फ़ोटो को उसमें मौजूद लोगों या चीज़ों के हिसाब से खोजें. उदाहरण के लिए, ये चीज़ें खोजी जा सकती हैं:
- वह शादी जिसमें आप पिछली गर्मियों में गए थे
- आपका सबसे अच्छा दोस्त
- पालतू जानवर
- आपका पसंदीदा शहर
Google Photos में अलग-अलग सुविधाएं और कलेक्शन ढूंढने के लिए भी ‘खोजें’ टैब का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें लोगों और पालतू जानवरों, एल्बम, दस्तावेज़ों वगैरह के हिसाब से बने कलेक्शन भी शामिल हैं.
अहम जानकारी:
- कुछ सुविधाएं सभी देशों या इलाकों, सभी डोमेन या हर तरह के खातों के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
- 'Photos से पूछें' सुविधा में Gemini का इस्तेमाल करके फ़ोटो खोजने के लिए, पहले आपको Photos में Gemini की सुविधाएं चालू करने के लिए ऑप्ट-इन करना होगा. 'Photos से पूछें' सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
फ़ोटो खोजना
- अपने कंप्यूटर पर, photos.google.com/search पर जाएं.
- सबसे ऊपर दिए गए बॉक्स में, वह शब्द लिखें जिससे जुड़ी फ़ोटो ढूंढनी है. जैसे:
- ‘हंसती हुई दीपिका और मैं’, ‘नैनीताल में खूबसूरत सूर्यास्त’, ‘खेल के मैदान में निशा’, और ‘फ़ायरप्लेस के पास चाय पीते हुए’ जैसे वाक्यांशों का इस्तेमाल किया जा सकता है.’
- लोग या निकनेम की मदद से फ़ोटो खोजने के लिए ज़रूरी है कि आपने लोगों या पालतू जानवरों के लिए लेबल जोड़े हों. चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा को सेट अप करने का तरीका जानें.
- 'मैं' का इस्तेमाल करके अपनी फ़ोटो खोजने के लिए, पक्का करें कि आपने 'लोग या पालतू जानवर' सेक्शन में अपने चेहरे को 'मैं' के तौर पर लेबल किया हो. चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप को लेबल करने का तरीका जानें.
- फ़ाइल के नाम, कैमरे के मॉडल, कैप्शन या फ़ोटो में मौजूद टेक्स्ट के एग्ज़ैक्ट मैच ढूंढने के लिए, खोज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को कोटेशन मार्क में रखा जा सकता है. अगर आपने कोटेशन मार्क का इस्तेमाल नहीं किया है, तो उस टेक्स्ट के अलावा कई अन्य नतीजे भी मिलेंगे.
- ‘हंसती हुई दीपिका और मैं’, ‘नैनीताल में खूबसूरत सूर्यास्त’, ‘खेल के मैदान में निशा’, और ‘फ़ायरप्लेस के पास चाय पीते हुए’ जैसे वाक्यांशों का इस्तेमाल किया जा सकता है.’
- आपको खोज के नतीजों के पेज पर, खोजने के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों से सबसे ज़्यादा मिलते-जुलते और हाल ही के नतीजे मिल सकते हैं.
- आपकी खोज के हिसाब से सबसे काम के नतीजे सबसे ऊपर दिखाए जाते हैं. इस सेक्शन में मौजूद सभी फ़ोटो देखने के लिए, ज़्यादा पर टैप करें.
- नीचे आपके काम की फ़ोटो और वीडियो, समय के हिसाब से उलटे क्रम में दिखाए जाते हैं.
अहम जानकारी:
- ज़्यादा आसानी से फ़ोटो खोजने और मैनेज करने के लिए, Google Photos के बनाए गए फ़ोटो ग्रुप में मौजूद लोगों या पालतू जानवरों के लिए लेबल जोड़े जा सकते हैं. चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप सेट अप और मैनेज करने का तरीका जानें.
- अपनी फ़ोटो बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने, खोजने, और एक्सप्लोर करने के लिए, कैमरे की जगह की जानकारी की सेटिंग चालू करें. कैमरे की जगह की जानकारी की सेटिंग चालू करने का तरीका जानें.
- खोज फ़ील्ड में 'मैं' टाइप करके, अपनी फ़ोटो आसानी से खोजी जा सकती हैं. चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप को लेबल करने का तरीका जानें.
- कुछ कलेक्शन, साइड नेविगेशन पैनल से भी ऐक्सेस किए जा सकते हैं. जैसे, लोगों और पालतू जानवरों, दस्तावेज़ों, जगहों, वीडियो वगैरह के हिसाब से बने कलेक्शन.