की घंटी बजने की आवाज़ पर टैप करें.
  3. शेड्यूल करने के किसी विकल्प पर टैप करें.

ब्राउज़ करना और खोजना

अगर आपने Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन पर एआई की सुविधाएं चालू की हैं, तो आपके पास, सेव किए गए सभी स्क्रीनशॉट में मौजूद जानकारी खोजने की सुविधा होती है.

  1. Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे नीचे, खोज के लिए कोई शब्द डालें.

कोई कलेक्शन बनाना

अपने स्क्रीनशॉट को व्यवस्थित करने के लिए, उनके अलग-अलग कलेक्शन बनाए जा सकते हैं.

नया कलेक्शन बनाने के तीन तरीके हैं.

  1. कलेक्शन व्यू से:
    1. Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन के होम पेज पर मौजूद, कलेक्शन पर टैप करें.
    2. “कलेक्शन” पेज पर, एक नया कलेक्शन बनाने के लिए, जोड़ें जोड़ें पर टैप करें.
    3. अपने कलेक्शन को लेबल करने के लिए, अपनी पसंद का कोई नाम या टाइटल डालें.
    4. वे स्क्रीनशॉट चुनें जिन्हें अपने कलेक्शन में शामिल करना है.
    5. हो गया पर टैप करें.
  2. सेव किए गए किसी मौजूदा स्क्रीनशॉट या इमेज से:
    1. सेव की गई कोई इमेज चुनें.
    2. स्क्रोल करके सबसे नीचे इमेज की जानकारी पर जाएं.
    3. कलेक्शन में जोड़ें पर टैप करें.
    4. इसके बाद, आपको एक पॉप-अप दिखेगा. इस पॉप-अप में आपको इनमें से कोई एक विकल्प चुनना होगा:
      • किसी मौजूदा कलेक्शन में जोड़ें.
      • कोई नया कलेक्शन बनाएं. एक नया कलेक्शन बनाने के लिए, नया कलेक्शन पर टैप करें.
    5. सेव करें पर टैप करें.
    6. अपने कलेक्शन को लेबल करने के लिए, अपनी पसंद का कोई नाम या टाइटल डालें.
    7. हो गया पर टैप करें.
  3. स्क्रीनशॉट कैप्चर करने के दौरान:
    1. कोई स्क्रीनशॉट लें.
    2. स्क्रीन पर सबसे नीचे बाईं ओर, स्क्रीनशॉट के थंबनेल पर टैप करें.
    3. दो विकल्पों में से चुनें:
      • किसी मौजूदा कलेक्शन में स्क्रीनशॉट जोड़ने के लिए, स्क्रीनशॉट के पॉप-अप व्यू में स्क्रोल करके सबसे नीचे जाएं. इसके बाद, कलेक्शन में जोड़ें पर टैप करें.
      • एक नया कलेक्शन बनाने के लिए, नया कलेक्शन पर टैप करें.
    4. अपने कलेक्शन को लेबल करने के लिए, अपनी पसंद का कोई नाम या टाइटल डालें.
    5. हो गया पर टैप करें.

अन्य ऐप्लिकेशन में आपके स्क्रीनशॉट में मौजूद कॉन्टेंट से जुड़े सुझाव दिखाना

इस सुविधा को चालू करने पर, आपको अन्य ऐप्लिकेशन में खोज करते स्क्रीनशॉट से फ़िल्म, संगीत, प्रॉडक्ट, जगह की जानकारी, और अन्य टेक्स्ट से जुड़े सुझाव मिल सकते हैं.

  1. स्क्रीनशॉट से सुझाव दिखाने के लिए:
    1. Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन खोलें.
    2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, सेटिंग पर टैप करें.
    3. अन्य ऐप्लिकेशन में, आपके स्क्रीनशॉट में मौजूद कॉन्टेंट से जुड़े सुझाव दिखाएं को चालू करें.
  2. खरीदे जा सकने वाले प्रॉडक्ट, फ़िल्मों, टीवी शो, संगीत, गानों, कलाकारों, एल्बम, और जगहों की जानकारी, जैसे रेस्टोरेंट और कैफ़े के स्क्रीनशॉट लें.
    अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ उन स्क्रीनशॉट पर काम करेगी जिन्हें Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन का नया वर्शन इंस्टॉल करने के बाद प्रोसेस किया गया है.
  3. Pixel Screenshots की मदद से इन स्क्रीनशॉट को प्रोसेस करने के बाद, ऐसे ऐप्लिकेशन में खोज बार खोलें जो इस सुविधा के साथ काम करते हैं. जैसे, YouTube Music, Google Maps वगैरह. कीबोर्ड खुलते ही, Gboard के ऑटोमैटिक तरीके से भरने वाले बार में काम के सुझाव दिखने लगेंगे. कीबोर्ड से कुछ टाइप करते ही यह सुझाव गायब हो जाएंगे.

समस्या का हल करना

Pixel Screenshots से, एआई से तैयार किए गए कॉन्टेंट को मिटाना
  1. Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, सेटिंग पर टैप करें.
  3. डिवाइस पर मौजूद एआई की मदद से अपने स्क्रीनशॉट में शामिल जानकारी खोजें को बंद करें.
  4. एआई की मदद से तैयार की गई सारी खास जानकारी और मेटाडेटा मिटाएं को चुनें.
स्क्रीनशॉट लेने पर, Pixel Screenshots का आइकॉन न दिखना
  1. Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सेटिंग पेज पर जाएं.
  3. देखें कि डिवाइस पर मौजूद एआई की मदद से, अपने स्क्रीनशॉट में शामिल जानकारी खोजें सुविधा को चालू किया गया है या नहीं.
Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन से किसी स्क्रीनशॉट को हटाना
डिफ़ॉल्ट रूप से, आपको Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन में सभी स्क्रीनशॉट मिलेंगे. इनमें आपके फ़ाइल सिस्टम में मौजूद सभी स्क्रीनशॉट शामिल होते हैं. अगर आपने अपने फ़ाइल सिस्टम या फ़ोटो वाले फ़ोल्डर से कोई स्क्रीनशॉट मिटाया है, तो वह Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन से भी मिट जाएगा.
खोज बार नहीं मिल रहा

अगर आपको खोज बार नहीं मिल रहा है, तो इसका मतलब हो सकता है कि एआई की सुविधाएं बंद हैं या मॉडल डाउनलोड किए जा रहे हैं.

एआई की सुविधाएं चालू करने के लिए, आपको होम पेज पर प्रोसेस की जानकारी देने वाला मैसेज कार्ड दिखेगा:

  1. सेटिंग सेटिंग पर टैप करें.
  2. डिवाइस पर मौजूद एआई की मदद से अपने स्क्रीनशॉट में शामिल जानकारी खोजें को चालू करें. इससे आपके ऐप्लिकेशन पर, एआई की मदद से चीज़ें खोजने की सुविधा चालू हो जाएगी.

अहम जानकारी: अगर आपका मॉडल अब भी डाउनलोड हो रहा है, तो डाउनलोड पूरा होने तक एआई की कुछ सुविधाएं बंद रहेंगी.

मॉडल को वाई-फ़ाई कनेक्शन का इस्तेमाल करके डाउनलोड करना
Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन को सिर्फ़ वाई-फ़ाई से कनेक्ट होने पर ही डाउनलोड किया जा सकता है. अगर आपका फ़ोन वाई-फ़ाई से कनेक्ट नहीं है और आपको मॉडल डाउनलोड करना है, तो आपको “डाउनलोड रोका गया” मैसेज कार्ड दिखेगा. डाउनलोड फिर से शुरू करने के लिए, वाई-फ़ाई से कनेक्ट करें.
स्क्रीनशॉट को प्रोसेस करने से जुड़ी समस्याएं ठीक करना

ऐसा हो सकता है कि आपके स्क्रीनशॉट अपने-आप प्रोसेस न हो रहे हों. साथ ही, आपको कुछ स्क्रीनशॉट पर "प्रोसेसिंग रुकी हुई है" मैसेज दिख रहा हो. ऐसे में, कृपया तब तक इंतज़ार करें, जब तक एक साथ कई स्क्रीनशॉट की प्रोसेसिंग वाली सुविधा फिर से चालू न हो जाए. अगर आपको कुछ चुनिंदा स्क्रीनशॉट तुरंत प्रोसेस करने हैं, तो अभी प्रोसेस करें पर टैप करें.

जब फ़ोन का इस्तेमाल न किया जा रहा हो, तब स्क्रीनशॉट को प्रोसेस करने के लिए, बैकग्राउंड में ऐप्लिकेशन के चलने की सुविधा को चालू करें.

  1. ऐप्लिकेशन आइकॉन को दबाकर रखें.
  2. ऐप्लिकेशन की जानकारी इसके बाद ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल में होने वाला बैटरी खर्च पर टैप करें.
  3. बैकग्राउंड में ऐप्लिकेशन के चलने की सुविधा को चालू करें.

अहम जानकारी: अगर बैकग्राउंड में ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की सुविधा बंद है, तो फ़ोन चार्ज होने और इस्तेमाल न किए जाने की स्थिति में स्क्रीनशॉट प्रोसेस नहीं हो पाएंगे.

ज़रूरी ऐप्लिकेशन अपडेट करना

Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने से पहले, आपको कुछ ऐप्लिकेशन अपडेट करने होंगे.

  1. Google Play Store ऐप्लिकेशन पर जाएं.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने अवतार पर टैप करें.
  3. ऐप्लिकेशन और डिवाइस मैनेज करें इसके बाद अपडेट उपलब्ध हैं पर टैप करें.
  4. इनमें से उन ऐप्लिकेशन को अपडेट करें जिन्हें अपडेट करना बाकी है:
    • Android AICore
    • Private Compute Services
    • Pixel Screenshots
    • Android System Intelligence

स्क्रीनशॉट वापस नहीं आ पा रहे

Pixel Screenshots ऐप्लिकेशन, सिर्फ़ एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर बैकअप लेने और उसे वापस लाने की सुविधा देता है. अगर आपके Screenshots का डेटा मौजूद नहीं है, तो कृपया किसी दूसरे डिवाइस से डेटा वापस पाने की कोशिश करें.

अहम जानकारी: एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर बैकअप लेने और उसे वापस लाने की सुविधा भी उपलब्ध है. किसी Android फ़ोन से Pixel फ़ोन पर डेटा ट्रांसफ़र करने का तरीका जानें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
4205251839851573079
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1634144
false
false
false
false
false