अब Google Photos ऐप्लिकेशन में सीधे तौर पर, पसंद के मुताबिक और शेयर किए जा सकने वाले स्टिकर आसानी से बनाए जा सकते हैं. Google Photos, ऐडवांस सेगमेंटेशन और ऑब्जेक्ट की पहचान की सुविधा का इस्तेमाल करके, आपकी फ़ोटो में मौजूद खास सब्जेक्ट की पहचान कर सकता है और उन्हें शेयर किए जा सकने वाले स्टिकर में बदल सकता है.
ज़रूरी शर्तें
- iOS 17 या इसके बाद के वर्शन वाले iPhone या iPad पर उपलब्ध है.
स्टिकर बनाना
ज़रूरी जानकारी:
- बेहतर नतीजे पाने के लिए, ऐसी फ़ोटो चुनें जिनमें फ़ोरग्राउंड में मौजूद सब्जेक्ट साफ़ तौर पर दिख रहा हो.
- फ़िलहाल, स्टिकर में बदलाव नहीं किया जा सकता.
- iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कोई फ़ोटो चुनें.
- फ़ोटो में मौजूद सब्जेक्ट को एक चमकदार इफ़ेक्ट हाइलाइट करता है, जिसे स्टिकर में बदला जा सकता है.
- स्टिकर बनाने के लिए, किसी सब्जेक्ट को दबाकर रखें.
- स्टिकर कॉपी करें पर टैप करें.
- आपका स्टिकर बन जाएगा और उसे आपके क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर दिया जाएगा. स्टिकर बनने के बाद, “कलेक्शन” में मौजूद आपकी स्टिकर शीट में अपने-आप सेव हो जाता है.
- अपने स्टिकर देखने के लिए, “कलेक्शन” में मौजूद स्टिकर शीट पर जाएं.
- सेव किए गए स्टिकर का बैक अप लिया जाएगा.
- आपका स्टिकर बन जाएगा और उसे आपके क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर दिया जाएगा. स्टिकर बनने के बाद, “कलेक्शन” में मौजूद आपकी स्टिकर शीट में अपने-आप सेव हो जाता है.
अहम जानकारी: अगर आपके खाते का स्टोरेज भर गया है, तो आपका स्टिकर कॉपी हो जाएगा, लेकिन सेव नहीं होगा. खाते की मेमोरी मैनेज करने का तरीका जानें.
- सेव किए गए स्टिकर देखने और स्टोरेज मैनेज करने के लिए, “कलेक्शन” में मौजूद स्टिकर शीट पर जाएं.
स्टिकर ढूंढना और उनका फिर से इस्तेमाल करना
आपके बनाए गए स्टिकर, बनाए जाने की तारीख के हिसाब से, स्टिकर शीट में क्रम से लगाए जाते हैं. सबसे पहले बनाए गए स्टिकर, शीट में सबसे नीचे और हाल ही में बनाए गए स्टिकर सबसे ऊपर दिखते हैं. आपके पास शीट से स्टिकर कॉपी करने, शेयर करने या मिटाने का विकल्प होता है.
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, कलेक्शन
स्टिकर पर टैप करें.
- उस स्टिकर पर टैप करें जिसका इस्तेमाल करना है.
- कोई कार्रवाई चुनें.
- स्टिकर कॉपी करने के लिए, कॉपी करें पर टैप करें.
- स्टिकर शेयर करने के लिए, शेयर करें पर टैप करें.
- स्टिकर मिटाने के लिए: स्टिकर मिटाएं पर टैप करें.
- किसी स्टिकर को मिटाने के बाद, उसे वापस नहीं लाया जा सकता.