हाई डाइनैमिक रेंज (एचडीआर) फ़ोटोग्राफ़ी की मदद से, ज़्यादा बारीकियों वाली फ़ोटो ली जा सकती हैं. इस तकनीक का इस्तेमाल करके ली गई फ़ोटो बिलकुल असली जैसी दिखती हैं. एचडीआर फ़ोटोग्राफ़ी में चमक के अलग-अलग लेवल पर कई फ़ोटो कैप्चर की जाती हैं. इसके बाद, उन्हें मर्ज करके एक फ़ोटो बनाई जाती है. इस तरह की फ़ोटो में बेहतर कंट्रास्ट और ज़्यादा बारीकियां होती हैं. इसलिए, इसे स्टैंडर्ड डाइनैमिक रेंज (एसडीआर) इमेज फ़ॉर्मैट में सेव नहीं किया जा सकता.
एचडीआर फ़ोटोग्राफ़ी की मदद से, रोशनी और परछाई में ज़्यादा बारीकियां कैप्चर की जा सकती हैं. वहीं, एचडीआर डिसप्ले की मदद से, इन बारीकियों को ज़्यादा बेहतर तरीके से देखा जा सकता है, जिससे फ़ोटो असली जैसी लगती है.
अपनी फ़ोटो को एचडीआर क्वालिटी में देखने के लिए, ऐसी स्क्रीन वाले डिवाइस का इस्तेमाल करें जिस पर एचडीआर की सुविधा काम करती हो. साथ ही, उस डिवाइस की चमक 1,000 निट से ज़्यादा होनी चाहिए. एचडीआर की सुविधा वाली इन स्क्रीन पर कंट्रास्ट, रंग की गहराई, और चमक, स्टैंडर्ड डिसप्ले के मुकाबले बेहतर दिखती है. 'डिवाइस में मौजूद सुविधाएं' में जाकर, यह देखा जा सकता है कि एचडीआर की सुविधा आपके डिवाइस पर काम करती है या नहीं.
अहम जानकारी: Google Photos, अल्ट्रा एचडीआर इमेज फ़ॉर्मैट के साथ काम करता है. यही वजह है कि एचडीआर फ़ोटोग्राफ़ी की तकनीक का इस्तेमाल करके ली गई इमेज, इस ऐप्लिकेशन में देखी जा सकती हैं.
एचडीआर क्वालिटी में फ़ोटो डिसप्ले होना
अहम जानकारी: अगर आपकी चुनिंदा यादें एचडीआर क्वालिटी में उपलब्ध हैं, तो वे आपकी स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद चुनिंदा यादों के कैरसेल में एचडीआर क्वालिटी में ही दिखेंगी. चुनिंदा यादों के बारे में ज़्यादा जानें.
मुख्य फ़ोटो ग्रिड में सभी फ़ोटो और वीडियो, एसडीआर क्वालिटी में थंबनेल के तौर पर दिखते हैं. फ़ोटो को पूरी बारीकियों के साथ, एचडीआर क्वालिटी में देखने के लिए:
- अपने कंप्यूटर पर, photos.google.com खोलें.
- उस फ़ोटो पर क्लिक करें जो आपको देखनी है.
अहम जानकारी: कुछ फ़ोटो अब भी एसडीआर क्वालिटी में दिखेंगी. जानें कि कुछ इमेज एचडीआर क्वालिटी में क्यों नहीं दिखतीं.
एचडीआर फ़ोटो के बारे में ज़्यादा जानकारी
जानें कि कुछ इमेज एचडीआर क्वालिटी में क्यों नहीं दिखतीं- एसडीआर तकनीक से ली गई फ़ोटो हमेशा एसडीआर क्वालिटी में ही दिखती हैं.
- अगर आपके डिवाइस और स्क्रीन पर एचडीआर क्वालिटी में इमेज देखने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो ये इमेज एसडीआर क्वालिटी में ही दिखेंगी.
सलाह: अगर आपकी फ़ोटो, अन्य डिवाइसों पर Google Photos ऐप्लिकेशन की तुलना में इसके वेब वर्शन पर अलग दिखती है, तो अपने सिस्टम की डिसप्ले सेटिंग में जाकर, एचडीआर सेटिंग चालू करें.
किसी एचडीआर फ़ोटो में बदलाव करने पर, हो सकता है कि बदलावों को सेव करने के बाद भी फ़ोटो की क्वालिटी एचडीआर बनी रहे.
अहम जानकारी:
- एचडीआर फ़ोटो में सिर्फ़ कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. अगर किसी बदलाव की वजह से, फ़ोटो की एचडीआर सेटिंग बदल जाती है, तो उस फ़ोटो को एसडीआर क्वालिटी में सेव किया जाता है.
- ऐसा हो सकता है कि Google Photos के वेब या डेस्कटॉप वर्शन पर, एचडीआर फ़ोटो में बदलाव करने की सुविधाएं उपलब्ध न हों. फ़ोटो में बिना किसी रुकावट के बदलाव करने के लिए, एचडीआर की सुविधा वाले डिवाइस का इस्तेमाल करें.
अगर आपने एचडीआर और एसडीआर, दोनों तरह की फ़ोटो या वीडियो चुने हैं, तो:
- हाइलाइट वीडियो एडिटर, आपके चुने गए आइटम को एसडीआर क्वालिटी में दिखाता है और एसडीआर फ़ॉर्मैट में ही उनका इस्तेमाल करता है.
- हाइलाइट वीडियो को एसडीआर क्वालिटी में सेव किया जाता है.
अहम जानकारी: कुछ क्रिएशन एचडीआर क्वालिटी में उपलब्ध नहीं होते. क्रिएशन के बारे में ज़्यादा जानें.