Pinpoint एक रिसर्च टूल है. इसकी मदद से पत्रकार और शिक्षाविद, दस्तावेज़ों के बड़े संग्रह को एक्सप्लोर कर सकते हैं और उनका विश्लेषण कर सकते हैं. Pinpoint का इस्तेमाल करके, खास शब्दों या वाक्यांशों, जगहों, संगठनों, और लोगों के हिसाब से लाखों दस्तावेज़, इमेज, ईमेल, हाथ से लिखे गए नोट, और ऑडियो फ़ाइलों को अपलोड किया जा सकता है और उन्हें खोजा जा सकता है.
दूसरों के साथ मिलकर काम करें. इसके लिए, अपने कलेक्शन का ऐक्सेस शेयर करें, टेक्स्ट को हाइलाइट करें, और खास दस्तावेज़ों या चुने गए टेक्स्ट का लिंक शेयर करें.
ढेरों दस्तावेज़ पर काम करना
Pinpoint के एक कलेक्शन में 2,00,000 दस्तावेज़ तक हो सकते हैं. इनमें इमेज, ऑडियो फ़ाइलें या प्रिंट किए गए टेक्स्ट शामिल हैं.
अलग-अलग तरह के दस्तावेज़ खोजना
Pinpoint में ओसीआर और बोली को लिखाई में बदलने वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है. इससे, Microsoft Office वाले दस्तावेज़ों, सादे टेक्स्ट/सामान्य टेक्स्ट वाले दस्तावेज़ों, और ईमेल जैसी टेक्स्ट आधारित फ़ाइलों में टेक्स्ट को खोजा जा सकता है. साथ ही, इमेज में दिए गए टेक्स्ट और ऑडियो में कई भाषाओं में बोले गए शब्दों को टेक्स्ट में बदले जाने पर भी टेक्स्ट को खोजा जा सकता है.
ऐडवांस खोज की सुविधाएं
एग्ज़ैक्ट मैच, मिलते-जुलते शब्दों, और स्टेमिंग (मूल शब्द) के हिसाब से खोजें. इसका मतलब है कि "चांद" खोजने पर, नतीजे "लूनर" और "चंद्रमाओं" या फिर "lune" (फ़्रेंच) जैसे शब्दों से मेल खा सकते हैं.
ऑडियो को टेक्स्ट में बदलना और खोजना
दो घंटे तक की ऑडियो फ़ाइलों को अपलोड किया जा सकता है. साथ ही, उन्हें टेक्स्ट में बदलकर, खोजी जा सकने वाली टेक्स्ट फ़ाइलों के तौर पर सेव किया जा सकता है. Pinpoint 15 भाषाओं में ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा देता है.
निजता और शेयर करने की सुविधा
आपके कलेक्शन डिफ़ॉल्ट रूप से निजी होते हैं. इन्हें निजता और सुरक्षा के लिए इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी से सुरक्षित रखा जाता है. यह टेक्नोलॉजी Google उपलब्ध कराता है. आपके पास कलेक्शन को अपनी पसंद के मुताबिक ऐसे व्यक्ति के साथ शेयर करने का विकल्प होता है जिसके पास Google खाता है.
सार्वजनिक कलेक्शन को एक्सप्लोर करना
Google खाते का इस्तेमाल करने वाला कोई भी व्यक्ति, Pinpoint में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कलेक्शन को खोज सकता है.