अपने Pixel फ़ोन पर, फ़ोटो में बदलाव किया जा सकता है और उसे अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. आपके पास, Google Photos के स्टोरेज में मौजूद पुरानी और अन्य डिवाइसों से ली गई फ़ोटो में भी बदलाव करने का विकल्प होता है. अपने Pixel फ़ोन पर Camera ऐप्लिकेशन खोलने का तरीका जानें.
कैमरे की सेटिंग में RAW/JPEG फ़ॉर्मैट को चालू करने पर, आपकी इमेज फ़ाइलें JPEG + RAW फ़ॉर्मैट में सेव होती हैं. फ़ोटो में सबसे ऊपर RAW आइकॉन देखकर, RAW और JPEG फ़ोटो आसानी से पहचानी जा सकती हैं. JPEG + RAW फ़ॉर्मैट चालू करने का तरीक़ा जानें.
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- गैलरी ग्रिड में, "RAW" बैज से पता चलता है कि RAW + JPEG फ़ोटो के पेयर, RAW सेटिंग चालू होने के दौरान खींचे गए हैं.
- RAW फ़ॉर्मैट की फ़ोटो देखने के लिए, उस पर टैप करें.
- आपको JPEG इमेज दिखेगी. अगर आपको RAW इमेज देखनी है, तो दूसरी टाइल पर टैप करें.
- RAW इमेज में बदलाव करने के लिए, बदलाव करें पर टैप करें.
- अगर आपको अपने पसंदीदा एडिटर का इस्तेमाल करके RAW फ़ाइलों में बदलाव करना हो, तो सीधे Google Photos की मदद से उसे डिफ़ॉल्ट एडिटर के तौर पर सेट किया जा सकता है.
अहम जानकारी: अगर Google Photos में बैकअप लेने की सुविधा चालू है, तो आपकी RAW फ़ोटो का बैक अप अपने-आप ले लिया जाता है.
RAW फ़ॉर्मैट की फ़ाइलों का इस्तेमाल करने के लिए:
- फ़ोटो को नाइट विज़न या डिफ़ॉल्ट मोड में खींचें.
- अपनी होम स्क्रीन पर जाएं.
- जेस्चर वाला नेविगेशन: स्क्रीन पर सबसे नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें.
- तीन बटन वाला या दो बटन वाला नेविगेशन: होम पर टैप करें.
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे दाईं ओर, लाइब्रेरी
RAW पर टैप करें.
-
Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह फ़ोटो चुनें जिसमें बदलाव करना है.
- फ़ोटो में बदलाव करें
काटें
पर टैप करें.
- इसके अलावा, आपको फ़ोटो में बदलाव करें
टूल
काटें
पर टैप करना पड़ सकता है.
- इसके अलावा, आपको फ़ोटो में बदलाव करें
- बॉर्डर के साइज़ में अपनी पसंद के मुताबिक बदलाव करें.
फ़ोटो अनब्लर
अहम जानकारी: यह सुविधा Pixel 4a और उसके बाद के वर्शन पर काम करती है. इसके लिए, 4 जीबी या इससे ज़्यादा रैम की ज़रूरत होती है.फ़ोटो अनब्लर करने की सुविधा का इस्तेमाल करके, धुंधली फ़ोटो बेहतर बनाई जा सकती हैं.
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह फ़ोटो चुनें जिसमें बदलाव करना है.
- फ़ोटो में बदलाव करें
कार्रवाइयां
अनब्लर करें पर टैप करें.
- इसके अलावा, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में बदलाव करें
टूल
कार्रवाइयां पर टैप करना पड़े.
- इसके अलावा, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में बदलाव करें
अहम जानकारी: किसी नई फ़ोटो या फ़ोटो लाइब्रेरी में मौजूद किसी पुरानी फ़ोटो पर भी फ़ोटो अनब्लर करने की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
पोर्ट्रेट लाइट
अहम जानकारी: 'रोशनी बढ़ाएं' और 'रोशनी कम या ज़्यादा करें' सुविधाएं सिर्फ़ Pixel 6, उसके बाद के वर्शन, और Pixel Fold पर उपलब्ध हैं.
फ़ोटो में रोशनी को कम या ज़्यादा किया जा सकता है. पोर्ट्रेट लाइट की सुविधा को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, पक्का करें कि चेहरे साफ़ तौर पर दिख रहे हों और कैमरे के व्यू में ज़्यादातर हिस्सा चेहरे का हो. जब चेहरे कैमरे के सामने हों और कैमरे की ओर देख रहे हों, तब पोर्ट्रेट लाइट उन चेहरों को कैप्चर करती है.
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- फ़ोटो में बदलाव करें
रोशनी
पोर्ट्रेट लाइट पर टैप करें.
- इसके अलावा, आपको फ़ोटो में बदलाव करें
टूल
रोशनी पर टैप करना पड़ सकता है.
- फ़ोटो की चमक बढ़ाने के लिए: रोशनी जोड़ें पर टैप करें.
- सफ़ेद रिंग को फ़ोटो के उस हिस्से पर ले जाएं जहां आपको ज़्यादा रोशनी चाहिए.
- स्क्रीन की चमक को कम या ज़्यादा करने के लिए, मैन्युअल तरीका अपनाएं या ऑटोमैटिक पर सेट करें:
- मैन्युअल तरीके से चमक सेट करने के लिए, स्लाइडर को अडजस्ट करें.
- अपने फ़ोन को, फ़ोटो की चमक सेट करने की अनुमति देने के लिए, अपने-आप पर टैप करें.
- गहरे रंग वाले हिस्सों को हल्का करने के लिए: रोशनी को कम या ज़्यादा करें पर टैप करें.
- इसके अलावा, आपको फ़ोटो में बदलाव करें
फ़ोटो की चमक या गहरे रंग वाले हिस्सों को अडजस्ट करना
अहम जानकारी: यह सुविधा, Pixel 4, इसके बाद के वर्शन वाले फ़ोन, और Pixel Fold पर उपलब्ध है.- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह फ़ोटो चुनें जिसमें बदलाव करना है.
- बदलाव करें
रोशनी
चमक
या गहरे रंग वाले हिस्से
पर टैप करें.
- इसके अलावा, आपको फ़ोटो में बदलाव करें
टूल
चमक
या परछाई
पर टैप करना पड़ सकता है.
- इसके अलावा, आपको फ़ोटो में बदलाव करें
- स्लाइडर की मदद से, "चमक" या "गहरे रंग वाले हिस्से" कम या ज़्यादा करें.
अहम जानकारी: यह सुविधा, Pixel 8 Pro, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, और Pixel 9 Pro Fold के लिए उपलब्ध है.
किसी मौजूदा फ़ोटो पर ज़ूम इन करें. इससे आपको उसे बेहतर बनाने और उसकी बारीकियां दिखाने में मदद मिलेगी. बेहतर बनाई गई फ़ोटो को, हाई रिज़ॉल्यूशन वाली फ़ाइल के तौर पर सेव किया जा सकता है.
- अपने Pixel डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- जिस फ़ोटो में बदलाव करना है उसे चुनें.
- बदलाव करें
कार्रवाइयां
ज़ूम बढ़ाएं पर टैप करें.
- इसके अलावा, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में बदलाव करें
टूल
ज़ूम बढ़ाना पर टैप करना पड़े.
- “ज़ूम बढ़ाएं” विकल्प ढूंढने के लिए, विकल्पों में स्क्रोल करें.
- इसके अलावा, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में बदलाव करें
- फ़ोटो के उस हिस्से पर ज़ूम इन करें जिसे बेहतर बनाना है. सबसे अच्छे नतीजे पाने के लिए, अपने सब्जेक्ट पर और ज़ूम इन करें.
- फ़ोटो को काटें और बेहतर बनाएं पर टैप करें.
- अगर Pixel 8 Pro और 9 Pro पर कोई इमेज बहुत ज़्यादा ज़ूम करके क्लिक की गई है और आपको उसे काटे बिना, उस पर इफ़ेक्ट इस्तेमाल करने हैं, तो फ़ोटो की बारीकियां बेहतर ढंग से देखें पर टैप करें.
- बेहतर बनाई गई फ़ोटो को सेव करने के लिए, कॉपी सेव करें पर टैप करें.
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह फ़ोटो चुनें जिसमें बदलाव करना है.
- बदलाव करें
कार्रवाइयां
मैजिक इरेज़र पर टैप करें.
- इसके अलावा, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में बदलाव करें
टूल
कार्रवाइयां पर टैप करना पड़े.
- इसके अलावा, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में बदलाव करें
- दिए गए किसी सुझाव पर टैप करें. सर्कल या ब्रश का इस्तेमाल करके, फ़ोटो से अन्य अनचाही चीज़ों को भी हमेशा के लिए मिटाया जा सकता है.
- ऑब्जेक्ट को फ़ोटो के साथ मिलाने के लिए, Camouflage पर टैप करें और ब्रश का इस्तेमाल करें.
- बदलाव करने के बाद, हो गया पर टैप करें.
अहम जानकारी: यह सुविधा टैबलेट पर उपलब्ध नहीं है. यह सुविधा सिर्फ़ Pixel 8 और उसके बाद के वर्शन पर काम करती है.
अनचाही आवाज़ें कम करने या वीडियो की आवाज़ बढ़ाने के लिए, Pixel फ़ोन में मौजूद ऑडियो मैजिक इरेज़र सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अपने Pixel फ़ोन पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
को खोलें.
- उस वीडियो पर टैप करें जिसमें आपको बदलाव करना है.
- सबसे नीचे, बदलाव करें पर टैप करें.
- "वीडियो" में जाकर, ऑडियो इरेज़र पर टैप करें.
- आपका फ़ोन, वीडियो को अपने हिसाब से अडजस्ट करे, इसके लिएअपने-आप पर टैप करें.
- आवाज़ को मैन्युअल तरीके से अडजस्ट करने के लिए, ऑडियो पर टैप करें. इसके बाद, स्लाइडर को अडजस्ट करें.
- अलग-अलग स्पीकर की आवाज़ को कम या ज़्यादा करने के लिए, हर स्पीकर के स्लाइडर को अडजस्ट करें.
- स्क्रीन पर सबसे नीचे दाईं ओर, कॉपी सेव करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: यह सुविधा Pixel 8 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइस पर उपलब्ध है.
अगर आपकी ग्रुप फ़ोटो में किसी व्यक्ति की आंखें बंद दिख रही हैं या कोई कहीं और देख रहा है, तो 'बेहतरीन फ़ोटो' की मदद से, मिलती-जुलती फ़ोटो का इस्तेमाल करके एक ऐसी फ़ोटो बनाई जा सकती है जिसमें सभी लोग शानदार दिखें. फ़ोटो में मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे के लिए अपनी पसंद के हाव-भाव चुनकर, 'बेहतरीन फ़ोटो' बनाई जा सकती है.
'बेहतरीन फ़ोटो' सुविधा से फ़ोटो में बदलाव करने के लिए:
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- मिलती-जुलती कई फ़ोटो में से कोई ऐसी फ़ोटो खोलें जिसमें एक या इससे ज़्यादा लोग शामिल हों.
- सबसे नीचे, बदलाव करें
कार्रवाइयां
बेहतरीन फ़ोटो पर टैप करें.
- इसके अलावा, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में बदलाव करें
टूल
कार्रवाइयां पर टैप करना पड़े.
- “बेहतरीन फ़ोटो“ ढूंढने के लिए, सबसे नीचे मौजूद कैटगरी में स्क्रोल करें.
- इसके अलावा, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में बदलाव करें
- कोई अन्य हाव-भाव चुनने के लिए, फ़ेस बबल पर टैप करें.
- फ़ोटो में पसंद के हिसाब से बदलाव करने के बाद, हो गया पर टैप करें.
शुरू करने से पहले
अहम जानकारी: फ़िलहाल, यह सुविधा सभी इलाकों में उपलब्ध नहीं है.
'Photos से पूछें' सुविधा को अपनी फ़ोटो में बदलाव करने के लिए कहने से पहले, यह ज़रूरी है कि:
- चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा चालू हो.
- Google Photos की सेटिंग में “प्राथमिकताएं” और इसके बाद, “Photos में Gemini की सुविधाएं” में जाकर, इन सुविधाओं के लिए ऑप्ट इन किया गया हो:
- Photos में Gemini का इस्तेमाल करना
- Photos से पूछें
- आपके Google खाते की भाषा अंग्रेज़ी (संयुक्त राज्य अमेरिका) पर सेट हो.
- आप ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले अमेरिका निवासी उपयोगकर्ता हों.
- जगह की जानकारी का अनुमान लगाने की सुविधा चालू हो. फ़ोटो की जगह की जानकारी को मैनेज करने का तरीका जानें.
'Photos से पूछें' सुविधा के लिए ऑप्ट इन या ऑप्ट आउट करना
- अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें.
- Photos की सेटिंग
प्राथमिकताएं
Photos में Gemini की सुविधाएं पर टैप करें.
- Photos से पूछें सुविधा को चालू या बंद करें.
अहम जानकारी:
- 'Photos से पूछें' सुविधा के लिए ऑप्ट इन करने पर, आपसे अपनी फ़ोटो के बारे में जानकारी देने के लिए कहा जा सकता है. चेहरे की पहचान करके बनाए गए अपने फ़ोटो ग्रुप की पुष्टि करने और दूसरे लोगों को लेबल करने का तरीका जानें..
- अगर ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करने के बाद भी, 'Photos से पूछें' सुविधा के लिए ऑप्ट इन नहीं हो पा रहा है, तो हो सकता है कि यह सुविधा अभी आपके लिए उपलब्ध न हो. 'Photos से पूछें' सुविधा इस्तेमाल करने की ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
आपको जो बदलाव करने हैं उन्हें टाइप करें, बोलें या उनके बारे में बताएं
अहम जानकारी:
- यह सुविधा, चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप में मौजूद इमेज इस्तेमाल करती है. इससे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की तस्वीरों में बदलाव करते समय, उनकी क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता है. जानें कि Photos, Gemini के मॉडल किस तरह इस्तेमाल करता है.
- यह सुविधा, फ़िलहाल एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध है. इसलिए, हो सकता है कि इससे आपको अनचाहे या गलत नतीजे मिलें. नतीजों के बारे में सुझाव/राय देकर या शिकायत करके, इस सुविधा को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें.
- इस सुविधा के इस्तेमाल पर, Google की सेवा की शर्तें और जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति लागू होती है.
- अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- जिस फ़ोटो में बदलाव करना है उसे खोलें.
- बदलाव करें
बदलाव करने में मेरी मदद करो
पर टैप करें.
- अगर आपने पहले ही 'Photos से पूछें' सुविधा के लिए ऑप्ट इन कर लिया है, तो: जारी रखें पर टैप करें.
- अगर आपने 'Photos से पूछें' सुविधा के लिए ऑप्ट-इन नहीं किया है, तो:
- जारी रखें पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- टेक्स्ट बॉक्स में, फ़ोटो में बदलाव करने के बारे में जानकारी टाइप करें.
- इसके अलावा, माइक्रोफ़ोन
पर टैप करके भी बोला जा सकता है.
- इसके अलावा, माइक्रोफ़ोन
- Enter बटन दबाएं.
- सेव करें
पर टैप करें.