Pixel की Magnifier सुविधा का इस्तेमाल करना

अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ Pixel 5 और इसके बाद वाले फ़ोन पर उपलब्ध है. यह Pixel Tablet के लिए उपलब्ध नहीं है.

अपने फ़ोन का इस्तेमाल करके, किसी छोटे टेक्स्ट को ज़ूम करके देखा जा सकता है. किसी चीज़ को बारीकी से देखने और दूर के ऑब्जेक्ट को साफ़ तौर पर देखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. कंट्रास्ट बढ़ाने के लिए, विज़ुअल इफ़ेक्ट भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. कम रोशनी में फ़ोटो लेने पर आपका फ़ोन, फ़ोटो की चमक को अपने-आप अडजस्ट कर लेता है.

Magnifier ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना

Magnifier ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए, उसे Google Play Store से डाउनलोड करें.

क्विक टैप सुविधा की मदद से, Magnifier को सेट अप करना

अहम जानकारी: Magnifier ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए, क्विक टैप सुविधा को सेट अप करना ज़रूरी नहीं है.

क्विक टैप सुविधा से, Magnifier को आसानी से सेट अप किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए:

  1. अपने फ़ोन पर सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सिस्टम इसके बाद हाथ के जेस्चर इसके बाद कार्रवाइयां शुरू करने के लिए, क्विक टैप का इस्तेमाल करें पर टैप करें.
  3. क्विक टैप का इस्तेमाल करें को चालू करें.
  4. ऐप्लिकेशन खोलें चुनें.
  5. "ऐप्लिकेशन खोलें" के बगल में, सेटिंग इसके बाद Magnifier पर टैप करें.
  6. जब आपका फ़ोन अनलॉक हो, तब Magnifier को खोलने के लिए फ़ोन के पिछले हिस्से पर दो बार टैप करें.

ज़ूम इन और ज़ूम आउट करना

  1. अपने फ़ोन पर Magnifier ऐप्लिकेशन Pixel Magnifier खोलें.
  2. कैमरे को उस ऑब्जेक्ट के सामने लाएं जिसे आपको ज़ूम इन करके देखना है.
  3. ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने के लिए, बटन या उंगलियों का इस्तेमाल करें:
    • बटन: स्क्रीन पर सबसे नीचे, प्लस जोड़ें या माइनस के निशान पर टैप करें.
      अहम जानकारी: ये निशान 'कैप्चर करें' बटन फ़ोटो खींचें के दोनों तरफ़ मौजूद होते हैं.
    • उंगलियों का इस्तेमाल:
      • इमेज को ज़ूम इन या ज़ूम आउट करने के लिए, उस पर पिंच करें.
      • इमेज पर हॉरिज़ॉन्टल या वर्टिकल स्वाइप करके भी उसे ज़ूम इन या ज़ूम आउट किया जा सकता है.
        अहम जानकारी:
        • इमेज पर हॉरिज़ॉन्टल या वर्टिकल स्वाइप, फ़ोटो कैप्चर होने से पहले तक ही किया जा सकता है, क्लिक होने के बाद नहीं.
        • बाईं से दाईं ओर स्वाइप करने पर ज़ूम इन होता है, जबकि दाईं से बाईं ओर स्वाइप करने पर ज़ूम आउट होता है.
        • नीचे से ऊपर स्वाइप करने पर ज़ूम इन होता है, जबकि ऊपर से नीचे स्वाइप करने पर ज़ूम आउट होता है.

Pixel 7 Pro और 8 Pro पर, किसी ऑब्जेक्ट को 30 गुना तक ज़ूम इन किया जा सकता है. इमेज स्टेबलाइज़ेशन (कैमरा हिलने पर साफ़ फ़ोटो खींचने की सुविधा) से, व्यूफ़ाइंडर में दिख रही इमेज अपने-आप स्थिर हो जाती है.

इमेज को फ़्रीज़ करना

ज़ूम की गई इमेज को बारीकी से देखने के लिए उसे फ़्रीज़ किया जा सकता है.

  1. अपने फ़ोन पर Magnifier ऐप्लिकेशन Pixel Magnifier खोलें.
  2. कैप्चर करें फ़ोटो खींचें पर टैप करें. कैप्चर की गई इमेज, अपनी जगह पर फ़्रीज़ हो जाएगी.
  3. जिस ऑब्जेक्ट को बारीकी से देखना है उस पर ज़ूम इन करें.

ऐप्लिकेशन बंद करने पर इमेज मिट जाती है.

  • अगर आपको इमेज हमेशा के लिए सेव करनी हो, तो डाउनलोड करें पर टैप करें.
    अहम जानकारी:
    • डाउनलोड की गई इमेज को ऐक्सेस करने के लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे दाईं ओर, Magnifier फ़ोटो गैलरी पर क्लिक करें.
    • आपकी निजता बनाए रखने के लिए, इस गैलरी को सिर्फ़ आपके फ़ोन पर सेव किया जाता है. Magnifier फ़ोल्डर के लिए बैकअप लेने की सुविधा चालू करने पर, फ़ोटो Google Photos में सेव हो सकती हैं.

    • फ़ोटो का बैक अप लेने के लिए Google Photos पर जाएं और इस एल्बम को ऐक्सेस करें. इसके बाद, बैक अप लें को चालू करें.
  • फ़ोटो को किसी दूसरे ऐप्लिकेशन पर शेयर करने के लिए, शेयर करें साझा करें पर टैप करें.

कम रोशनी में भी साफ़ फ़ोटो लेना

कम रोशनी में साफ़ व्यू पाने के लिए, फ़्लैशलाइट चालू करें.

  1. फ़्लैशलाइट बंद करें फ़्लैशलाइट पर टैप करें.
  2. फ़्लैशलाइट की रोशनी को कम या ज़्यादा करने के लिए स्लाइडर का इस्तेमाल करें.

अहम जानकारी:

  • फ़्लैशलाइट चालू करने पर उसकी रोशनी बहुत कम होती है. इसे अपने हिसाब से कम या ज़्यादा किया जा सकता है.
  • कम रोशनी में फ़्रीज़ की गई इमेज को Magnifier अपने-आप ज़्यादा साफ़ बना देता है.

रंग, कंट्रास्ट या चमक में बदलाव करना

Magnifier में मौजूद इमेज में विज़ुअल इफ़ेक्ट जोड़ने के लिए:

  1. अपने फ़ोन पर Magnifier ऐप्लिकेशन Pixel Magnifier खोलें.
  2. सबसे नीचे बाएं कोने में, कंट्रोल दिखाएं पर टैप करें.
  3. ऐसा करने पर, एक मेन्यू बार दिखेगा. उसमें फ़िल्टर, चमक, और कंट्रास्ट चुनने के विकल्प होते हैं.
  • कलर फ़िल्टर चुनने के लिए:
    1. फ़िल्टर पर टैप करें.
    2. बाईं या दाईं ओर स्क्रोल करके जिस कलर फ़िल्टर का इस्तेमाल करना है उसे चुनें.
      अहम जानकारी: इसमें 11 अलग-अलग तरह के कलर फ़िल्टर हैं.
  • किसी इमेज की चमक को कम या ज़्यादा करने के लिए: चमक पर टैप करें.
  • कंट्रास्ट बदलने के लिए: कंट्रास्ट पर टैप करें.
  1. किसी विज़ुअल इफ़ेक्ट पर टैप करने के बाद, उसे अडजस्ट किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए, इनमें से कोई एक काम करें:
    • स्लाइडर को बाईं या दाईं ओर खींचें और छोड़ें.
    • स्लाइडर के दोनों तरफ़ मौजूद, प्लस जोड़ें या माइनस के निशान पर टैप करें.

अहम जानकारी:

  • इमेज के कंट्रास्ट या चमक को पहले जैसा करने के लिए: रीसेट करें रीस्टार्ट करें पर टैप करें.
  • फ़िल्टर को पहले जैसा करने के लिए: स्क्रोल करके, फ़िल्टर के सबसे ऊपर वाले विकल्प पर जाएं और कोई फ़िल्टर नहीं को चुनें.

आपको जो फ़िल्टर इस्तेमाल नहीं करने हैं उन्हें छिपाया भी जा सकता है:

  1. सबसे नीचे बाईं ओर, कंट्रोल दिखाएं पर टैप करें.
  2. ज़्यादा सेटिंग पर टैप करें.
  3. “पसंद के मुताबिक बनाएं” में जाकर, फ़िल्टर पर टैप करें.
  4. आपको जो फ़िल्टर छिपाने हैं उन पर से सही का निशान हटाएं.
  5. होम स्क्रीन पर वापस जाने के लिए, बैक ऐरो वापस जाएं पर टैप करें.

Magnifier को मिरर की तरह इस्तेमाल करना

Magnifier का इस्तेमाल करके, मिरर इमेज को पांच गुना बड़ा किया जा सकता है.

  1. अपने फ़ोन पर Magnifier ऐप्लिकेशन Pixel Magnifier खोलें.
  2. सबसे नीचे, कैमरा स्विच पर टैप करें.
  3. मिरर इमेज को ज़ूम इन या ज़ूम आउट करें.

Magnifier की सेटिंग अपडेट करना

आपके पास इसकी कई सेटिंग को अपडेट करने का विकल्प होता है. जैसे, मैन्युअल तरीके से लेंस चुनने की सुविधा चालू करना और आवाज़ बटन से होने वाली कार्रवाई अपडेट करना. साथ ही, कौनसा फ़िल्टर दिखे, यह सेटिंग भी अपडेट की जा सकती है.

  1. सबसे नीचे बाईं ओर, कंट्रोल दिखाएं पर टैप करें.
  2. ज़्यादा सेटिंग पर टैप करें.
  3. “पसंद के मुताबिक बनाएं” में जाकर, वे सेटिंग चुनें जिन्हें आपको अपडेट करना है.

लाइव सर्च की मदद से टेक्स्ट ढूंढना

Live Search से डिवाइस को मूव करके टाइप किए गए टेक्स्ट को खोजा जा सकता है. ऐसा करने के लिए डिवाइस को तब तक मूव करना होगा, जब तक आपको मैच नहीं मिल जाता.

  1. अपने फ़ोन पर Magnifier ऐप्लिकेशन Pixel Magnifier खोलें.
  2. सर्च मोड में जाने के लिए, खोजें खोजें पर टैप करें.
  3. खोज बॉक्स में अपना टेक्स्ट डालें.
  4. डालें पर टैप करें.
    • Magnifier आपकी खोज से मैच होने वाले टेक्स्ट को लाइव व्यू में हाइलाइट कर देता है.

अहम जानकारी: आपके पास, Gboard में माइक्रोफ़ोन बटन का इस्तेमाल करके, बोलकर टाइप करने की सुविधा का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. बोलकर टाइप करने का तरीका जानें.

वॉइस सर्च की सुविधा का इस्तेमाल करके टेक्स्ट ढूंढना

  1. अपने फ़ोन पर Magnifier ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सर्च मोड में जाने के लिए, खोजें खोजें पर टैप करें.
  3. खोज बॉक्स के बगल में मौजूद, माइक्रोफ़ोन माइक्रोफ़ोन पर टैप करें.
  4. बोलकर बताएं कि आपको क्या खोजना है.
  5. डालें पर टैप करें.
    • Magnifier आपके फ़ोन के लाइव व्यू में आपकी खोज से मैच होने वाले टेक्स्ट को हाइलाइट करता है.

ज़ूम की गई इमेज में टेक्स्ट ढूंढना

इससे आपको कैप्चर की गई इमेज जैसे, किसी रेस्टोरेंट का मेन्यू या बोर्ड पर दी गई फ़्लाइट की जानकारी में से अपने काम का टेक्स्ट ढूंढने का विकल्प मिलता है.

  1. अपने फ़ोन पर Magnifier ऐप्लिकेशन Pixel Magnifier खोलें.
  2. कैप्चर करें फ़ोटो खींचें पर टैप करें.
  3. सर्च मोड में जाने के लिए, खोजें खोजें पर टैप करें.
  4. खोज बॉक्स में टेक्स्ट डालें.
    • अहम जानकारी: आपके पास, Gboard में माइक्रोफ़ोन बटन का इस्तेमाल करके, बोलकर टाइप करने की सुविधा का इस्तेमाल करने का विकल्प होता है. बोलकर टाइप करने का तरीका जानें.
  5. Magnifier आपकी खोज से मैच होने वाले टेक्स्ट को हाइलाइट कर देता है.
  6. मैच होने वाले टेक्स्ट पर अपने-आप ज़ूम करने के लिए, डालें पर टैप करें.
  7. ऐरो बटन कीबोर्ड का लेफ़्ट ऐरो.कीबोर्ड का राइट ऐरो. इस्तेमाल करके नतीजों को टॉगल करें.

पिक्चर में पिक्चर

  • व्यूफ़ाइंडर में दिख रही इमेज को 16 गुना या इससे ज़्यादा ज़ूम इन करने पर पिक्चर में पिक्चर सुविधा अपने-आप दिखने लगेगी. यह सुविधा सिर्फ़ Pixel 7 और इसके बाद वाले फ़ोन के Pro मॉडल में उपलब्ध है.
  • तुरंत कैप्चर की गई किसी इमेज को दोगुना या इससे ज़्यादा ज़ूम इन करने पर भी यह सुविधा चालू हो जाती है.
  • पिक्चर में पिक्चर सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहती है. हालांकि, आपके पास सेटिंग में जाकर इसे बंद करने का विकल्प है.

पिक्चर में पिक्चर को बंद करना

  1. सबसे नीचे बाईं ओर, कंट्रोल दिखाएं पर टैप करें.
  2. ज़्यादा सेटिंग पर टैप करें.
  3. “पसंद के मुताबिक बनाएं” में जाकर, पिक्चर में पिक्चर को चालू या बंद करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1279640760239288253
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1634144
false
false
false
false