Google Pay कभी-कभी काम नहीं करता और आपको यह मैसेज दिखता है: “कृपया ऐसे किसी भी दूसरे ऐप्लिकेशन को बंद कर दें जो आपकी स्क्रीन पर दिख रहा है और फिर से Google Pay इस्तेमाल करने की कोशिश करें.”
जब आपके डिवाइस की स्क्रीन पर कोई दूसरा ऐप्लिकेशन दिखता है, तब आप पेमेंट करने या कार्ड और बैंक खाते को मैनेज करने के लिए, Google Pay का इस्तेमाल नहीं कर सकते. ऐसा आपकी सुरक्षा के लिहाज़ से किया जाता है. ये ऐप्लिकेशन ब्लॉक किए गए हैं, क्योंकि ये आपकी स्क्रीन के दिखने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं या आपके क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी चुरा सकते हैं.
अगर आप Google Pay ऐप्लिकेशन पर, कोई दूसरा ऐप्लिकेशन नहीं दिखाना चाहते हैं, तो:
- अपने डिवाइस पर, सेटिंग पर जाएं.
- इसके बाद, ऐप्लिकेशन और सूचनाएं
ऐप्लिकेशन के लिए खास ऐक्सेस
दूसरे ऐप्लिकेशन पर दिखाएं चुनें.
- उन सभी ऐप्लिकेशन के लिए अनुमति बंद करें जिन्हें दूसरे ऐप्लिकेशन के ऊपर दिखाने की अनुमति मिली हुई है.
- स्क्रीन रिकॉर्डिंग और स्क्रीन फ़िल्टर करने वाले सभी ऐप्लिकेशन बंद कर दें.
- अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें.
- Google Pay को फिर से इस्तेमाल करने की कोशिश करें.
अहम जानकारी: अलग-अलग फ़ोन पर यह तरीका थोड़ा अलग हो सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके पास Samsung का डिवाइस है, तो इसे ढूंढने के लिए यहां दिया गया तरीका अपनाएं:
- अपने डिवाइस पर, सेटिंग पर जाएं.
- ऐप्लिकेशन चुनें.
- ओवरफ़्लो मेन्यू में जाकर, खास ऐक्सेस
सबसे ऊपर दिखें को चुनें.