अपने वीडियो में बदलाव करना

आप अपने मोबाइल डिवाइस पर Google Photos में जाकर, किसी वीडियो में बदलाव कर सकते हैं. उसमें फ़िल्टर और स्पेशल इफ़ेक्ट जोड़ने के साथ ही कई दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

आपको इनकी ज़रूरत होगी

Google Photos ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें.

  • वीडियो में बदलाव करने के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ सुविधाएं, सिर्फ़ उन Android डिवाइसों पर उपलब्ध हैं जिनमें कम से कम 1 जीबी रैम और Android 6.0 या उसके बाद का वर्शन है. इनमें काटने, बराबर करने, और फ़िल्टर जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

अपने वीडियो में बदलाव करना

अपडेट किए गए वीडियो एडिटर का इस्तेमाल करने पर, अब आपको वीडियो में बदलाव करने का नया अनुभव मिलेगा. इसमें स्क्रोल किए जा सकने वाले ऐक्शन बार पर, बेहतर तरीके से व्यवस्थित लेआउट के साथ-साथ नए और बेहतर टूल मिलेंगे.

सलाह: हाइलाइट वीडियो में बदलाव करने का तरीका जानें.

अपने वीडियो को बेहतर बनाना या उसे स्टेबलाइज़ करना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. अपने-आप पर टैप करें.
    • वीडियो के रंग और रोशनी को बेहतर बनाने के लिए: बेहतर बनाएं पर टैप करें.
    • वीडियो को स्टेबलाइज़ करने के लिए: स्टेबलाइज़ करें पर टैप करें.
  4. जिस वीडियो में बदलाव किए गए हैं उसकी कॉपी सेव करने के लिए, सबसे ऊपर सेव करें पर टैप करें.
अपने वीडियो में मौजूद किसी फ़्रेम को एक्सपोर्ट करना या उसमें काट-छांट करना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
    • वीडियो की काट-छांट करने के लिए: वीडियो के जिस हिस्से को रखना है उसे चुनने के लिए, काट-छांट करने वाले हैंडल को दबाकर रखें और खींचें और छोड़ें.
      • बदलाव किए गए वीडियो की कॉपी सेव करने के लिए: सबसे ऊपर, सेव करें पर टैप करें.
    • वीडियो से किसी फ़्रेम को एक्सपोर्ट करने के लिए: फ़्रेम एक्सपोर्ट करें पर टैप करें.
वीडियो को काटना या घुमाना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. काटें पर टैप करें.
    • वीडियो को अलग आसपेक्ट रेशियो, जैसे कि चौकोर, में काटने के लिए: आसपेक्ट रेशियो पर टैप करें.
    • वीडियो को 90 डिग्री घुमाने के लिए: घुमाएं पर टैप करें.
      • वीडियो में मामूली बदलाव करके उसे बराबर करने के लिए: घुमाएं के ऊपर बने डायल का इस्तेमाल करें.
    • वीडियो के अपने-आप बराबर होने के लिए: अपने-आप पर टैप करें.
      • ध्यान दें: किसी फ़ोटो पर अपने-आप बराबर होने की सुविधा लागू होगी या नहीं, यह वीडियो के मूल ऐंगल पर निर्भर करता है.
    • फ़ोटो और वीडियो को हॉरिज़ॉन्टल तरीके से मिरर करने के लिए: मिरर करें पर टैप करें.
  4. जिस वीडियो में बदलाव किए गए हैं उसकी कॉपी सेव करने के लिए, सबसे ऊपर मौजूद, सेव करें पर टैप करें.
वीडियो को अडस्ट करना

ध्यान दें: आपके डिवाइस में कम से कम 3 जीबी रैम और Android 8.0 या उसके बाद का वर्शन होना चाहिए.

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. अडजस्ट करें पर टैप करें.
  4. आपको वीडियो में जो इफ़ेक्ट इस्तेमाल करना है उसे चुनें. इसके बाद, इफ़ेक्ट को कम या ज़्यादा करने के लिए डायल को आगे-पीछे करें.
  5. काम पूरा हो जाने पर, हो गया पर टैप करें.
  6. बदलाव को हटाकर वीडियो को पहले जैसा करने के लिए, उस विकल्प से चुने हुए का निशान हटाएं या रद्द करें पर टैप करें.

वीडियो में बदलाव करना

  • रोशनी को कम या ज़्यादा करने के लिए, चमक पर टैप करें.
  • टोन को कम या ज़्यादा करने के लिए, कंट्रास्ट पर टैप करें.
  • सबसे ज़्यादा चमकने वाले हिस्सों की चमक घटाने या बढ़ाने के लिए, व्हाइट पॉइंट पर टैप करें.
  • सबसे ज़्यादा चमकने वाली जगह के टेक्स्चर और वहां मौजूद ऑब्जेक्ट को दिखाने के लिए, हाइलाइट पर टैप करें.
  • सबसे गहरे रंग वाली जगह के टेक्स्चर और वहां मौजूद ऑब्जेक्ट को दिखाने के लिए, शैडो पर टैप करें.
  • सबसे गहरे रंग वाले हिस्सों पर रंग को कम या ज़्यादा करने के लिए, ब्लैक पॉइंट पर टैप करें.
  • रंगों के गहरेपन को कम या ज़्यादा करने के लिए, रंग गहरा या फीका करें पर टैप करें.
  • कलर टेंपरेचर में बदलाव करने के लिए, वॉर्म्थ पर टैप करें.
  • रंग को कम या ज़्यादा करने के लिए, रंगत बदलें पर टैप करें.
  • स्किन टोन में बदलाव करने लिए, त्वचा की रंगत पर टैप करें.
  • आकाश या पानी जैसे ब्लू टोन को गहरा या फीका करने के लिए, ब्लू टोन पर टैप करें.
  • वीडियो के किनारों के आस-पास की चमक कम करने के लिए, विनेट पर टैप करें.
  • पूरे वीडियो की चमक और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने के लिए, एचडीआर इफ़ेक्ट पर टैप करें.
कोई इफ़ेक्ट या फ़िल्टर जोड़ना

ध्यान दें: आपके डिवाइस में कम से कम 3 जीबी रैम और Android 8.0 या इसके बाद का वर्शन होना चाहिए.

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. फ़िल्टर पर टैप करें.
    • फ़िल्टर जोड़ने के लिए:
      1. फ़िल्टर पर टैप करें.
      2. कोई फ़िल्टर चुनें.
        • वीडियो में फ़िल्टर का लेवल बदलने के लिए: डायल से उसके लेवल को घटाएं या बढ़ाएं.
        • फ़िल्टर हटाकर वीडियो को पहले जैसा करने के लिए: कोई नहीं पर टैप करें.
    • कोई इफ़ेक्ट जोड़ने के लिए:
      1. इफ़ेक्ट पर टैप करें.
      2. कोई इफ़ेक्ट चुनें.
        • इफ़ेक्ट हटाकर वीडियो को पहले जैसा करने के लिए: कोई नहीं पर टैप करें.
  4. सेव करें पर टैप करें.

सलाह: इन इफ़ेक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है:

  • ब्लैक ऐंड व्हाइट फ़िल्म
  • लाइट लीक
  • लोमो
  • डस्ट मिक्स
  • क्रोमैटिक
  • फ़िश आई
टेक्स्ट जोड़ना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. टेक्स्ट पर टैप करें.
    • वीडियो पर टाइप करने के लिए: टेक्स्ट में बदलाव करें पर टैप करें.
    • फ़ॉन्ट में बदलाव करने के लिए: फ़ॉन्ट पर टैप करें.
    • टेक्स्ट का रंग बदलने के लिए: रंग पर टैप करें.
  4. बदलाव करने के बाद, हो गया हो गया पर टैप करें.
    • वीडियो में नया टेक्स्ट जोड़ने के लिए: टेक्स्ट पर टैप करें.
    • वीडियो में जोड़े गए टेक्स्ट में बदलाव करने के लिए: मौजूदा टेक्स्ट बॉक्स पर टैप करें.
      • टेक्स्ट हटाने के लिए, टेक्स्ट बॉक्स में मौजूद सारा कॉन्टेंट मिटाएं.
    • टेक्स्ट बॉक्स मिटाने के लिए: मिटाएं पर टैप करें.
  5. जिस वीडियो में बदलाव किए गए हैं उसकी कॉपी सेव करने के लिए, सबसे ऊपर सेव करें पर टैप करें.
वीडियो का ऑडियो बदलना

ज़रूरी जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ Pixel 8 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों पर उपलब्ध है.

  1. अपने Pixel डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. ऑडियो पर टैप करें.
    • वीडियो को म्यूट करने के लिए: म्यूट करें पर टैप करें.
    • वीडियो का ऑडियो मिटाने के लिए: ऑडियो इरेज़र पर टैप करें.
  4. जिस वीडियो में बदलाव किए गए हैं उसकी कॉपी सेव करने के लिए, सबसे ऊपर सेव करें पर टैप करें.
अपना वीडियो म्यूट करना

अहम जानकारी: यह सुविधा Pixel को छोड़कर, बाकी डिवाइसों के लिए है.

  1. Pixel डिवाइस के अलावा किसी दूसरे डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. म्यूट करें टैप करें.
वीडियो की स्पीड बदलना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. स्पीड पर टैप करें.
  4. वीडियो के किसी हिस्से की स्पीड बदलने के लिए, उस हिस्से को चुनें. इसके लिए, उस हिस्से को दबाकर रखें और काट-छांट करने वाले हैंडल को खींचें और छोड़ें.
    • वीडियो की स्पीड बढ़ाने के लिए: 2x या 4x पर टैप करें.
    • वीडियो की स्पीड कम करने के लिए: ¼x या ½x पर टैप करें.
  5. जिस वीडियो में बदलाव किए गए हैं उसकी कॉपी सेव करने के लिए, सबसे ऊपर सेव करें पर टैप करें.

सलाह: वीडियो में बदलाव किए बिना, उसे चलाने की स्पीड बदलने के लिए:

  1. सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद वीडियो चलाने की स्पीड पर टैप करें.
  2. अपनी पसंद की स्पीड चुनें. इससे वीडियो चलाने की स्पीड बदल जाएगी.
  3. वीडियो पर वापस जाने के लिए, शीट को खारिज करें.
अपने वीडियो में संगीत जोड़ना

अहम जानकारी: अपने वीडियो में, डाउनलोड किया गया संगीत जोड़ने के लिए, सेटिंग में जाकर Google Photos ऐप्लिकेशन को संगीत और ऑडियो का ऐक्सेस दें.

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. उस वीडियो को खोलें जिसमें आपको बदलाव करना है.
  3. वीडियो में संगीत जोड़ने के लिए, ऑडियो इसके बाद संगीत जोड़ें पर टैप करें.
    • आप चाहें, तो स्क्रोल करके सबसे नीचे जाएं और संगीत पर टैप करें.
  4. अपने डिवाइस से कोई गाना अपलोड करने और उसे वीडियो में जोड़ने के लिए, डिवाइस पर पर टैप करें.
  5. गाने का वह सेक्शन चुनें जिसे आपको वीडियो में इस्तेमाल करना है.
    • अपने वीडियो में, गाने के जिस सेक्शन का इस्तेमाल करना है उसे दबाकर रखें. इसके बाद, सेगमेंट को दाईं या बाईं ओर खींचें और छोड़ें.
  6. हो गया हो गया पर टैप करें.
  7. जोड़े गए गाने में बदलाव करने के लिए, संगीत पर टैप करें.
    • जिस गाने का इस्तेमाल करना है उसका सेक्शन बदलने के लिए: सेक्शन पर टैप करें.
    • "वीडियो के ऑडियो" और "साउंडट्रैक" का वॉल्यूम बदलने के लिए:
      1. वॉल्यूम पर टैप करें.
      2. काट-छांट करने वाले हैंडल को दबाकर रखें. इसके बाद, उन्हें खींचें और छोड़ें.
      3. हो गया हो गया पर टैप करें.
    • इस्तेमाल किया जाने वाला गाना बदलने के लिए: बदलें पर टैप करें.
    • वीडियो से गाना हटाने के लिए: हटाएं फ़ोटो हटाएं इसके बाद हटाएं पर टैप करें.
  8. जिस वीडियो में बदलाव किए गए हैं उसकी कॉपी सेव करने के लिए, सबसे ऊपर सेव करें पर टैप करें.

मिलते-जुलते संसाधन

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
Android iPhone और iPad

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
10884074757813102716
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
105394
false
false
false
false