Pixel स्टूडियो का इस्तेमाल करके इमेज बनाना

अहम जानकारी:
  • Pixel Studio इन डिवाइसों, भाषाओं, और देशों में उपलब्ध है:
    • डिवाइस: Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9a, Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, Pixel 10 Pro Fold
    • भाषाएं: अंग्रेज़ी, जर्मन, जैपनीज़
    • देश: ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्ज़रलैंड, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका
  • Pixel Studio, वर्क प्रोफ़ाइल या पूरी तरह से मैनेज किए जा रहे डिवाइस पर उपलब्ध नहीं है.
Pixel Studio में मौजूद जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करके आसानी से शानदार और मज़ेदार इमेज जनरेट की जा सकती हैं. साथ ही, उन्हें शेयर किया जा सकता है. जेन एआई से जुड़ी Google की नीतियों के बारे में ज़्यादा जानें.

Pixel Studio का इस्तेमाल करना

कोई इमेज जनरेट करना

  1. Pixel Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. पहले से डिज़ाइन किया गया कोई लेआउट चुनें या बनाएं पर टैप करें.
  3. टेक्स्ट बॉक्स में इमेज के बारे में जानकारी दें.
  4. नए वर्शन फिर से बनाने के लिए, फिर से जनरेट करें पर टैप करें.
  5. अलग-अलग स्टाइल देखने के लिए, स्टाइल पर टैप करें.

किसी प्रोजेक्ट पर वापस जाना

  1. Pixel Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. होम पेज पर सबसे ऊपर बाईं ओर, मेरे प्रोजेक्ट पर टैप करें.
  3. जिस इमेज में बदलाव करना है उस पर टैप करें.
    • अगर वह इमेज आपने खुद बनाई है, तो आपको उसमें बदलाव करने के कई विकल्प मिलते हैं. जैसे, प्रॉम्प्ट बदलना, स्टिकर जोड़ना या इमेज की स्टाइल बदलना. इनके अलावा, आपके पास कैप्शन जोड़ने या ऑब्जेक्ट हटाने के विकल्प भी हैं.

अपनी फ़ोटो में बदलाव करना

  1. Pixel Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. होम पेज पर सबसे नीचे मौजूद, इमेज आइकॉन पर टैप करें और अपने कैमरा रोल से कोई फ़ोटो चुनें.
  3. इमेज में बदलाव करें पर टैप करें.
  4. कोई टूल चुनें:
    • इमेज के बॉर्डर अडजस्ट करने के लिए, काटें Crop पर टैप करें.
    • इमेज पर डूडल बनाने, इसके किसी हिस्से को हाइलाइट करने या इसमें कुछ जोड़ने के लिए, ड्रॉ करें Draw पर टैप करें.
    • कोई टेक्स्ट जोड़ने के लिए, लेबल Label पर टैप करें.
    • कोई नया इफ़ेक्ट जोड़ने के लिए, शामिल करें Wand पर टैप करें.
    • कोई स्टिकर जोड़ने या बनाने के लिए, स्टिकर Sticker पर टैप करें.
    • इमेज में मौजूद कोई सेक्शन मिटाने के लिए, मिटाएं Erase पर टैप करें.
      सलाह: बदलावों को पहले जैसा करने के लिए, पहले जैसा करें पर टैप करें.
  5. सेव करें पर टैप करें.

एआई की मदद से कोई चीज़ जोड़ना या बदलना

  1. Pixel Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. होम पेज पर:
    • अपने कैमरा रोल से कोई फ़ोटो चुनने के लिए, इमेज पर टैप करें.
    • नई इमेज बनाने के लिए, बनाएं पर टैप करें.
  3. शामिल करें Wand पर टैप करें.
    • किसी हिस्से को चुनने के लिए, 'तुरंत चुनें' या 'मैन्युअल तरीके से चुनें' का इस्तेमाल करें. इसके बाद, बताएं कि आपको क्या जोड़ना या बदलना है.
    • इसके बाद, आपको इमेज के जिस हिस्से में बदलाव करना है उस पर टैप करें, सर्कल बनाएं या ब्रश से पेंट करें.
    • चुने गए हिस्से को बड़ा करने के लिए, 'बड़ा करें' पर टैप करें. चुने गए जिन हिस्सों को हटाना है उनके लिए, 'चुने गए का निशान हटाएं' पर टैप करें.
  4. कोई प्रॉम्प्ट डालें और उसके बारे में बताएं. जैसे: एक बेसबॉल कैप जोड़ो या सूरज की इमेज शामिल करो.
  5. डालें पर टैप करें.
  • इमेज जोड़ने के लिए, स्वीकार करें Accept पर टैप करें.
    • अगर आपको नतीजा पसंद नहीं आता है और आपको Pixel Studio पर दोबारा कोशिश करनी है, तो फिर से लोड करें Reload पर टैप करें.
    • कोई चीज़ हटाने के लिए, पहले जैसा करें पर टैप करें.

Gboard में स्टिकर बनाना और सेव करना

बातचीत के अनुभव को दिलचस्प बनाने के लिए, नया स्टिकर बनाया जा सकता है. इस स्टिकर को Google Keyboard (Gboard) में सेव किया जा सकता है और अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर किया जा सकता है.

इस सुविधा की मदद से, ये काम किए जा सकते हैं:

  • Gboard की मदद से किसी भी मैसेजिंग ऐप्लिकेशन में, Pixel Studio का इस्तेमाल करके बनाए गए स्टिकर भेजना.
  • "मेरे प्रोजेक्ट" लाइब्रेरी में, "स्टिकर" टैब का इस्तेमाल करके नए स्टिकर बनाना. इसके अलावा, किसी फ़ोटो में बदलाव करते समय, अपनी स्टिकर लाइब्रेरी से भी स्टिकर बनाए जा सकते हैं.
  1. Pixel Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे नीचे मौजूद, स्टिकर आइकॉन पर टैप करें.
  3. "कोई स्टिकर बनाएं" में जाकर, अपने स्टिकर के बारे में बताएं या मौजूदा फ़ोटो से स्टिकर बनाएं पर टैप करें.

'मेरे प्रोजेक्ट' लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके स्टिकर बनाना:

  1. Pixel Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर बाईं ओर, मेरे प्रोजेक्ट इसके बाद स्टिकर पर टैप करें.
  3. स्टिकर बनाने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

स्टिकर भेजने के लिए:

  1. अपने मैसेजिंग ऐप्लिकेशन में, Gboard Gboard खोलें.
  2. स्टिकर इसके बाद Pixel Studio पर टैप करें.
  3. भेजने के लिए कोई स्टिकर चुनें.

Pixel Studio से इमेज डाउनलोड करना

Pixel Studio से इमेज सेव करना

अहम जानकारी: स्टिकर सेव नहीं किए जा सकते.

  1. Pixel Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. होम पेज पर सबसे ऊपर बाईं ओर, मेरे प्रोजेक्ट पर टैप करें.
  3. जो इमेज आपको डाउनलोड करनी है उस पर टैप करें.
  4. इमेज को अपने डिवाइस पर सेव करने के लिए, डाउनलोड करें पर टैप करें.

Google Photos में सेव की गई इमेज देखना

  1. Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें
  2. सबसे नीचे, कलेक्शन इसके बाद इस डिवाइस पर मौजूद फ़ोल्डर पर टैप करें.
  3. सेव की गई इमेज देखने के लिए, Pixel Studio पर टैप करें.

इमेज से जुड़ी पाबंदियां

जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति का उल्लंघन करने वाली इमेज जनरेट नहीं की जा सकेंगी. ध्यान दें कि हम अपने फ़िल्टर को बेहतर बना रहे हैं. इसलिए, कुछ इमेज अनजाने में ब्लॉक हो सकती हैं.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11449594769063559443
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1634144
false
false
false
false