Chromebook पर Google Photos के Android ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, फ़ोटो और वीडियो में बदलाव किया जा सकता है. साथ ही, हाइलाइट वीडियो बनाए जा सकते हैं.
अहम जानकारी:
- ये सुविधाएं, Chromebook पर Google Photos ऐप्लिकेशन में उपलब्ध हैं. अगर आपके Chromebook पर यह ऐप्लिकेशन मौजूद नहीं है, तो उसे डाउनलोड किया जा सकता है.
- अगर Chromebook पर photos.google.com का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो वेब पर फ़ोटो में बदलाव करने का तरीका जानें.
किसी फ़ोटो या वीडियो में बदलाव करना और उसे बेहतर बनाना
अहम जानकारी: Google Photos के Android ऐप्लिकेशन में मैजिक इरेज़र और अनब्लर जैसी कुछ सुविधाएं, सिर्फ़ Chromebook Plus का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मिलती हैं. Chromebook Plus पर उपलब्ध, फ़ोटो में बदलाव करने की सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपने Chromebook पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- वह फ़ोटो या वीडियो चुनें जिसमें आपको बदलाव करना है.
- बदलाव करें
को चुनें.
- अपनी फ़ोटो या वीडियो में बदलाव करने के लिए, कोई एडिटिंग टूल चुनें:
- कार्रवाइयां: मैजिक इरेज़र और अनब्लर जैसे टूल में से कोई एक चुनें.
- कलर: कलर टेंपरेचर या इंटेंसिटी को मैन्युअल तरीके से अडजस्ट करें.
- रोशनी
: इस सुविधा की मदद से फ़ोटो की चमक, कंट्रास्ट, और गहरे हिस्सों को मैन्युअल तरीके से अडजस्ट किया जा सकता है.
- फ़िल्टर
: अपनी फ़ोटो या वीडियो को ज़्यादा दिलचस्प बनाने के लिए, प्रीसेट फ़िल्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- मार्कअप
: फ़ोटो में मैन्युअल तरीके से टेक्स्ट जोड़ा जा सकता है या फ़्रीहैंड राइटिंग की जा सकती है.
- बदलाव करने के बाद, सबसे ऊपर, सेव करें पर क्लिक करें. ऐसा करने पर, सभी बदलावों के साथ फ़ोटो की सबसे नई कॉपी सेव हो जाएगी. साथ ही, मूल फ़ोटो को ओवरराइट कर दिया जाएगा.
ध्यान दें: अगर आपको मैजिक इरेज़र जैसे अन्य एडिटिंग टूल नहीं दिख रहे हैं, तो:
- पक्का करें कि आपके डिवाइस के स्टोरेज में जगह है और वह वाई-फ़ाई से कनेक्ट किया गया है.
- Google Photos में, कोई इमेज चुनें. इसके बाद, बदलाव करें
को चुनें. आपको अपडेट की सूचना मिल सकती है.
- कुछ मिनट के बाद, ऐप्लिकेशन को बंद करके फिर से खोलें.
- अन्य एडिटिंग टूल उपलब्ध हुए या नहीं, यह जांचने के लिए कोई इमेज चुनें. इसके बाद, बदलाव करें
को चुनें.
अन्य एडिटिंग टूल उपलब्ध हुए या नहीं, यह जांचने के लिए कोई इमेज चुनें. इसके बाद, बदलाव करें को चुनें.
फ़ोटो में बदलाव करने के लिए, Google Photos की ये सुविधाएं उपलब्ध हैं:
- किसी व्यक्ति के पोर्ट्रेट में रोशनी और चमक को घटाने या बढ़ाने के लिए, पोर्ट्रेट लाइट
को चुनें. इस टूल से, पोर्ट्रेट में किसी खास जगह पर भी रोशनी घटाई या बढ़ाई जा सकती है.
- बैकग्राउंड को अपने हिसाब से अडजस्ट करने के लिए, धुंधला करें
को चुनें.
- फ़ोकस किए गए आइटम के अलावा, उसके आस-पास के ऑब्जेक्ट को अपने हिसाब से धुंधला करने के लिए, गहराई
का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- फ़ोकस किए गए आइटम के अलावा, उसके आस-पास के ऑब्जेक्ट को अपने हिसाब से धुंधला करने के लिए, गहराई
- पैलेट में से कोई भी रंग चुनकर, आकाश के रंग और कंट्रास्ट को घटाने या बढ़ाने के लिए, स्काई
को चुनें.
- फ़ोरग्राउंड के रंग में बदलाव किए बिना बैकग्राउंड को ब्लैक ऐंड व्हाइट करने के लिए, कलर फ़ोकस
को चुनें.
- फ़ोटो की चमक और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने के लिए, एचडीआर
को चुनें. इससे फ़ोटो बेहतर दिखेगी.
सलाह: फ़ोटो में बदलाव करने की अन्य सुविधाएं भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. फ़ोटो और वीडियो में बदलाव करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपने Chromebook Plus पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- क्रिएशन
को चुनें.
- कुछ नया बनाएं
सिनमैटिक फ़ोटो को चुनें.
- कोई फ़ोटो चुनें.
- सबसे नीचे, सेव करें को चुनें.
Google Photos ऐप्लिकेशन या इसके वेब वर्शन पर, अपनी लाइब्रेरी में मौजूद फ़ोटो का इस्तेमाल करके कोलाज बनाए जा सकते हैं और उनमें बदलाव किए जा सकते हैं. अपने मोबाइल डिवाइस पर कोलाज में बदलाव करने के लिए, Google Photos ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें. कुछ सुविधाएं वेब वर्शन पर उपलब्ध नहीं हैं.
पहला चरण: फ़ोटो चुनना
- अपने Chromebook पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- ज़्यादा से ज़्यादा छह फ़ोटो चुनी जा सकती हैं.
- सबसे नीचे, इसमें जोड़ें
कोलाज को चुनें.
दूसरा चरण: कोई डिज़ाइन चुनना और फ़ोटो में बदलाव करना
सेव करने से पहले, कोलाज के लिए चुनी गई फ़ोटो को बदला जा सकता है, उनमें बदलाव किया जा सकता है, और उन्हें घुमाया जा सकता है. साथ ही, उनका साइज़ और क्रम भी बदला जा सकता है.
- कोलाज के लिए कोई डिज़ाइन चुनें.
- फ़ोटो में बदलाव करें.
- कोई दूसरी फ़ोटो चुनने के लिए:
- वह फ़ोटो चुनें जिसे बदलना है
फ़ोटो बदलें को चुनें.
- कोई नई फ़ोटो चुनें.
- हो गया को चुनें.
- वह फ़ोटो चुनें जिसे बदलना है
- किसी फ़ोटो में बदलाव करने के लिए, वह फ़ोटो चुनें जिसमें बदलाव करना है और
बदलाव करें को चुनें.
- किसी फ़ोटो को घुमाने के लिए:
- फ़ोटो को दबाकर रखें.
- फ़ोटो तब तक घुमाएं, जब तक वह आपकी मनचाही पोज़िशन पर न पहुंच जाए.
- फ़ोटो फ़्रेम में किसी फ़ोटो को ज़ूम आउट करने के लिए, स्क्रीन पर पिंच करके उंगलियों को एक-दूसरे के पास लाएं. वहीं, ज़ूम इन करने के लिए, स्क्रीन पर पिंच करके उंगलियों को एक-दूसरे से दूर ले जाएं.
- फ़ोटो का क्रम बदलने के लिए, उसे दबाकर रखें. इसके बाद, फ़ोटो को खींचकर वहां छोड़ें जहां उसे रखना है.
- कोई दूसरी फ़ोटो चुनने के लिए:
तीसरा चरण: कोलाज की समीक्षा करना और उसे सेव करना
कोलाज का लेआउट चुनने और अपनी फ़ोटो में बदलाव करने के बाद, कोलाज सेव करने के लिए, 'सेव करें' को चुनें.
चौथा चरण: कोलाज ढूंढना
- अपने Chromebook पर, Google Photos
खोलें.
- सबसे नीचे, खोजें
को चुनें.
- “क्रिएशन” में जाकर, सेव किए गए क्रिएशन को चुनें.
हाइलाइट वीडियो बनाना
- अपने Chromebook पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- क्रिएशन
को चुनें.
- कुछ नया बनाएं
मूवी
को चुनें.
- हाइलाइट वीडियो का सुझाव पाने के लिए, कोई प्रीसेट थीम चुनें.
- आपके पास एक अन्य विकल्प भी है. नई मूवी पर क्लिक करके, वे फ़ोटो और वीडियो चुनें जा सकते हैं जिन्हें आपको शामिल करना है.
जानकारी: आपके पास लॉन्चर में “मूवी” पर जाकर, हाइलाइट वीडियो बनाने का भी विकल्प है.
स्क्रीन पर सबसे नीचे, आपको हाइलाइट वीडियो का स्टोरीबोर्ड दिखेगा. स्टोरीबोर्ड में फ़ोटो या वीडियो क्लिप जोड़ी जा सकती हैं. साथ ही, व्यवस्थित करने के लिए, उन्हें खींचकर दूसरी जगह पर छोड़ा जा सकता है.
- जोड़ें
को चुनें.
- नई फ़ोटो या वीडियो
को चुनें.
- फ़ोटो या वीडियो चुनने के लिए, किसी क्लिप पर टैप करें.
- एडिट पैनल से वह टूल चुनें जिसका इस्तेमाल करना है. जैसे-जैसे बदलाव किए जाएंगे वे लागू होते जाएंगे.
- बदलाव करने के पैनल को बंद करने के लिए, बंद करें
को दबाएं.
- जोड़ें
को चुनें.
- सबसे ऊपर, साउंडट्रैक जोड़ें को चुनें.
- मेरा संगीत या थीम म्यूज़िक को चुनें.
- अपनी निजी लाइब्रेरी से संगीत जोड़ने के लिए, मेरा संगीत को चुनें.
- ऐप्लिकेशन की साउंडट्रैक लाइब्रेरी से संगीत जोड़ने के लिए, थीम म्यूज़िक को चुनें.
- वह संगीत चुनें जिसे आपको जोड़ना है.
Chromebook Plus का इस्तेमाल करने वालों के लिए उपलब्ध अतिरिक्त सुविधाएं
अगर आपके पास Chromebook Plus है, तो फ़ोटो में बदलाव करने की ज़्यादा सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
मैजिक इरेज़र- Photos के Android ऐप्लिकेशन में, उस फ़ोटो पर जाएं जिसमें आपको बदलाव करना है.
- बदलाव करें
कार्रवाइयां
मैजिक इरेज़र पर टैप करें.
- किसी सुझाव पर टैप करें. सर्कल या ब्रश का इस्तेमाल करके, फ़ोटो से अन्य अनचाहे ऑब्जेक्ट मिटाए जा सकते हैं.
- ऑब्जेक्ट को फ़ोटो के साथ मिलाने के लिए, Camouflage पर टैप करें और ब्रश का इस्तेमाल करें.
- बदलाव करने के बाद, हो गया पर टैप करें.
सलाह: आपने मैजिक एडिटर से जिन फ़ोटो में बदलाव किया है उनके लिए, एआई के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देखें. एआई के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी वाले सेक्शन के बारे में ज़्यादा जानें.
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- जिस फ़ोटो में बदलाव करना है उसे चुनें.
- फ़ोटो में बदलाव करें
कार्रवाइयां
अनब्लर करें पर टैप करें.
ध्यान दें: फ़ोटो लाइब्रेरी में मौजूद किसी पुरानी फ़ोटो या नई फ़ोटो पर, फ़ोटो अनब्लर करने की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.