Google Quick Switch Adapter के लिए सुरक्षा, वारंटी, और नियमों से जुड़ी गाइड

प्रॉडक्ट की जानकारी कहां मिलेगी

इस गाइड में, सुरक्षा से जुड़े बुनियादी दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया है. ये दिशा-निर्देश, Quick Switch Adapter के साथ मिलने वाली, सुरक्षा और वारंटी से जुड़ी बुकलेट में हैं. इसमें Quick Switch Adapter की सुरक्षा, वारंटी, और नियमों के पालन के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी दी गई है.

सुरक्षा और नियमों के पालन की जानकारी: g.co/pixel/Safety.

आपने जिस देश में यह अडैप्टर खरीदा है वहां मिलने वाली वारंटी की जानकारी पाने और उस पर दावा करने के निर्देश देखने के लिए, इस लिंक पर जाएं: g.co/devicewarranty.

Google Quick Switch Adapter से जुड़ी मदद पाने के लिए, इस लिंक पर जाएं: g.co/pixel/help.

सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी बातें

चेतावनी चेतावनी: प्रॉ़डक्ट इस्तेमाल करने से पहले स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पढ़ें.

अपने Google Quick Switch Adapter या उससे कनेक्ट किए गए किसी डिवाइस को नुकसान से बचाने के लिए, नीचे बताई गई सावधानियां बरतें. चोट लगने, असुविधा होने, प्रॉपर्टी के नुकसान या ऐसे अन्य खतरों से बचने के लिए भी इन बातों का ध्यान रखें. इन सावधानियों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, g.co/pixel/Safety पर जाएं. यहां आपको Google Quick Switch Adapter की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिलेगी:

  • अपने Google Quick Switch Adapter का इस्तेमाल सावधानी से करें. Google Quick Switch Adapter को खोलने, गिराने, मोड़ने, जलाने, कुचलने या उसमें छेद करने से, उसे नुकसान पहुंच सकता है. अगर Google Quick Switch Adapter खराब हो गया है, तो उसका इस्तेमाल न करें. अगर आपको चार्जिंग के लिए Quick Switch Adapter का इस्तेमाल करना है, तो इसका इस्तेमाल करते समय पक्का करें कि केबल, पावर अडैप्टर, और Google Quick Switch Adapter ढका हुआ न हो. खराब Google Quick Switch Adapter या पावर अडैप्टर का इस्तेमाल करने या नमी या गंदगी वाली जगह पर डिवाइस चार्ज करने से, आपके Google Quick Switch Adapter या उसके आस-पास की दूसरी चीज़ों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसा करने से डिवाइस ज़्यादा गर्म हो सकता है, उसमें आग लग सकती है, किसी को बिजली का झटका लग सकता है या चोट लग सकती है. Quick Switch Adapter को पानी या दूसरी तरल चीज़ों से दूर रखें. इन चीज़ों के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट या डिवाइस के ज़्यादा गर्म होने का खतरा हो सकता है. अगर Quick Switch Adapter भीग जाता है, तो उसे सुखाने के लिए किसी मशीन वगैरह का इस्तेमाल न करें. अगर Quick Switch Adapter गीला है या उस पर सीधी धूप पड़ रही है, तो चार्ज करने के लिए उसका इस्तेमाल न करें. आपके Google Quick Switch Adapter को घर के अंदर के तापमान पर, बिना नमी वाली जगह में काम करने के लिए बनाया गया है. इसे बाहर इस्तेमाल करने के लिए नहीं बनाया गया है. आपके Google Quick Switch Adapter की परफ़ॉर्मेंस 32°F से 95°F (0°C से 35°C) तापमान के बीच सबसे अच्छी होती है. इसे -4°F से 113°F (-20°C से 45°C) तापमान के बीच में ही रखा जाना चाहिए. Google Quick Switch Adapter को ऐसी जगह पर न रखें जहां तापमान 113°F (45°C) से ज़्यादा हो. ऐसा करने से, उसे नुकसान पहुंच सकता है और उसमें आग भी लग सकती है.
  • चार्जिंग के लिए Quick Switch Adapter का इस्तेमाल करते समय, इस अडैप्टर के साथ काम करने वाली ऐसी ऐक्सेसरी ही इस्तेमाल की जानी चाहिए जो Google Store या Google के अधिकृत रीसेलर के पास उपलब्ध हैं. ऐसी ऐक्सेसरी की पहचान करने के लिए, Google का "made for" बैज देखें. चार्जिंग के लिए सही ऐक्सेसरी इस्तेमाल न करने पर, बिजली का झटका या आग भी लग सकती है. इसके अलावा, आपको चोट लग सकती है और Google Quick Switch Adapter या आस-पास की अन्य ऐक्सेसरी को भी नुकसान पहुंच सकता है.
  • चार्जर को पावर सॉकेट में लगाने पर, चार्जर की दिख रही पिन के बीच धातु या चुंबक से बनी कोई चीज़ न रखें, क्योंकि इससे वह चीज़ या चार्जर गर्म हो सकता है.

प्रॉडक्ट को नष्ट और रीसाइकल करना

Quick Switch Adapter को नष्ट करने के लिए पर्यावरण और परिवहन के स्थानीय नियमों का पालन करें. उसे घरेलू कचरे में न डालें. Quick Switch Adapter को रीसाइकल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/HWRecyclingProgram पर जाएं.

पर्यावरण से जुड़ी पाबंदियां

अपने Quick Switch Adapter के पुर्ज़ों या अंदर के सर्किट को नुकसान से बचाएं. इसके लिए, डिवाइस या इसके साथ मिली ऐक्सेसरी को धूल भरी, धुएं वाली, गीली या गंदी जगहों या मैग्नेटिक फ़ील्ड के आस-पास इस्तेमाल न करें और न ही ऐसी जगहों पर रखें. डिवाइस को गर्म चीज़ों से दूर रखें और उस पर सीधी धूप पड़ने से बचाएं. अपने Quick Switch Adapter को गाड़ी के अंदर या ऐसी जगहों पर न छोड़ें जहां तापमान 113° F (45° C) से ज़्यादा हो सकता है. उदाहरण के लिए, कार के डैशबोर्ड पर, खिड़की के पास या किसी हीटिंग वेंट के पास. इसके अलावा, इसे ऐसे कांच के पीछे न रखें जिस पर लंबे समय तक, सीधी धूप या तेज़ पराबैंगनी किरणें पड़ती हों. इससे Quick Switch Adapter को नुकसान पहुंच सकता है.

बच्चों की सुरक्षा

आपका Google Quick Switch Adapter कोई खिलौना नहीं है. इसमें छोटे-छोटे पुर्ज़े, प्लास्टिक की चीज़ें, और तेज़ धार वाले पुर्ज़े लगे होते हैं (या इसके साथ आते हैं). इनसे चोट लग सकती है या गले में अटकने पर दम घुटने का खतरा भी हो सकता है. Google Quick Switch Adapter को छोटे बच्चों से दूर रखें. इससे वे खुद को या दूसरों को चोट पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा, वे गलती से Google Quick Switch Adapter को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर बच्चे छोटे पुर्ज़े निगल लें, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं.

सही देखरेख और इस्तेमाल

धूल या पानी के असर से बचने की क्षमता न होना

इस Quick Switch Adapter में धूल या पानी के असर से बचने की क्षमता नहीं है. पानी या दूसरी तरल चीज़ों से हुए नुकसान की वजह से सीमित वारंटी (नीचे देखें) खत्म हो जाती है. अपने Google Quick Switch Adapter को धूल, पानी या अन्य तरल चीज़ों से दूर रखें. इनसे, शॉर्ट सर्किट या डिवाइस के ज़्यादा गर्म होने का खतरा हो सकता है.

सेवा और सहायता

ऑनलाइन मदद और ग्राहक सहायता के लिए, g.co/pixel/help पर जाएं. अगर आपने Google Quick Switch Adapter को ठीक कराने के लिए भेजा है, तो हो सकता है कि आपको इसकी जगह कोई दूसरा अडैप्टर मिल जाए. जहां कानून के तहत अनुमति दी गई हो वहां किसी सामान को ठीक करने के बजाय, उसके बदले उसी तरह का दूसरा सामान दिया जा सकता है. बदले में दिया जाने वाला दूसरा सामान, नए जैसा किया गया हो सकता है. किसी सामान को ठीक करने के लिए, नए जैसे किए गए पुर्ज़े इस्तेमाल किए जा सकते हैं. अगर डिवाइस में उपयोगकर्ता का जनरेट किया गया डेटा सेव होगा, तो ठीक कराने या उसके बदले दूसरा डिवाइस लेने पर डेटा मिट सकता है.

नियमों के पालन की जानकारी

Google Quick Switch Adapter के लिए नियमों का पालन करने से जुड़े निशान, सर्टिफ़िकेट, और नियमों के पालन की जानकारी, g.co/pixel/Safety पर देखी जा सकती है.

मैन्युफ़ैक्चरर का पता: Google LLC, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, USA.

यूके में निर्देशों के पालन की सूचना

इसमें Google LLC साफ़ तौर पर यह बताता है कि इलेक्ट्रिकल उपकरण टाइप: G016G सभी ज़रूरी कानूनों का पालन करता है. यूके में शर्तों के पालन की घोषणा के बारे में पूरी जानकारी यहां दी गई है: g.co/pixel/Safety.
शर्तों के पालन की घोषणा (G016G)
यूके में शर्तों के पालन की घोषणा

Google Commerce Limited UK establishment, Belgrave House, 76 Buckingham Palace Road, London, SW1W 9TQ.

आरओएचएस (ROHS) के नियमों का पालन

यह प्रॉडक्ट, स्टैचुटरी इंस्ट्रुमेंट 2012 नंबर 3032 का पालन करता है. नियमों के मुताबिक, इसमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट रेगुलेशन के तहत खतरनाक पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है.

यूके आरईएसीएच

यूनाइटेड किंगडम आरईएसीएच, केमिकल पदार्थों के नियमों से जुड़ा फ़्रेमवर्क है, जो यूनाइटेड किंगडम में लागू होता है. इसका पूरा नाम रजिस्ट्रेशन, इवैलुएशन, ऑथराइज़ेशन ऐंड रिस्ट्रिक्शन ऑफ़ केमिकल्स, स्टैचुटरी इंस्ट्रुमेंट 2020 नंबर 1577 है. Google इस नियम की सभी शर्तों का पालन करता है. साथ ही, हम अपने ग्राहकों को आरईएसीएच की बहुत ज़्यादा जोखिम वाली चीज़ों (SVHCs) की मौजूदगी के बारे में जानकारी देने का वादा करते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Env-Compliance@google.com पर Google से संपर्क करें.

यूके में खराब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से जुड़े नियम

बाईं ओर दिए गए डब्ल्यूईईई निशान का मतलब है कि स्थानीय नियमों और कानूनों के मुताबिक, आपके प्रॉडक्ट को घरेलू कूड़े से अलग नष्ट किया जाना चाहिए. जब यह प्रॉडक्ट पूरी तरह खराब हो जाए, तो सुरक्षित तरीके से नष्ट करने या रीसाइकल करने के लिए, इसे स्थानीय सरकारी विभाग की तय की गई जगह पर ले जाएं. अपने प्रॉडक्ट और इसके साथ मिली अन्य इलेक्ट्रिकल ऐक्सेसरी को अलग से इकट्ठा और रीसाइकल करें. इससे प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने, लोगों की सेहत की सुरक्षा करने, और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

ईयू के निर्देशों के पालन की सूचना

इसमें Google LLC साफ़ तौर पर यह बताता है कि इलेक्ट्रिकल उपकरण टाइप: G016G सभी ज़रूरी कानूनों का पालन करता है. ईयू की शर्तों के पालन की घोषणा के बारे में पूरी जानकारी यहां दी गई है: g.co/pixel/Safety.

शर्तों के पालन की घोषणा (G016G)
यूके में शर्तों के पालन की घोषणा

आरओएचएस (ROHS) के नियमों का पालन

यह प्रॉडक्ट, यूरोपियन पार्लियामेंट के 2011/65/EU डायरेक्टिव और 8 जून, 2011 को यूरोपियन पार्लियामेंट की तरफ़ से जारी उस डायरेक्टिव का पालन करता है जो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट (RoHS) में कुछ खास तरह की खतरनाक चीज़ों का कम से कम इस्तेमाल किए जाने से जुड़े हैं. प्रॉडक्ट, डायरेक्टिव में किए गए संशोधनों का भी पालन करता है.

आरईएसीएच (रीच)

आरईएसीएच (रजिस्ट्रेशन, इवैल्यूएशन, ऑथराइज़ेशन ऐंड रिस्ट्रिक्शन ऑफ़ केमिकल्स, ईसी नंबर 1907/2006), यूरोपीय संघ में केमिकल वाले पदार्थों पर लागू होने वाले नियमों से जुड़ा फ़्रेमवर्क है. Google इस नियम की सभी शर्तों का पालन करता है. साथ ही, हम अपने ग्राहकों को आरईएसीएच की बहुत ज़्यादा जोखिम वाली चीज़ों (SVHCs) की मौजूदगी के बारे में जानकारी देने का वादा करते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Env-Compliance@google.com पर Google से संपर्क करें.

Cet appareil se recycle

 

खराब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (डब्ल्यूईईई) से जुड़े डायरेक्टिव

बाईं ओर दिए गए डब्ल्यूईईई निशान का मतलब है कि स्थानीय नियमों और कानूनों के मुताबिक, आपके प्रॉडक्ट को घरेलू कूड़े से अलग नष्ट किया जाना चाहिए. जब यह प्रॉडक्ट पूरी तरह खराब हो जाए, तो सुरक्षित तरीके से नष्ट करने या रीसाइकल करने के लिए, इसे स्थानीय सरकारी विभाग की तय की गई जगह पर ले जाएं. अपने प्रॉडक्ट और इसके साथ मिली अन्य इलेक्ट्रिकल ऐक्सेसरी को अलग से इकट्ठा और रीसाइकल करें. इससे प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने, लोगों की सेहत की सुरक्षा करने, और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

INFORMAZIONI SULLO SMISTAMENTO DEGLI IMBALLAGGI - ITALIA

RACCOLTA DIFFERENZIATA
Scatola, Vassoio Carta PAP 21
Verifica le disposizioni del tuo Comune sullo smaltimento dei rifiuti

मैन्युफ़ैक्चरर: Google LLC 1600 Amphitheatre Parkway Mountain View, CA, USA 94043.
Google Commerce Limited, 70 Sir John Rogerson's Quay, Dublin 2, D02 R296, Ireland.

भारत में ई-कचरे को रीसाइकल, मैनेज, और हैंडल करने के बारे में जानकारी

भारत में इस लेबल का मतलब है कि इस प्रॉडक्ट को घर, दुकान, और फ़ैक्ट्री के कचरे के साथ नहीं फेंका जाना चाहिए. इसे सही जगह पर जमा करना चाहिए, ताकि इसमें से काम की चीज़ों को निकालकर, इसे रीसाइकल किया जा सके.

Google यह एलान करता है कि आपका डिवाइस ई-कचरा (मैनेजमेंट) नियम, 2022 (जिन्हें आगे "नियम" कहा जाएगा) के मुताबिक, बनाया और डिज़ाइन किया गया है. यह खास तौर से नियम 16 (1) के मुताबिक है, जिसमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को बनाने में इस्तेमाल होने वाली खतरनाक चीज़ों का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है. साथ ही, यह भी बताया गया है कि होमोजीनीयस मटीरियल (जिसे मशीन की मदद से एक से ज़्यादा मटीरियल के तौर पर अलग नहीं किया जा सकता) में, वज़न के हिसाब से इन खतरनाक चीज़ों की मात्रा कितनी होनी चाहिए. हालांकि, कुछ मामलों में छूट भी दी गई है, जिनके बारे में शेड्यूल II में बताया गया है. ई-कचरे को गलत तरीके से मैनेज करने, उसे नष्ट करने, उसके गलती से टूटने, नुकसान होने या उसको गलत तरीके से रीसाइकल करने से, कई तरह के जोखिम सामने आ सकते हैं. इनमें आग लगने, विस्फोट होने, और/या अन्य तरह के खतरे शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, कचरे को नियंत्रित तरीके से नष्ट न करने से पर्यावरण को नुकसान हो सकता है. इनमें ऐसे नुकसान भी शामिल हैं जिनकी भरपाई नहीं की जा सकती. ऐसा तब होता है, जब नष्ट किए गए प्राकृतिक संसाधन दोबारा इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाते. कुछ ई-कचरे में खतरनाक केमिकल होते हैं, जिन्हें गलत तरीके से नष्ट किए जाने पर पानी, मिट्टी, और दूसरे प्राकृतिक संसाधन ज़हरीले हो सकते हैं. इन्हें गलत तरीके से नष्ट किए जाने पर पौधों, जानवरों, और इंसानों को नुकसान पहुंच सकता है.

Google के उपभोक्ता को हार्डवेयर पर मिलने वाली सीमित वारंटी

सीमित वारंटी की जानकारी, Google के हार्डवेयर वारंटी सेंटर पेज पर उपलब्ध है.
Pixel, Google, G लोगो, और इससे जुड़े निशान और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी ट्रेडमार्क उन लोगों की प्रॉपर्टी हैं जिनका इन पर मालिकाना हक है.

© 2024 Google LLC. सभी अधिकार सुरक्षित हैं.

Google, Google Quick Switch Adapter, और इससे जुड़े निशान और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. USB-C®, USB Implementers Forum का रजिस्टर किया हुआ ट्रेडमार्क है.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
12395149853756349234
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1634144
false
false
false
false
false