Google Photos में, Gemini से बातचीत करके फ़ोटो खोजने, उनसे जुड़ी जानकारी पाने वगैरह में मदद ली जा सकती है.
'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करके खोजने पर, काम के नतीजों का पेज दिखता है. “समुद्र तट” या “कुत्ता” जैसे सामान्य शब्द खोजने पर, आपको काम के नतीजे तुरंत मिल जाते हैं. हालांकि, अगर आपने कोई मुश्किल सवाल पूछा है, जैसे कि “ऐसी फ़ोटो जो फ़ोन का बैकग्राउंड बनाने के लिए बढ़िया रहेगी” या “मैंने बार्सिलोना की यात्रा के दौरान क्या खाया था?”, तो ऐसे में Gemini के मॉडल बैकग्राउंड में काम करते रहते हैं. ये मॉडल आपकी खोज के नतीजों को फ़िल्टर करते हैं और आपकी खोज के हिसाब से सबसे काम के नतीजों या जानकारी को हाइलाइट करते हैं.
'Photos से पूछें' सुविधा फ़िलहाल एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध है. इसलिए, हो सकता है कि इससे आपको उम्मीद के मुताबिक या सटीक नतीजे न मिलें. इस सुविधा के बारे में आपका कोई सुझाव/राय या शिकायत है, तो उसे सबमिट करके इसे सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद करें.
Google Photos में, सिर्फ़ बोलकर अपनी फ़ोटो में बदलाव करें. आपको जो भी बदलाव करने हैं उनके बारे में बताएं और कुछ ही सेकंड में वे बदलाव फ़ोटो में दिखने लगेंगे. Google Photos में Gemini मॉडल की बेहतरीन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि वह आपके बताए हुए बदलावों को समझ सके, उनके बारे में जान सके, और उन्हें आपकी फ़ोटो पर लागू कर सके. इसलिए, फ़ोटो को अपनी पसंद के हिसाब से बनाने के लिए आपका पेशेवर होना ज़रूरी नहीं है. Photos से अपनी फ़ोटो में बदलाव करने के लिए कहने का तरीका जानें.
शुरू करने से पहले
अहम जानकारी: फ़िलहाल, यह सुविधा सभी इलाकों में उपलब्ध नहीं है.
फ़िलहाल, 'Photos से पूछें' सुविधा को चुनिंदा देशों और इलाकों में रोल आउट किया जा रहा है. यह सुविधा कई भाषाओं में उपलब्ध है. आने वाले समय में, इसकी उपलब्धता बढ़ाई जाएगी. जगह के हिसाब से इसकी सुविधाएं अलग हो सकती हैं.
'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Photos में Gemini की सुविधाओं से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.
अहम जानकारी: अगर आपके पास 'Photos से पूछें' सुविधा का ऐक्सेस नहीं है, तो खोजने की सामान्य सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
सेवा की शर्तें
आप इससे सहमत हैं कि 'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करने पर, Google की सेवा की शर्तें और जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति लागू होगी.
हम आपकी निजता की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं. जानें कि 'Photos से पूछें' सुविधा आपके डेटा को कैसे निजी बनाए रखती है.
'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल शुरू करना
अहम जानकारी:
- 'Photos से पूछें' सुविधा के लिए ऑप्ट इन करने के बाद, 'खोजें' टैब का नाम बदलकर 'पूछें' हो जाता है.
- 'Photos से पूछें', Google Photos में उपलब्ध सुविधा है. इसे वे उपयोगकर्ता ऐक्सेस कर सकते हैं जिन्होंने Photos में Gemini की सुविधाएं इस्तेमाल करने की मंज़ूरी दी है. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Photos में Gemini की सुविधाओं से जुड़े निजता हब पर जाएं.
पहला चरण: 'Photos से पूछें' सुविधा के लिए मंज़ूरी देना
'Photos से पूछें' सुविधा इस्तेमाल करने की मंज़ूरी देने के लिए, नीचे दिए गए तरीकों में से कोई एक तरीका अपनाएं.
'खोजें' या 'पूछें' टैब में जाकर, 'Photos से पूछें' सुविधा इस्तेमाल करने की मंज़ूरी देने के लिए- अपने Android डिवाइस पर Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, पूछें
पर टैप करें.
- आपको 'Photos से पूछें' सुविधा के बारे में बताने वाली वेलकम स्क्रीन या मैसेज दिखेगा.
- इस सुविधा का इस्तेमाल शुरू करने के लिए, अभी आज़माएं पर टैप करें.
- अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो 'Photos से पूछें' सुविधा इस्तेमाल नहीं की जा सकेगी. साथ ही, डिफ़ॉल्ट तौर पर मिलने वाली खोजने की सामान्य सुविधा जारी रहेगी. जब तक 'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल शुरू करने के लिए मंज़ूरी नहीं दी जाती, तब तक इसका बैनर 'खोजें' टैब में सबसे ऊपर दिखता रहेगा.
- 'Photos से पूछें' सुविधा आज़माने के लिए किसी भी समय "Photos से पूछें सुविधा आज़माएं" पर टैप करें.
- 'Photos से पूछें' सुविधा को आज़माने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अपने Android डिवाइस पर Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें.
- Photos की सेटिंग
प्राथमिकताएं
Photos में Gemini की सुविधाएं पर टैप करें.
- Photos से पूछें सुविधा चालू करें.
अहम जानकारी: अगर ऊपर बताए गए सभी तरीके इस्तेमाल करने पर भी, 'Photos से पूछें' सुविधा इस्तेमाल करने की मंज़ूरी नहीं मिल पा रही है, तो हो सकता है कि यह सुविधा अभी आपके लिए उपलब्ध न हो. 'Photos से पूछें' सुविधा इस्तेमाल करने की ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
दूसरा चरण: चेहरे की पहचान करके बनाए गए अपने फ़ोटो ग्रुप की पुष्टि करना और दूसरे लोगों को लेबल करना
अहम जानकारी: इस सुविधा को सेट अप करने के दौरान, हो सकता है कि आपको फ़ोटो में मौजूद लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा जाए. यह जानकारी देने पर, आपको 'Photos से पूछें' सुविधा से ज़्यादा सटीक और बेहतर जवाब मिलेंगे. साथ ही, Photos की अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा सकेगा.
चेहरे की पहचान करके बनाए गए अपने फ़ोटो ग्रुप की पुष्टि करना'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको चेहरे की पहचान करके बनाए गए “मैं” लेबल वाले फ़ोटो ग्रुप की पुष्टि करनी होगी. अपने फ़ोटो ग्रुप की पुष्टि करने वाले चरण को छोड़ने या उससे बाहर निकलने पर, 'Photos से पूछें' सुविधा को सेट अप करने की प्रोसेस पूरी नहीं होती.
- सेट अप वाली स्क्रीन पर मौजूद अपनी किसी फ़ोटो पर टैप करें.
- अगर आपको चेहरे की पहचान करके बनाए गए अपने फ़ोटो ग्रुप का नाम बदलना है, तो नाम पर टैप करें.
- कोई नया नाम डालें.
- जारी रखें पर टैप करें.
जानें कि चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप की पुष्टि करने पर क्या होता है.
अहम जानकारी: जब चेहरे की पहचान करके बनाए गए किसी फ़ोटो ग्रुप का नाम जोड़ा जाता है या उसमें बदलाव किया जाता है, तो नया नाम, संग्रह के "लोग और पालतू जानवर" सेक्शन में सेव हो जाता है. चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप के बारे में ज़्यादा जानें.
- आपको फ़ोटो में मौजूद लोगों के लिए लेबल जोड़ने के सुझाव मिलेंगे.
- सेट अप की प्रोसेस के दौरान, लोगों को उनके नामों से लेबल करना और उनके साथ अपने संबंधों की जानकारी जोड़ना ज़रूरी नहीं है.
- हर चेहरे को उसके नाम से लेबल करें. अगर आप चाहें, तो उस व्यक्ति के साथ अपने संबंध के बारे में बताने वाला शब्द चुनें. जैसे, मां, दोस्त, पति/पत्नी या भाई/बहन.
- किसी व्यक्ति के साथ अपने संबंध के बारे में बताने वाला शब्द जोड़ने के लिए, ज़्यादा विकल्प पर टैप करें.
- लेबल की समीक्षा करें और उन्हें सेव करने के लिए पुष्टि करें.
अहम जानकारी:
- चैट विंडो से किसी भी समय, लोगों के नाम या उनके साथ अपने संबंधों की जानकारी जोड़ी जा सकती है. 'Photos से पूछें' सुविधा से मिलने वाले जवाब के सबसे ऊपर दाएं कोने में, तीन बिंदु वाले मेन्यू
नाम और संबंधों की जानकारी पर टैप करें.
- सुविधा सेट अप होने के बाद, संग्रह के "लोग और पालतू जानवर" सेक्शन में जाकर, कभी भी नाम जोड़े, बदले, और हटाए जा सकते हैं.
- लोगों और पालतू जानवरों के लेबल हटाने, जोड़ने या बदलने का तरीका जानें.
'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करना
अहम जानकारी: खोज के लिए अपनी आवाज़ का इस्तेमाल करने पर, आपकी आवाज़ की रिकॉर्डिंग को कहीं सेव नहीं किया जाता. 'Photos से पूछें' सुविधा के लिए बोलकर निर्देश देने पर कौनसा डेटा सेव किया जाता है, इस बारे में ज़्यादा जानें.
- अपने Android डिवाइस पर Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, पूछें
पर टैप करें.
- टेक्स्ट बॉक्स में अपना सवाल डालें.
- बोलकर निर्देश देने के लिए, माइक्रोफ़ोन
पर टैप करें. उदाहरण के लिए, कुछ ऐसा कहा जा सकता है:
- “मेरी पिछली सभी फ़ोटो.”
- “पिछले साल मैंने किन शहरों की यात्रा की थी?”
- "मेरे पालतू जानवर की पहली फ़ोटो."
- बोलकर निर्देश देने के लिए, माइक्रोफ़ोन
- भेजें
पर टैप करें.
- बोलकर निर्देश देने की सुविधा का इस्तेमाल करने पर, आपको “भेजें” पर टैप करने की ज़रूरत नहीं है. आपके निर्देश देने के बाद, खोजने की प्रक्रिया अपने-आप चालू हो जाएगी.
- 'Photos से पूछें' सुविधा से जवाब मिलने का इंतज़ार करें. इस दौरान, आपको चैट विंडो में जानकारी मिलेगी कि यह सुविधा फ़िलहाल क्या कर रही है. जैसे, “सोच रही है,” “खोज रही है” या “समीक्षा कर रही है”. इस प्रोसेस के दौरान, काम की कुछ फ़ोटो तब भी दिख सकती हैं, जब पूरा जवाब तैयार न हुआ हो.
- खोज और आपकी लाइब्रेरी में मौजूद फ़ोटो के आधार पर, नतीजों वाले पेज में दो सेक्शन दिख सकते हैं:
- सबसे काम के नतीजों को “सबसे ज़्यादा मिलते-जुलते नतीजे” के तौर पर लेबल किया जाता है. इस सेक्शन में मौजूद सभी फ़ोटो देखने के लिए, झलक में मौजूद उस आखिरी फ़ोटो पर टैप करें जिस पर प्लस का निशान हो.
- “सबसे ज़्यादा मिलते-जुलते नतीजे” के नीचे दिए गए नतीजे, नए से पुराने के क्रम में दिखाए जाते हैं.
- आपकी खोजों के कुछ नतीजों के साथ मैसेज वाले जवाब भी शामिल हो सकते हैं, ताकि उन नतीजों को आसानी से समझा जा सके.
- खोज और आपकी लाइब्रेरी में मौजूद फ़ोटो के आधार पर, नतीजों वाले पेज में दो सेक्शन दिख सकते हैं:
- शुरुआती नतीजे मिलने के बाद, फ़ॉलो-अप सवाल पूछकर या ज़्यादा जानकारी मांगकर, बातचीत को जारी रखा जा सकता है. इसके अलावा, टेक्स्ट बॉक्स में बिलकुल अलग सवाल डालकर, नई खोज भी शुरू की जा सकती है.
- मौजूदा सवाल के लिए नए नतीजे पाने के लिए: 'Photos से पूछें' सुविधा के, टेक्स्ट वाले जवाब के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद ज़्यादा
फिर से करें
पर टैप करें.
- मौजूदा सवाल के लिए नए नतीजे पाने के लिए: 'Photos से पूछें' सुविधा के, टेक्स्ट वाले जवाब के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद ज़्यादा
अहम जानकारी:
- चेहरे की पहचान करके फ़ोटो का ग्रुप बनाने की सुविधा चालू होने पर ही, आपको चेहरों के शॉर्टकट दिखेंगे. चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा चालू करने का तरीका जानें.
- सबसे ज़्यादा बार फ़ोटो में दिखने वाले किसी व्यक्ति या पालतू जानवर के पेज पर जाने के लिए: उनके चेहरे पर टैप करें.
- अन्य लोगों और पालतू जानवरों के पेज ढूंढने के लिए: ज़्यादा
पर टैप करें.
- आपको चेहरों के शॉर्टकट के नीचे, हाल ही की खोजें और अन्य सुझाव दिख सकते हैं.
'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करके, अपनी लाइब्रेरी में मौजूद किसी फ़ोटो के बारे में चैट की जा सकती है. साथ ही, सिर्फ़ बोलकर उसमें बदलाव किया जा सकता है और उससे मिलती-जुलती फ़ोटो खोजी जा सकती हैं.
अहम जानकारी: 'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ़ उन इमेज के लिए किया जा सकता है जिनका बैक अप लिया गया है. किसी फ़ोटो का बैक अप लेने का तरीका जानें.
- अपने Android डिवाइस पर Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह फ़ोटो चुनें जिसके बारे में आपको चैट करनी है.
- पूछें
पर टैप करें.
- खोज बॉक्स में अपना प्रॉम्प्ट डालें.
- बोलकर निर्देश देने के लिए, माइक्रोफ़ोन
पर टैप करें.
- बोलकर निर्देश देने के लिए, माइक्रोफ़ोन
- भेजें
पर टैप करें.
- शुरुआती नतीजे मिलने के बाद, फ़ॉलो-अप सवाल पूछे जा सकते हैं या ज़्यादा जानकारी मांगी जा सकती है.
अहम जानकारी: सुझाव वाले चिप पर कभी भी टैप किया जा सकता है.
जब 'Photos से पूछें' सुविधा को ऐसी जानकारी दी जाती है जिसका इस्तेमाल आने वाले समय में किया जा सकता है, तो यह सुविधा उस जानकारी को याद रहने वाली चीज़ों की सूची में जोड़ सकती है. ऐसा होने पर, आपको चैट में “याद रहने वाली चीज़ों की सूची में जोड़ा गया” दिखेगा. ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, याद रहने वाली चीज़ों की सूची को कभी भी ऐक्सेस किया जा सकता है.
- अपने Android डिवाइस पर Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें.
- Photos की सेटिंग
प्राथमिकताएं
Photos में Gemini की सुविधाएं पर टैप करें.
- याद रहने वाली चीज़ों की सूची
पर टैप करें.
- आपको जो आइटम मिटाना है उसके बगल में, मिटाएं
पर टैप करें.
अहम जानकारी: 'Photos से पूछें' सुविधा से मिले मैसेज वाले जवाब के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद तीन बिंदु वाले मेन्यू से, याद रहने वाली चीज़ों की सूची को कभी भी ऐक्सेस किया जा सकता है.
Google Labs की यह सुविधा, एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू की गई है. इसलिए, कभी-कभी इसके जवाब गलत या आपत्तिजनक हो सकते हैं. इस तरह के जवाबों के लिए Google ज़िम्मेदार नहीं है.
- अपने Android डिवाइस पर Google Photos
खोलें.
- पूछें पर टैप करें.
- कोई सवाल पूछें.
- जवाब के सबसे नीचे, पसंद
या नापसंद
पर टैप करें.
- अगर आपको पसंद
और नापसंद
बटन नहीं दिख रहे हैं, तो सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए, मेन्यू
सहायता और सुझाव पर टैप करें.
- अगर आपको पसंद
- ज़रूरी नहीं: नापसंद
पर टैप करने पर, आपको ज़्यादा जानकारी और सुझाव/राय देने या शिकायत करने का विकल्प मिलेगा.
- अपने हिसाब से सुझाव/राय दें या शिकायत करें.
- भेजें पर टैप करें.
अहम जानकारी:
-
सुझाव, राय या शिकायत सबमिट करते समय, चेकबॉक्स का इस्तेमाल करके बताएं कि क्या आपको Google को यह अनुमति देनी है कि वह आपके सुझाव, राय या शिकायत के बारे में आपसे संपर्क कर सके.
- सुझाव, राय या शिकायत हटाने के लिए, नापसंद
पर फिर से टैप करें.
- सुझाव/राय देने या शिकायत करने पर क्या शेयर किया जाता है, इस बारे में ज़्यादा जानें.
'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल बंद करना
'Photos से पूछें' सुविधा को बंद करनासेटिंग में जाकर, “'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करके खोजें” को बंद किया जा सकता है. इसका तरीका यहां बताया गया है:
- अपने Android डिवाइस पर Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें.
- Photos की सेटिंग
प्राथमिकताएं
Photos में Gemini की सुविधाएं पर टैप करें.
- 'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल करके खोजें को बंद करें.
अहम जानकारी:
- आपके पास किसी भी समय, 'Photos से पूछें' सुविधा का इस्तेमाल फिर से शुरू करने का विकल्प होता है.
- Google Photos में 'Photos से पूछें' और Gemini की मदद से काम करने वाली अन्य सुविधाओं को बंद किया जा सकता है:
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- Photos की सेटिंग
प्राथमिकताएं
Photos में Gemini की सुविधाएं पर टैप करें.
- Photos में Gemini का इस्तेमाल करें को बंद करें.
- Google Photos ऐप्लिकेशन
'Photos से पूछें' सुविधा के जवाबों की तब तक मैन्युअल तरीके से समीक्षा नहीं की जाती, जब तक हमें आपसे कोई सुझाव, शिकायत या राय न मिले या फिर ऐसे मामलों में, जब किसी नुकसान या गलत इस्तेमाल से जुड़ी समस्याओं को हल न करना हो. Photos को बेहतर बनाने में हमारी मदद करने का विकल्प चुनने पर, आपके सवालों की मैन्युअल समीक्षा की जा सकती है. हालांकि, ऐसा करने से पहले हम आपकी निजता को सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी कदम उठाते हैं. सेटिंग में जाकर, सवालों की समीक्षा की सुविधा को बंद किया जा सकता है. इसका तरीका यहां बताया गया है:
- अपने Android डिवाइस पर Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें.
- Photos की सेटिंग
प्राथमिकताएं
Photos में Gemini की सुविधाएं
Photos को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें पर टैप करें.
- “हमें आपकी क्वेरी ऐक्सेस करने की अनुमति दें” को बंद करें.