अहम जानकारी:
- ID पास, न तो कोई आधिकारिक आईडी है और न ही इसे फ़िज़िकल आईडी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसलिए, ज़रूरत के हिसाब से अपना फ़िज़िकल आईडी भी अपने साथ रखें.
- ऐसा हो सकता है कि आपके ID पास को हर जगह स्वीकार न किया जाए और ID पास से जुड़ी ज़रूरी शर्तें, अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग हों. हमारा सुझाव है कि आप ID पास का अनुरोध करने वाले व्यक्ति या संस्था से, ज़रूरी शर्तों के बारे में पूरी जानकारी ले लें.
ID पास बनाने और इस्तेमाल करने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
- आपके पास एनएफ़सी की सुविधा वाला Android 9 या इसके बाद के वर्शन वाला फ़ोन होना चाहिए.
- ID पास बनाने के लिए, एनएफ़सी की सुविधा चालू करें.
- ID पास का इस्तेमाल करने के लिए, आपको ब्लूटूथ और आस-पास मौजूद डिवाइसों से कनेक्ट करने की सुविधा चालू करनी होगी.
- ID पास का इस्तेमाल करने के लिए, आपको स्क्रीन लॉक सेट करना होगा. इससे यह सुविधा ज़्यादा सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल की जा सकेगी.
- Google Wallet में, एक पासपोर्ट से सिर्फ़ एक ID पास बनाया जा सकता है. इसलिए, आपके पासपोर्ट का इस्तेमाल करके अन्य किसी भी डिवाइस पर ID पास नहीं बनाया जा सकता.
- ID पास बनाने के लिए, आपके पास उस देश/इलाके का मान्य पासपोर्ट होना चाहिए जहां यह सुविधा उपलब्ध है.
- ब्राज़ील
- सिंगापुर
- ताइवान
- यूनाइटेड किंगडम
- संयुक्त राज्य अमेरिका
Google Wallet ऐप्लिकेशन में ID पास बनाना
- अपने Android डिवाइस पर, Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Google Wallet में जोड़ें
पर टैप करें.
- आईडी
ID पास पर टैप करें.
- जारी रखें पर टैप करें.
- अपने पासपोर्ट के लिए देश/इलाका चुनें.
- शर्तें पढ़ें और मैं सहमत हूं पर टैप करें.
- पासपोर्ट में मौजूद निजी जानकारी वाले पेज को स्कैन करें.
- पासपोर्ट की जानकारी की पुष्टि करें और जारी रखें पर टैप करें.
- अपने पासपोर्ट में मौजूद सिक्योरिटी चिप को स्कैन करें. सिक्योरिटी चिप ढूंढने का तरीका जानें.
- पुष्टि करने के लिए, अपने चेहरे का एक वीडियो रिकॉर्ड करें.
- चुनें कि पुष्टि किस तरह की जाएगी.
- जारी रखें
सबमिट करें पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- पुष्टि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको इसकी सूचना दी जाएगी.
- ID पास को सीधे कुछ ऐप्लिकेशन या साइटों से भी Google Wallet में जोड़ा जा सकता है.
अपना ID पास इस्तेमाल करना
अहम जानकारी: अमेरिका के बाहर के इलाकों/देशों में, ID पास का इस्तेमाल यात्रा या इमिग्रेशन के लिए नहीं किया जा सकता.
TSA (सिर्फ़ अमेरिका के लिए)
अमेरिका के पासपोर्ट से बनाए गए ID पास, TSA के चेकपॉइंट पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ऐसा सिर्फ़ यह पास इस्तेमाल करने की सुविधा देने वाले हवाई अड्डों पर किया जा सकता है. साथ ही, यह सुविधा सिर्फ़ घरेलू फ़्लाइटों के लिए उपलब्ध है. अगर आपके पास रीयल आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या स्टेट आईडी नहीं है, तो हवाई अड्डे पर होने वाली सुरक्षा जांच के लिए ID पास का इस्तेमाल किया जा सकता है.
नियर फ़ील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफ़सी) की मदद से, ID पास की जानकारी शेयर करना- अपना फ़ोन अनलॉक करें.
- अपने फ़ोन के पिछले हिस्से को कुछ सेकंड के लिए, एनएफ़सी टर्मिनल के सामने रखें.
- शेयर की जाने वाली जानकारी की जांच करें.
- अगर जानकारी शेयर करनी है, तो जारी रखें पर टैप करें. अगर नहीं करनी है, तो अभी नहीं पर टैप करें.
- जारी रखने पर, Google Wallet आपसे पुष्टि करने के लिए कहेगा. पुष्टि करने के बाद ही, आपको आगे बढ़ने का विकल्प मिलेगा.
- यह पक्का करने के लिए कि जानकारी शेयर हो गई है, सही का नीला निशान दिखने तक इंतज़ार करें.
सलाह: अगर आपको अपना आईडी शेयर करने में समस्या आ रही है, तो:
- फ़ोन को किसी दूसरी पोज़िशन में पकड़कर देखें. एनएफ़सी ऐंटीना, आपके डिवाइस के सबसे ऊपरी या निचले हिस्से के आस-पास हो सकता है.
- फ़ोन को रीडर के पास कुछ और सेकंड तक पकड़कर रखें.
- अपने Android डिवाइस पर, Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- स्क्रोल करके अपना ID पास ढूंढें.
- अपना ID पास चुनें.
- रीडर से, अपने ID पास पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करें.
- शेयर की जाने वाली जानकारी की जांच करें.
- आगे बढ़ने के लिए, शेयर करें पर टैप करें.
- अगर आपको जानकारी शेयर नहीं करनी है, तो अभी नहीं पर टैप करें.
- Google Wallet आपकी पहचान की पुष्टि करेगा. इसके बाद ही, आपको आगे बढ़ने का विकल्प मिलेगा.
- यह पक्का करने के लिए कि जानकारी शेयर हो गई है, सही का नीला निशान दिखने तक इंतज़ार करें.
सलाह: अगर आपके ID पास पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पा रहा है, तो:
- अपने फ़ोन को स्थिर रखें या उसे किसी समतल जगह पर रखें.
- अच्छी रोशनी वाली जगह पर जाकर, क्यूआर कोड स्कैन करें.
- पक्का करें कि क्यूआर कोड साफ़ तौर पर दिख रहा हो.
चुनिंदा ऐप्लिकेशन और वेबसाइटों पर ID पास का इस्तेमाल
कुछ ऐप्लिकेशन, पहचान और उम्र की पुष्टि करने के लिए Google Wallet में मौजूद ID पास को स्वीकार करते हैं.
अगर ऐप्लिकेशन, Google Wallet में मौजूद डिजिटल आईडी स्वीकार करता है, तो ऐप्लिकेशन की पुष्टि की प्रक्रिया के दौरान आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपको Google Wallet में मौजूद डिजिटल आईडी का इस्तेमाल करना है. इस दौरान, ऐप्लिकेशन के साथ शेयर की जाने वाली जानकारी देखी जा सकती है और इसे शेयर करने के लिए अपनी सहमति दी जा सकती है. जारी रखने पर, Google Wallet भी आपसे पुष्टि करने के लिए कहेगा. पुष्टि करने के बाद ही, आपको आगे बढ़ने का विकल्प मिलेगा.
सलाह: अपने डिजिटल आईडी को अन्य ऐप्लिकेशन के साथ इस्तेमाल करने के लिए, कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन में दिया गया तरीका अपनाएं. हर ऐप्लिकेशन में, यह तरीका अलग हो सकता है.
अपना ID पास मैनेज करना
अहम जानकारी: आपका ID पास एन्क्रिप्ट यानी सुरक्षित करके, आपके डिवाइस पर Google Wallet में सेव किया जाता है. एक पासपोर्ट से सिर्फ़ एक ID पास बनाया जा सकता है. ID पास को आपके डिवाइस पर सेव किया जाता है, न कि आपके Google खाते में. साथ ही, ID पास का डेटा संवेदनशील होता है. इसलिए, आपके पास Google की Takeout सुविधा इस्तेमाल करके, अपने ID पास के कॉन्टेंट की कॉपी को एक्सपोर्ट और डाउनलोड करने की सुविधा नहीं होती है.
अपना ID पास देखना
Google Wallet ऐप्लिकेशन में जाकर, अपना ID पास देखा जा सकता है.
- अपने Android डिवाइस पर, Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- स्क्रोल करके अपना ID पास ढूंढें.
- उस पर टैप करें.
सलाह: ID पास की पूरी जानकारी देखने के लिए, ज़्यादा
ID पास की जानकारी पर टैप करें.
अपने ID पास के लिए, गतिविधि का इतिहास सेव होने की सुविधा चालू या बंद करना
गतिविधि का इतिहास सेव होने की सुविधा, डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है. इसे चालू करके, यह जानकारी देखी जा सकती है कि ID पास को किसके साथ और कब शेयर किया गया था. साथ ही, उसकी कौनसी जानकारी शेयर की गई थी. गतिविधि का इतिहास, उसी डिवाइस पर सेव किया जाता है जिसमें आपका ID पास मौजूद होता है. यह इतिहास सिर्फ़ आपको दिखता है. इसे देखने के लिए, आपको अपनी पहचान की पुष्टि करनी होती है. गतिविधि का इतिहास सेव होने की सुविधा चालू करने के बाद, इसे बंद करने पर, आपके डिवाइस पर हुई सभी गतिविधियों की जानकारी मिट जाएगी.
- अपने Android डिवाइस पर, Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- स्क्रोल करके अपना ID पास ढूंढें.
- उस पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
गतिविधि देखें और मैनेज करें पर टैप करें.
- गतिविधि का इतिहास सेव होने की सुविधा चालू करें.
अहम जानकारी: अगर गतिविधि का इतिहास सेव होने की सुविधा चालू है, तो ID पास से जुड़ा, गतिविधि का इतिहास देखने के लिए, ज़्यादा
गतिविधि देखें और मैनेज करें पर टैप करें.
अपने गतिविधि लॉग का डेटा एक्सपोर्ट करना
- Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- “आईडी या लाइसेंस” ढूंढने के लिए, स्क्रोल करें.
- अपने आईडी या लाइसेंस पर टैप करें.
- ज़्यादा
गतिविधि देखें और मैनेज करें पर टैप करें.
- अपनी पहचान की पुष्टि करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, डाउनलोड करें
पर टैप करें.
कोई ID पास हटाना
अपने Android डिवाइस पर Google Wallet में जाकर, अपना ID पास हटाया जा सकता है. इसके अलावा, ब्राउज़र में myaccount.google.com पर जाकर भी इसे हटाया जा सकता है.
अगर Google को सुरक्षा या ID पास के इस्तेमाल से जुड़ी समस्याओं या किसी तरह की धोखाधड़ी का पता चलता है, तो Google आपके ID पास को मिटा सकता है.
Google Wallet में मौजूद अपना ID पास हटाना- अपने Android डिवाइस पर, Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- स्क्रोल करके अपना ID पास ढूंढें.
- उस पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
हटाएं
हटाएं पर टैप करें.
- myaccount.google.com पर जाएं.
- निजी जानकारी पर टैप करें.
- स्क्रोल करके "आईडी" पर जाएं.
- आईडी मैनेज करें पर टैप करें.
- वह आईडी चुनें जिसे हटाना है.
- ID पास के बगल में, मिटाएं
पर टैप करें.
- पुष्टि करें कि आपको अपना ID पास मिटाना है.
अपने ID पास से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
सिक्योरिटी चिप को कैसे ढूंढेंअहम जानकारी: आपके पासपोर्ट में एक सुरक्षा चिप होती है. यह चिप, पासपोर्ट के सामने वाले कवर, पीछे वाले कवर या फ़ोटो वाले पेज पर होती है. चिप कहां मौजूद है, यह जानने के लिए ऐप्लिकेशन में मौजूद ऐनिमेशन देखें.
अगर आपको सिक्योरिटी चिप नहीं मिल रहा है, तो यह तरीका आज़माएं:
- अपने पासपोर्ट को किसी समतल जगह पर रखें.
- अपने पासपोर्ट के सामने वाला कवर, पीछे वाला कवर या फ़ोटो वाला पेज खोलें.
- स्कैन करने के लिए, पक्का करें कि एनएफ़सी चालू हो. साथ ही, अपना फ़ोन केस हटाएं.
- चिप ढूंढने के लिए, अपने फ़ोन के पिछले हिस्से को पासपोर्ट के सामने वाले कवर, पीछे वाले कवर या फ़ोटो वाले पेज पर धीरे-धीरे इधर-उधर घुमाएं.
पक्का करें कि:
- आपने अपने ही मान्य पासपोर्ट का इस्तेमाल किया हो.
- आपके पास पहले से कोई ID पास न हो.
पासपोर्ट से बने ID पास को सिर्फ़ एक डिवाइस पर जोड़ा जा सकता है. अगर आपको उसे किसी दूसरे डिवाइस पर जोड़ना है, तो पहले उसे अपने मौजूदा डिवाइस से हटाएं. इसके बाद, अपने दूसरे डिवाइस पर, एक नया ID पास बनाएं.
सलाह: अगर आपके पास उस डिवाइस का ऐक्सेस नहीं है जिस पर आपने पासपोर्ट से ID पास बनाया था, तो आपको किसी दूसरे डिवाइस से ऑनलाइन जाकर अपना ID पास हटाना होगा.अगर आपका फ़ोन खो जाता है, तो उससे अपना आईडी हटाने के लिए, ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अगर आपको यह पक्का करना है कि कोई और व्यक्ति आपके पासपोर्ट की जानकारी इस्तेमाल करके ID पास न बना सके, तो इस फ़ॉर्म में दिए गए निर्देशों का पालन करें.
ID पास के लिए, बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी की मदद से अपने-आप फ़ेस मैच होने की सुविधा के बारे में जानकारी
ID पास सेट अप करते समय, कुछ मामलों में अपनी पहचान की पुष्टि करवाने के लिए, मैन्युअल तरीका अपनाने के बजाय, बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी की मदद से अपने-आप फ़ेस मैच होने की सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है. अपने-आप फ़ेस मैच होने की सुविधा चुने जाने पर, हम कुछ ही सेकंड में पुष्टि की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. अगर आपको किसी व्यक्ति से अपनी पहचान की पुष्टि करवानी है, तो मैन्युअल तरीके से पुष्टि करवाने का विकल्प चुनें. आम तौर पर, इसमें 30 मिनट से ज़्यादा समय नहीं लगता.
अपने-आप फ़ेस मैच होने की सुविधा कैसे काम करती है
बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी की मदद से अपने-आप होने वाली फ़ेस मैचिंग की सुविधा चुनने पर, हम आपके चेहरे के टेंप्लेट बनाएंगे. इसके लिए, हम आपके अपलोड किए गए लाइव वीडियो और पासपोर्ट फ़ोटो का इस्तेमाल करेंगे. चेहरे के टेंप्लेट, आपके चेहरे की इन इमेज को अंकों के हिसाब से दिखाते हैं. इनका इस्तेमाल, यह पता लगाने के लिए किया जा सकता है कि ये इमेज कितनी मिलती-जुलती हैं. साथ ही, यह पुष्टि करने के लिए भी किया जा सकता है कि अपलोड की गई इमेज में एक ही व्यक्ति है.
अगर अपने-आप होने वाली फ़ेस मैचिंग की सुविधा, आपके चेहरे को मैच नहीं कर पाती है, तो समीक्षक मैन्युअल तरीके से आपकी पहचान की पुष्टि करेंगे.
अपने-आप होने वाली फ़ेस मैचिंग से जुड़े डेटा के रखरखाव की नीति
आपकी पहचान और अनुरोध की पुष्टि करने के बाद, हम आपके चेहरे के टेंप्लेट और बायोमेट्रिक डेटा को मिटा देंगे.