अहम जानकारी:
- फ़िलहाल, ये सुविधाएं कुछ इलाकों में उपलब्ध नहीं हैं. साथ ही, ये जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं. कुछ सुविधाएं इस्तेमाल करने के लिए, अतिरिक्त ज़रूरी शर्तें पूरी करनी पड़ सकती हैं.
- आपको जिन फ़ोटो में बदलाव करना है उनका बैक अप लिया जाना ज़रूरी है. फ़ोटो और वीडियो का बैक अप लेने का तरीका जानें.
- इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, इंटरनेट कनेक्शन होना ज़रूरी है.
- हर दिन सीमित संख्या में ही फ़ोटो या वीडियो जनरेट किए जा सकते हैं. Google का एआई प्लान खरीदने पर, ज़्यादा संख्या में वीडियो और वीडियो जनरेट किए जा सकते हैं.
फ़ोटो से वीडियो बनाने वाले टूल, रीमिक्स, AI से फ़ोटो ट्रांसफ़ॉर्म करने की सुविधा, और Me Meme का इस्तेमाल करके, जनरेटिव एआई की मदद से अपनी फ़ोटो को पूरी तरह बदला जा सकता है. ऐसा हो सकता है कि इन सुविधाओं से आपको सटीक या उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिलें. सुझाव/राय देकर या शिकायत करके, इन सुविधाओं को सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद करें.
ज़रूरी शर्तें
- आपकी उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए.
- AI से फ़ोटो ट्रांसफ़ॉर्म करने की सुविधा और Me Meme सिर्फ़ 18 साल और इससे ज़्यादा उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है.
- आपके पास निजी Google खाता होना चाहिए. ये सुविधाएं, Google Workspace या स्कूल वाले खातों के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
सेवा की शर्तें
आप इस बात से सहमत हैं कि फ़ोटो से वीडियो बनाने वाले टूल, रीमिक्स, AI से फ़ोटो ट्रांसफ़ॉर्म करने की सुविधा, और Me Meme का इस्तेमाल, Google की सेवा की शर्तों और जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति के मुताबिक किया जाएगा.
अपनी फ़ोटो रीमिक्स करना
रीमिक्स, “बनाएं” टैब में मौजूद एक नया टूल है. एआई टेंप्लेट की मदद से यह क्रिएशन बनाने की प्रोसेस को आसान बनाता है. इससे सिर्फ़ एक टैप में अपनी फ़ोटो को यूनीक और शेयर करने लायक क्रिएशन में बदला जा सकता है.
क्रिएशन बनाने के लिए, टेंप्लेट की पूरी सूची ब्राउज़ की जा सकती है या सीधे कोई हाइलाइट किया गया टेंप्लेट चुना जा सकता है:
- अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, बनाएं
पर टैप करें.
- “रीमिक्स” टूल को इन दोनों में से किसी एक तरीके से खोलें:
- “अपनी फ़ोटो रीमिक्स करें” हेडर ढूंढें और कोई टेंप्लेट चुनें.
- रीमिक्स
पर टैप करें. इसके बाद, आपको उपलब्ध टेंप्लेट पर ले जाया जाएगा.
- अगर इस सुविधा का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है, तो आपको एक "ऑनबोर्डिंग" स्क्रीन दिखेगी. इसमें आपको ज़रूरी जानकारी मिलेगी. आगे बढ़ने के लिए, अभी आज़माएं पर टैप करें.
- हाइलाइट किया गया टेंप्लेट इस्तेमाल करके शुरुआत करने के लिए:
- "अपनी फ़ोटो रीमिक्स करें" हेडर के नीचे, हाइलाइट किए गए टेंप्लेट वाले कार्ड ढूंढें.
- उपलब्ध टेंप्लेट ब्राउज़ करने के लिए, स्क्रोल करें.
- सभी उपलब्ध टेंप्लेट ब्राउज़ करने के लिए:
- सभी टेंप्लेट देखें पर टैप करें.
- सभी टेंप्लेट देखने के लिए, स्क्रोल करें.
- अपनी पसंद के हिसाब से टेंप्लेट फ़िल्टर करने के लिए:
- किसी कैटगरी के लेबल पर टैप करें.
- सभी टेंप्लेट देखने के लिए, स्क्रोल करें.
- कोई दूसरा विकल्प आज़माने के लिए, किसी भी समय नई कैटगरी पर टैप करें. इससे उपलब्ध टेंप्लेट फ़िल्टर हो जाएंगे.
- हाइलाइट किया गया टेंप्लेट इस्तेमाल करके शुरुआत करने के लिए:
- चुने गए टेंप्लेट पर टैप करें.
- आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए टेंप्लेट: इन टेंप्लेट की पहचान, इन पर लगे बैज
से होती है.
- आपकी ज़िंदगी से जुड़ी अहम जानकारी का इस्तेमाल करके, आपके लिए यूनीक और काम के क्रिएशन जनरेट किए जाते हैं.
- इनमें से कुछ टेंप्लेट ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल करने पर, आपको इमेज अपलोड करने की ज़रूरत नहीं होती. इस तरह के टेंप्लेट चुनने पर, जनरेट करने की प्रोसेस तुरंत शुरू हो जाती है.
- बैज वाले किसी भी टेंप्लेट का इस्तेमाल करने के लिए, आपको सबसे पहले Photos में Gemini की सुविधाओं के लिए ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.
- अन्य सभी टेंप्लेट: आपकी फ़ोटो जनरेट करने के लिए, खास क्रिएटिव स्टाइल या विज़ुअल इफ़ेक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं.
- इस तरह का कोई टेंप्लेट चुनने पर, जनरेट करने की प्रोसेस शुरू होने से पहले, आपको एक रेफ़रंस फ़ोटो जोड़नी होगी.
- अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी से कोई फ़ोटो अपलोड करने के लिए: अपनी रेफ़रंस फ़ोटो अपलोड करें
फ़ोटो जोड़ें
पर टैप करें.
- अपलोड की गई फ़ोटो बदलने के लिए: बदलाव करें
पर टैप करें.
- अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी से कोई फ़ोटो अपलोड करने के लिए: अपनी रेफ़रंस फ़ोटो अपलोड करें
- इस तरह का कोई टेंप्लेट चुनने पर, जनरेट करने की प्रोसेस शुरू होने से पहले, आपको एक रेफ़रंस फ़ोटो जोड़नी होगी.
- आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए टेंप्लेट: इन टेंप्लेट की पहचान, इन पर लगे बैज
- जनरेट करें पर टैप करें.
- वीडियो सेव करने के लिए: सेव करें
पर टैप करें.
- वीडियो शेयर करने के लिए: शेयर करें
पर टैप करें.
- एक ही टेंप्लेट इस्तेमाल करके अलग नतीजा पाने के लिए: फिर से जनरेट करें
पर टैप करें.
- अपना अनुभव शेयर करके, इस सुविधा को बेहतर बनाने में हमारी मदद करने के लिए: सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर टैप करें.
- वीडियो सेव करने के लिए: सेव करें
फ़ोटो से वीडियो बनाने वाला टूल
अहम जानकारी: फ़ोटो से वीडियो बनाने वाले टूल से जनरेट किए गए वीडियो में अब ऑडियो शामिल हो सकता है.
इफ़ेक्ट या टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके, अपनी फ़ोटो को पूरी तरह से डाइनैमिक शॉर्ट वीडियो क्लिप में बदला जा सकता है.
- अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, बनाएं
फ़ोटो से वीडियो बनाने वाला टूल
पर टैप करें.
- फ़ोटो से वीडियो बनाने वाला टूल आज़माने के लिए, अभी आज़माएं पर टैप करें.
- कोई फ़ोटो चुनें.
- अगर आपने लैंडस्केप फ़ोटो चुनी है, तो: पोर्ट्रेट वीडियो फ़ॉर्मैट के हिसाब से, फ़ोटो अपने-आप कट जाएगी.
- कोई इफ़ेक्ट चुनें या प्रॉम्प्ट लिखें.
- हल्की-फुल्की गतिविधि
: इस इफ़ेक्ट का इस्तेमाल करने पर, आपकी फ़ोटो में मौजूद सब्जेक्ट में फ़ोटोरियलिस्टिक मोशन जोड़े जाते हैं. जैसे, हाथ हिलाना या मुस्कुराना.
- मेरी किस्मत अच्छी है
: इस इफ़ेक्ट का इस्तेमाल करने पर, कभी-कभी आपकी फ़ोटो में हल्की-फुल्की गतिविधि जोड़ी जाती है. यह आपकी फ़ोटो को डांस करने जैसी ज़्यादा गतिविधि वाले वीडियो में भी बदल सकता है. वीडियो में कन्फ़ेटी या गुब्बारे जैसे खास इफ़ेक्ट भी जोड़े जा सकते हैं.
- टेक्स्ट प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करना:
- अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है.
- सुझाए गए प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें या वीडियो में आपको जिस तरह की गतिविधि, सीन या इफ़ेक्ट चाहिए उसके बारे में बताने वाला कोई टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करें.
- अपने मौजूदा प्रॉम्प्ट में बदलाव करने के लिए, बेहतर बनाएं
पर टैप करके प्रॉम्प्ट बॉक्स पर वापस जाएं.
- अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ 18 साल या इससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है.
- हल्की-फुल्की गतिविधि
- वीडियो जनरेट होने में कुछ समय लगता है. इसलिए, तब तक इंतज़ार करें.
- जनरेट किया गया वीडियो, आपको नतीजे वाले पेज पर दिखेगा.
- वीडियो सेव करने के लिए: सेव करें पर टैप करें.
- वीडियो शेयर करने के लिए: शेयर करें पर टैप करें.
- अपना अनुभव शेयर करके, इस सुविधा को बेहतर बनाने में हमारी मदद करने के लिए: सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: वीडियो उस तारीख के हिसाब से सेव होता है जिस दिन उसे जनरेट गया था, न कि उस तारीख के हिसाब से जिस दिन फ़ोटो ली गई थी.
Me Meme का इस्तेमाल करके, अपनी दिलचस्पी के हिसाब से मीम बनाना
- अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, बनाएं
पर टैप करें.
- Me Meme पर टैप करें.
- अगर इस सुविधा का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है, तो शुरुआती स्क्रीन के बाद, स्क्रीन पर दिखने वाले निर्देशों का पालन करें.
- अपना टेंप्लेट चुनें.
- टेंप्लेट ब्राउज़ करें: Google Photos की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रीसेट टेंप्लेट में से किसी एक को चुना जा सकता है. इसके लिए, आपको स्क्रोल करना होगा.
- रेफ़रंस अपलोड करें: किसी खास स्टाइल का इस्तेमाल करने के लिए, अपनी लाइब्रेरी से कोई मज़ेदार फ़ोटो अपलोड करें, ताकि उसे टेंप्लेट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके.
- कोई फ़ोटो चुनें.
- चुनी गई फ़ोटो बदलने के लिए, बदलाव करें
पर टैप करें. सबसे अच्छे नतीजे पाने के लिए, ऐसी सेल्फ़ी या फ़ोटो चुनें जिसमें आपका चेहरा साफ़ तौर पर दिख रहा हो.
- चुनी गई फ़ोटो बदलने के लिए, बदलाव करें
- जनरेट करें पर टैप करें.
- वीडियो सेव करने के लिए: सेव करें
पर टैप करें.
- वीडियो शेयर करने के लिए: शेयर करें
पर टैप करें.
- एक ही इफ़ेक्ट का अलग नतीजा पाने के लिए: फिर से जनरेट करें
पर टैप करें.
- अपना अनुभव शेयर करके, इस सुविधा को बेहतर बनाने में हमारी मदद करने के लिए: सुझाव/राय दें या शिकायत करें पर टैप करें.
- अपलोड की गई फ़ोटो और जनरेट किए गए मीम की तुलना करने के लिए: तुलना करें
पर टैप करें.
- वीडियो सेव करने के लिए: सेव करें
अहम जानकारी:
- यह सुविधा, फ़िलहाल एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध है. इसलिए, हो सकता है कि जनरेट की गई इमेज, ओरिजनल फ़ोटो से पूरी तरह मेल न खाए.
- बेहतर नतीजे पाने के लिए, ऐसी पोर्ट्रेट फ़ोटो अपलोड करें जो बेहतर रोशनी में क्लिक की गई हो, जिसमें फ़ोकस सही हो, और जो सामने से ली गई हो. इसके बाद, उस फ़ोटो को फिर से जनरेट करें.