सूचना

अगर आप Google Play या Chrome Web Store के डेवलपर हैं और आपको पेमेंट से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं, तो कृपया सहायता केंद्र में मौजूद यह लेख पढ़ें. इससे आपको पेमेंट से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगी.

बिना अनुमति के लगाए गए शुल्क की शिकायत करना

अगर आपको अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के बिल में ऐसे शुल्क दिखते हैं जो आपके मुताबिक आपके नहीं हैं, तो Google से संपर्क करने के पहले नीचे दिए गए तरीके आज़माएं.

पता लगाएं कि शुल्क Google की तरफ़ से लगाया गया है या नहीं

Google के प्रॉडक्ट या सेवाओं के लिए लगाए गए शुल्क, आपके कार्ड के बिल पर "Google" से शुरू होते हैं.

अगर खरीदारी Google Play से की गई है, तो Google Play पर जिन ट्रांज़ैक्शन की मंज़ूरी आपने नहीं दी या जिनके बारे में आपको याद नहीं है उनसे जुड़ी समस्या हल करने वाले टूल पर जाएं. 

Google Play पर की गई सभी खरीदारी, आपके लेन-देन के ब्यौरे में इन नामों से दिखती हैं:

  • "GOOGLE*ऐप्लिकेशन के डेवलपर का नाम" (Android ऐप्लिकेशन के लिए)
  • "GOOGLE*ऐप्लिकेशन का नाम" (Android ऐप्लिकेशन के लिए)
  • "GOOGLE*कॉन्टेंट किस तरह का है", जैसे: "GOOGLE*Books"

अगर शुल्क इनमें से किसी भी फ़ॉर्मैट में नहीं है, तो वह Google की तरफ़ से नहीं लिया गया है. ज़्यादा जानकारी के लिए, पेमेंट की सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें, जैसे कि आपका बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी.

सामान्य समस्याओं को दोबारा जांचना

अक्सर इन सामान्य समस्याओं को बिना अनुमति के लगाया गया शुल्क मान लिया जाता है:

  • परिवार और दोस्त: देखें कि आपके परिवार और दोस्तों में से किसी ऐसे व्यक्ति ने तो कुछ नहीं खरीदा है जिसके पास आपके कार्ड या खाते का ऐक्सेस है.
  • रद्द किए गए ऑर्डर: अगर आपने हाल ही में कोई ऑर्डर रद्द किया है, तो आपको अब भी कोई ऐसा शुल्क दिख सकता है जिसका पेमेंट पूरा न हुआ हो. रद्द करने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के कुछ समय बाद ही, यह शुल्क हट जाएगा.
  • डुप्लीकेट शुल्क: खरीदारी के कुछ मामलों में जितना शुल्क लगाया जा चुका है उतने शुल्क की मंज़ूरी का अनुरोध दिख सकता है. डुप्लीकेट शुल्क कुछ ही दिनों में हट जाना चाहिए.
    अगर आपको अब भी लगता है कि आपसे एक ही ऑर्डर के लिए दो बार शुल्क लिया गया है, तो सदस्यताएं और सेवाएं में साइन इन करें और डुप्लीकेट शुल्क खोजने के लिए अपने ऑर्डर देखें.
  • पेमेंट के हाल ही में जोड़े गए तरीके: जब आपकी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में पेमेंट का तरीका जोड़ा जाता है, जैसे कि नया कार्ड, तो आपको बैंक स्टेटमेंट में कम पैसे का ऐसा लेन-देन दिख सकता है जिसे मंज़ूरी नहीं मिली है. यह पुष्टि के लिए लगाया गया अस्थायी शुल्क है.

Google पर की गई खरीदारी का इतिहास देखना

यह आम बात है कि आपको किसी खरीदारी के बारे में याद न रहे. किसी शुल्क को बिना अनुमति के लगाए गए शुल्क के तौर पर रिपोर्ट करने से पहले, अपने Google खाते से हुई खरीदारी के इतिहास की तुलना, अपने कार्ड या बैंक स्टेटमेंट पर दिए गए शुल्कों से करें. इससे आपको ऐसी खरीदारी याद करने में मदद मिल सकती है जिसे आप भूल गए हैं.

Google पर की गई खरीदारी का इतिहास देखने के लिए:

  1. Google पेमेंट सदस्यताएं और सेवाएं में साइन इन करें.
  2. किसी प्रॉडक्ट के लिए ली गई व्यक्तिगत सदस्यताओं और सेवाओं पर क्लिक करें और उनके लेन-देन की जानकारी पाएं.

अपनी सदस्यताएं जांचें

यह पक्का करें कि शुल्क आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य की तरफ़ से ली गई सदस्यता के लिए तो नहीं है.

अपनी सदस्यताएं ढूंढें, उनमें बदलाव करें या उन्हें रद्द करें.

बिना अनुमति के लगाया गया शुल्क मिलने के बाद क्या करें

बिना अनुमति के लगाए गए शुल्क की शिकायत करना

अगर आपको अब भी यह शुल्क याद नहीं आ रहा है या लगता है कि यह शुल्क धोखाधड़ी से लिया गया है, तो हमें इसकी शिकायत करें. अगर शुल्क Google की तरफ़ से नहीं लगाया गया है, तो अपने बैंक से संपर्क करें.

इस शुल्क की शिकायत करने के बाद, अपने सबमिशन की स्थिति देखी जा सकती है.

अपना पासवर्ड बदलना

अगर आपने अपना डिवाइस किसी अन्य व्यक्ति (जैसे कि किसी छोटे बच्चे) के साथ शेयर किया है या आपको संदेह है कि किसी व्यक्ति को आपका पासवर्ड मिल गया है, तो ऐसी स्थिति में अपना पासवर्ड बदलें या रीसेट करें.

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
9803930827484422586
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1633573
false
false
false
false
false