फ़ोटो एल्बम बनाए और उनमें बदलाव किए जा सकते हैं. उनमें मैप, टेक्स्ट वगैरह भी जोड़ा जा सकता है.
किसी एक एल्बम में 20,000 फ़ोटो या वीडियो जोड़े जा सकते हैं.
ध्यान दें:
- लाइव एल्बम की सुविधा सभी देशों में उपलब्ध नहीं है.
- अगर एल्बम बड़ा हो, तो कुछ सुविधाएं शायद काम न करें.
नया एल्बम बनाना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- किसी फ़ोटो को दबाकर रखें और फिर उन फ़ोटो को चुनें जिन्हें आपको अपने नए एल्बम में शामिल करना है.
- मेन्यू में, एल्बम में जोड़ें
नया एल्बम पर टैप करें.
- ज़रूरी नहीं: अपने नए एल्बम का कोई टाइटल जोड़ें.
- हो गया
पर टैप करें.
लाइव एल्बम बनाना
आपके पास ऐसा एल्बम बनाने की सुविधा है जिसमें दोस्तों और परिवार के लोगों की फ़ोटो अपने-आप जुड़ जाती हैं.
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, जोड़ें
एल्बम
पर टैप करें.
- लोगों और पालतू जानवरों की फ़ोटो चुनें पर टैप करें.
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए किसी भी फ़ोटो ग्रुप में, चुनें
पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, हो गया पर टैप करें.
किसी एल्बम में अपने-आप फ़ोटो जुड़ने की सुविधा को सेट अप करने का तरीका जानें.
यादगार लम्हों से जुड़े एल्बम देखने की सुविधा
अपने 'यादगार पल' में जाएं और अलग-अलग यादगार लम्हों से जुड़े एल्बम देखें. हम आपकी यात्राओं और दिलचस्प अनुभवों के आधार पर, अपने-आप एल्बम बनाते हैं. हालांकि, आपके पास भी अपने मौजूदा एल्बम को 'यादगार पल' में जोड़ने का विकल्प होता है. अपने-आप जनरेट हुए एल्बम, 'यादगार पल' में मौजूद होते हैं.
अपने 'यादगार पल' में जोड़ना
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, कलेक्शन
यादगार पल
जोड़ें
पर टैप करें.
- + नया बनाएं पर टैप करें.
- वे फ़ोटो चुनें जिन्हें आपको जोड़ना है.
- जोड़ें
एल्बम को नाम दें पर टैप करें.
- बाहर निकलने के लिए, हो गया
पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- “क्या आपको ये फ़ोटो अपने 'यादगार पल' में जोड़नी हैं?” के नीचे फ़ोटो के सुझाए गए ग्रुप से, एक नया एल्बम बनाया जा सकता है.
- अपने मौजूदा एल्बम को 'यादगार पल' में जोड़ा जा सकता है.
अपने एल्बम ढूंढना
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, कलेक्शन
एल्बम पर टैप करें.
- अपने एल्बम फ़िल्टर करने के लिए, सभी, मेरे साथ शेयर किए गए, या मेरे एल्बम पर टैप करें.
- अपने एल्बम क्रम से लगाने के लिए, इनके हिसाब से क्रम में लगाएं
पर टैप करें. एल्बम इनके हिसाब से, क्रम से लगाए जा सकते हैं:
- एल्बम के टाइटल के हिसाब से
- पिछली बार किए गए बदलाव के हिसाब से
- सबसे नई फ़ोटो के हिसाब से
एल्बम के लुक में बदलाव करना
अपनी कवर फ़ोटो बदलना
अपने एल्बम की कवर फ़ोटो बदली जा सकती है.
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसकी कवर फ़ोटो बदलनी है.
- वह फ़ोटो खोलें जिसका आपको इस्तेमाल करना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
एल्बम कवर के रूप में इस्तेमाल करें पर टैप करें.
एल्बम का टाइटल बदलना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- कलेक्शन
एल्बम पर टैप करें.
- वह एल्बम चुनें जिसका टाइटल बदलना है.
- सबसे नीचे, बदलाव करें
मौजूदा टाइटल पर टैप करें.
- कोई नया टाइटल डालें.
- हो गया
पर टैप करें.
अपने एल्बम में मौजूद आइटम की जगह बदलना
आइटम की जगह बदलना
फ़ोटो, वीडियो, टेक्स्ट, और जगह की जानकारी वाले कार्ड को खींचकर उनका क्रम बदला जा सकता है.
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- कलेक्शन
एल्बम पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, क्रम से लगाएं
पर टैप करें.
- आइटम इस क्रम में लगाए जा सकते हैं:
- सबसे नए
- सबसे पुराने
- हाल ही में जोड़े गए
फ़ोटो जोड़ना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसमें फ़ोटो जोड़नी हैं.
- सबसे नीचे, एल्बम में जोड़ें
पर टैप करें.
- वे फ़ोटो चुनें जो आपको जोड़नी हैं.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, जोड़ें टैप करें.
फ़ोटो अपने-आप जुड़ने की सुविधा
एक से ज़्यादा लोगों को चुनने पर, हर उस फ़ोटो को एल्बम में अपने-आप जोड़ दिया जाएगा जिसमें चुने गए लोगों में से कोई भी व्यक्ति मौजूद होगा.
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसमें फ़ोटो अपने-आप जोड़े जाने की सुविधा चालू करनी है.
- सबसे नीचे, एल्बम में जोड़ें
पर टैप करें.
- सबसे नीचे, अपने-आप जोड़ें पर टैप करें.
- उन लोगों या पालतू जानवरों के फ़ोटो ग्रुप चुनें जिनके लिए आपको फ़ोटो अपने-आप जोड़े जाने की सुविधा चालू करनी है.
- अगर चेहरे की पहचान करके बनाया गया कोई भी फ़ोटो ग्रुप नहीं दिखता है, तो हो सकता है कि आपको चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा को चालू करना पड़े.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, हो गया पर टैप करें.
एल्बम में कोई फ़ोटो जोड़े जाने पर आपको सूचना दी जाएगी. सूचनाएं पाना बंद करने के लिए, मुझे सूचित करें को बंद करें.
फ़ोटो के अपने-आप जुड़ने की सुविधा बंद करना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसमें फ़ोटो अपने-आप जोड़े जाने की सुविधा बंद करनी है.
- सबसे नीचे, एल्बम में जोड़ें
पर टैप करें.
- सबसे नीचे, 'चुनिंदा लोगों या पालतू जानवरों की फ़ोटो अपने-आप जोड़ें' पर टैप करें.
- अगर आपको कुछ लोगों या पालतू जानवरों को एल्बम में अपने-आप जोडे़ जाने वाली फ़ोटो की सूची से हटाना है, तो उनके नाम के बगल में मौजूद, हटाएं
पर टैप करें.
किसी व्यक्ति को एल्बम में अपने-आप जोडे़ जाने वाली फ़ोटो की सूची से हटाने पर, उसकी कोई नई फ़ोटो भी एल्बम में अपने-आप नहीं जुड़ेगी. हालांकि, उसकी मौजूदा फ़ोटो, एल्बम में बनी रहेंगी.
ध्यान दें: ऐसा हो सकता है कि चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा, कभी-कभी ठीक से काम न करे. किसी एल्बम में कुछ ऐसी फ़ोटो भी जुड़ सकती हैं जिनमें चुने गए लोगों में से कोई भी न हो.
फ़ोटो हटाना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिससे फ़ोटो हटानी हैं.
- सबसे नीचे, बदलाव करें
पर टैप करें.
- जो फ़ोटो हटानी हैं उन पर मौजूद, हटाएं
पर टैप करें. एल्बम से हटाई गई फ़ोटो और वीडियो तब तक आपके Google Photos की लाइब्रेरी में रहते हैं, जब तक उन्हें मुख्य “Photos” सेक्शन से मिटा नहीं दिया जाता.
- हो गया
पर टैप करें.
मैप और जगह की जानकारी जोड़ना
जगह की जानकारी जोड़ना
आपने जो एल्बम बनाए हैं उनमें जगह की जानकारी और मैप जोड़े जा सकते हैं. एल्बम शेयर करने पर, यह जानकारी भी शेयर की जाएगी.
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसमें जगह की जानकारी जोड़नी है.
- सबसे नीचे, बदलाव करें
पर टैप करें.
- जगह की जानकारी जोड़ें
पर टैप करें.
- तय करें कि आपको क्या जानकारी चाहिए:
- फ़ोटो कहां ली गई: उस जगह का नाम जहां फ़ोटो ली गई थी.
- मैप: आपने कहां-कहां यात्रा की है, उसकी जानकारी दिखाने वाला मैप.
- सुझाई गई सभी जगहें: Google Photos से मिले मैप और जगहों के सुझाव.
- हो गया
पर टैप करें.
- एल्बम में जोड़ी गई जगह की जानकारी वाले कार्ड की पोज़िशन बदलने के लिए, ज़्यादा
एल्बम में बदलाव करें
पर टैप करें. इसके बाद, जगह को खींचकर सही पोज़िशन पर ले जाएं
हो गया
पर टैप करें.
जगह की जानकारी हटाना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसमें मौजूद जगह की जानकारी हटानी है.
- सबसे नीचे, बदलाव करें
पर टैप करें.
- जिन आइटम से जगह की जानकारी हटानी है उन पर मौजूद, हटाएं
पर टैप करें.
- हो गया
पर टैप करें.
टेक्स्ट जोड़ना या बदलना
टेक्स्ट जोड़ना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसमें टेक्स्ट जोड़ना है.
- सबसे नीचे, बदलाव करें
पर टैप करें.
- टेक्स्ट
पर टैप करें.
- टेक्स्ट जोड़ें और हो गया
पर टैप करें.
- टेक्स्ट बॉक्स की जगह बदलने के लिए, ज़्यादा
एल्बम में बदलाव करें
बॉक्स को किसी दूसरी जगह पर खींचें और छोड़ें
हो गया
पर टैप करें.
टेक्स्ट बदलना या मिटाना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसका टेक्स्ट बदलना या मिटाना है.
- सबसे नीचे, बदलाव करें
पर टैप करें.
- टेक्स्ट में बदलाव करें: टेक्स्ट पर टैप करें, फिर उसमें बदलाव करें.
- टेक्स्ट मिटाएं: हटाएं
पर टैप करें.
- हो गया
पर टैप करें.
कोई एल्बम मिटाना
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- वह एल्बम चुनें जिसे मिटाना है.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
एल्बम मिटाएं पर टैप करें. एल्बम से हटाई गई फ़ोटो और वीडियो तब तक आपके Google Photos की लाइब्रेरी में रहते हैं, जब तक उन्हें मुख्य “Photos” सेक्शन से मिटा नहीं दिया जाता.
अगर आपने एल्बम नहीं बनाया है, तो ये काम किए जा सकते हैं
- जिस व्यक्ति ने एल्बम बनाया था, सिर्फ़ वही उसमें ये बदलाव कर पाएगा.
- अगर आप किसी एल्बम में सहयोगी के तौर पर शामिल हैं, लेकिन आपने उसे बनाया नहीं है, तो आपके पास उसमें सिर्फ़ फ़ोटो और वीडियो जोड़ने का विकल्प होता है.