पैसे पाना या पाने का अनुरोध करना

Google Pay पर इन तरीकों से पैसे पाए जा सकते हैं:

  • UPI आईडी
  • आपके UPI आईडी से लिंक किया गया UPI नंबर
  • क्यूआर कोड
  • बैंक खाते की जानकारी

Google Pay पर पैसे पाना

अपने UPI आईडी या UPI नंबर से
  1. अपने मोबाइल डिवाइस पर, Google Pay खोलें.
  2. स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  3. “पेमेंट के तरीके सेट अप करें” में जाकर, वह बैंक खाता चुनें जिसमें आपको पैसे पाने हैं.
  4. अपनी जानकारी देखने के लिए, UPI आईडी मैनेज करें पर टैप करें.
  5. उस व्यक्ति के साथ अपना UPI आईडी शेयर करें जो आपको पैसे भेजने वाला है.
अपने निजी क्यूआर कोड की मदद से

Google Pay पर मौजूद अपने निजी क्यूआर कोड से पैसे पाए जा सकते हैं.

  1. अपने मोबाइल डिवाइस पर, Google Pay खोलें.
  2. स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  3. अपना निजी क्यूआर कोड ढूंढने के लिए, प्रोफ़ाइल फ़ोटो के आइकॉन पर फिर से टैप करें.
  4. पैसे भेजने वाले व्यक्ति को क्यूआर कोड दिखाएं. पैसे भेजने वाले व्यक्ति से कहें कि वह किसी भी UPI वाले ऐप्लिकेशन से क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे भेज सकता है.
Google Pay की संपर्क सूची में शामिल किसी व्यक्ति से, जो भारत में किसी दूसरी जगह पर मौजूद हो

उस व्यक्ति से Google Pay में आपका नाम, फ़ोन नंबर, खाता नंबर या UPI आईडी खोजने के लिए कहें. जब कोई दूसरा व्यक्ति आपको पैसे भेजेगा, तब आपको इसकी सूचना मिलेगी.

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11080593219638514633
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
false
true
true
722700
false
false
false
false