Apple Photos के साथ अपनी पसंदीदा फ़ोटो सिंक करना

Apple Photos और Google Photos के बीच अपनी पसंदीदा फ़ोटो अपने-आप सिंक करना

यह कैसे काम करता है

  • Apple Photos में आपकी पसंदीदा (दिल के निशान वाली) फ़ोटो, Google Photos में भी पसंदीदा बन जाएंगी.
  • Google Photos में आपकी पसंदीदा (स्टार के निशान वाली) फ़ोटो, Apple Photos में भी पसंदीदा बन जाएंगी.
  • अगर आप Google Photos के 'पसंदीदा' फ़ोल्डर से कुछ फ़ोटो हटाते हैं, तो वे Apple Photos के 'पसंदीदा' फ़ोल्डर से भी हट जाती हैं. इसी तरह, जब आप Apple Photos के 'पसंदीदा' फ़ोल्डर से कुछ फ़ोटो हटाते हैं, तो वे Google Photos में भी 'पसंदीदा' फ़ोल्डर से हट जाती हैं.

सलाह: यह सुविधा इस्तेमाल करने के लिए आपके पास iOS डिवाइस होना चाहिए.

सिंक करने की सुविधा चालू या बंद करना

  1. iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. सबसे ऊपर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें.
  3. Google Photos की सेटिंग सेटिंग इसके बाद ऐप्लिकेशन और डिवाइस पर टैप करें.
  4. Apple Photos इसके बाद पसंदीदा आइटम सिंक करें चालू इसके बाद सिंक करने की सुविधा चालू करें या सिंक करने की सुविधा बंद करें पर टैप करें.

सलाह:

  • अगर आप पहले से ही Google Photos का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसकी सूचना आपको Google Photos ऐप्लिकेशन में दिख सकती है. सिंक करने की सुविधा को चालू करने के लिए, 'पसंदीदा' फ़ोल्डर पर टैप करें. अब, आप Apple Photos में अपनी पसंदीदा फ़ोटो देख सकते हैं.
  • अगर आप पसंदीदा फ़ोटो को सिंक करने की सुविधा बंद करते हैं, तो नई फ़ोटो नहीं सिंक होंगी. 'पसंदीदा' फ़ोल्डर की जिन फ़ोटो को पहले से सिंक किया गया है वे सिंक रहेंगी.
 

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11935369611204159842
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
105394
false
false
false
false