'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करके, अपनी लाइब्रेरी में फ़ोटो खोजी जा सकती हैं, फ़ोटो और एल्बम के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं, और उनमें बदलाव किए जा सकते हैं. यह सुविधा Gemini की मदद से काम करती है और फ़िलहाल एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध है.
अगर 'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करके कुछ खोजा जाता है, तो आपको सबसे पहले काम के नतीजों वाला पेज दिखता है. “समुद्र तट” या “कुत्ता” जैसे सामान्य शब्द खोजने पर, आपको काम के नतीजे तुरंत मिल जाते हैं. हालांकि, अगर आपने कोई मुश्किल सवाल पूछा है, जैसे कि “ऐसी फ़ोटो जो फ़ोन का बैकग्राउंड बनाने के लिए बढ़िया रहेंगी” या “मैंने बार्सिलोना की यात्रा के दौरान क्या खाया था?”, तो ऐसे में Gemini के मॉडल बैकग्राउंड में काम करना जारी रखते हैं और आपकी खोज के नतीजों को फ़िल्टर करते हैं. इसके बाद, आपकी खोज के हिसाब से सबसे काम के नतीजों या जानकारी को हाइलाइट करते हैं.
आपके पास किसी भी समय, खोजने की सामान्य सुविधा और 'Photos से पूछें' सुविधा के बीच स्विच करने का विकल्प होता है.
'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करके, अपनी फ़ोटो में बदलाव भी किए जा सकते हैं. आपको जो बदलाव करने हैं उनके बारे में बताएं. Gemini मॉडल कुछ ही सेकंड में आपके बदलावों को समझकर लागू कर देंगे. 'Photos से पूछें' की मदद से बदलाव करने के बारे में ज़्यादा जानें.
अहम जानकारी: 'Photos से पूछें' सुविधा फ़िलहाल एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध है. इसलिए, हो सकता है कि इससे आपको उम्मीद के मुताबिक या सटीक नतीजे न मिलें. इस सुविधा के बारे में आपका कोई सुझाव/राय या शिकायत है, तो उसे सबमिट करके इसे सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद करें.
शुरू करने से पहले, इन बातों का ध्यान रखें
अहम जानकारी: फ़िलहाल, यह सुविधा सभी इलाकों में उपलब्ध नहीं है.
फ़िलहाल, 'Photos से पूछें' सुविधा को चुनिंदा देशों और इलाकों में रोल आउट किया जा रहा है. यह सुविधा कई भाषाओं में उपलब्ध है. जगह के हिसाब से इसकी सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं.
'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Photos में Gemini की सुविधाओं से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.
अहम जानकारी: अगर आपके पास 'Photos से पूछें' सुविधा का ऐक्सेस नहीं है, तो खोजने की सामान्य सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
सेवा की शर्तें
आप इससे सहमत हैं कि 'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करने पर, Google की सेवा की शर्तें और जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति लागू होगी.
हम आपकी निजता की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं. जानें कि 'Photos से पूछें' सुविधा आपके डेटा को कैसे निजी बनाए रखती है.