अपना Google Pay खाता सुरक्षित करना

अहम जानकारी:GPay ऐप्लिकेशन को लॉक करने की सुविधा का इस्तेमाल ज़रूरी नहीं है.

  • GPay पर अपना पहला बैंक खाता जोड़ने के बाद, ऐप्लिकेशन को फिर से खोलने पर आपको लॉक की सुविधा सेट अप करने की सूचना दिखेगी.
  • अगर आपको यह सुविधा अभी सेट अप नहीं करनी है, तो आपके पास बाद में कभी भी इसके लिए ऑप्ट-इन करने का विकल्प है. इसके लिए, आपको नीचे दिया गया तरीका अपनाना होगा.

Google Pay को सुरक्षित रखने के लिए, मौजूदा स्क्रीन लॉक का फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है या अलग Google पिन बनाया जा सकता है.

  • अगर आपने स्क्रीन लॉक की सुविधा चालू की हुई है, तो डिवाइस को अनलॉक करने के बाद, 30 सेकंड के अंदर GPay खोलने पर, ऐप्लिकेशन को अनलॉक करने की ज़रूरत नहीं होगी.

अहम जानकारी: Zomato, Flipkart, Zerodha, और अन्य ऑनलाइन कारोबारियों को पुश पेमेंट करने के लिए, स्क्रीन लॉक और Google पिन, दोनों पर GPay खोलने पर, ऐप्लिकेशन को अनलॉक करने की ज़रूरत नहीं होगी.

अहम जानकारी:

  • Google Pay अनलॉक करने के लिए, Google पिन की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • Google Pay ऐप्लिकेशन को सुरक्षित रखने के लिए, चार अंकों वाला Google पिन सेट अप किया जा सकता है.
  • आपका Google पिन, आपके UPI पिन या फ़ोन को अनलॉक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले पिन से अलग होता है.
  • Android 5.0 या इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों पर, Google पिन या फ़ोन का डिफ़ॉल्ट लॉक चुना जा सकता है. जैसे:
    • पैटर्न
    • पिन
    • फ़िंगरप्रिंट लॉक

Choose how to secure your account

ज़रूरी जानकारी: अगर Google पिन की सुविधा चालू है, तो ऐप्लिकेशन खोलने के लिए आपको डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा.

अपने Google Pay खाते को सुरक्षित करने का तरीका.

  1. Google Pay खोलें.
  2. सबसे ऊपर, अपनी फ़ोटो पर टैप करें.
  3. सेटिंग पर टैप करें. इसके बाद, निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
  4. बटन को ऐप्लिकेशन लॉक चालू करें पर स्लाइड करें.
  5. पिन सेट करने के लिए, स्क्रीन लॉक चुनें या पिन के तौर पर चार अंकों का अपना Google पिन इस्तेमाल करें.
    • अपने फ़ोन को लॉक करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मौजूदा पैटर्न, पिन, फ़ेस आईडी, फ़िंगरप्रिंट या पासवर्ड इस्तेमाल करने के लिए, स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करें विकल्प चुनें. स्क्रीन लॉक विकल्प का इस्तेमाल करने पर, डिवाइस अनलॉक करने के कुछ सेकंड बाद तक बिना लॉक कोड डाले Google Pay का इस्तेमाल किया जा सकता है.
    • Google पिन का इस्तेमाल करने के लिए, अपना चार अंकों वाला Google पिन इस्तेमाल करें चुनें.
ध्यान दें: आपके फ़िंगरप्रिंट की जानकारी, ऐप्लिकेशन के साथ शेयर नहीं की जाती है. फ़िंगरप्रिंट अनलॉक करने के बारे में ज़्यादा जानें.

Change your Google PIN

  1. Google Pay खोलें.
  2. सबसे ऊपर, अपनी फ़ोटो पर टैप करें.
  3. सेटिंग पर टैप करें. इसके बाद, निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
  4. अपना ऐप्लिकेशन लॉक मैनेज करें पर टैप करें.
  5. अपने चार अंकों वाले Google पिन का इस्तेमाल करें को चुनें.
  6. क्या आपको पिन याद नहीं है? पर टैप करें.
  7. निर्देशों का पालन करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

Android iPhone और iPad
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
5404389668971350334
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
false
true
true
722700
false
false
false
false
false