Unified Payment Interface (UPI) एक ऐसा सिस्टम है जिससे तुरंत पेमेंट होता है. इसकी मदद से, मोबाइल प्लैटफ़ॉर्म पर दो पक्ष एक-दूसरे को पैसे ट्रांसफ़र कर सकते हैं. Google Pay में बैंक खाता जोड़ने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपके बैंक में UPI की सुविधा हो.
आपके पास UPI आईडी क्यों होना चाहिए
UPI उपयोगकर्ता के तौर पर, आपको यूनीक आइडेंटिफ़ायर बनाना होगा, जिसे UPI आईडी कहते हैं. यह आपके बैंक खाते से जुड़ा होता है. इसकी मदद से, बैंक खाते से आसानी से पैसे भेजे और पाए जा सकते हैं. इसके लिए, आपको अपना खाता नंबर या अन्य जानकारी शेयर करने की ज़रूरत नहीं है.
Google Pay के साथ, पेमेंट की सेवा देने वाले बैंकों के ज़रिए आपका UPI आईडी बनाया जाता है, जैसे कि:
- SBI
- HDFC
- Axis
- ICICI
अतिरिक्त UPI आईडी के साथ स्मार्ट रूटिंग कैसे काम करता है
UPI पेमेंट सर्वर में गड़बड़ी की वजह से, कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि पेमेंट में देरी हो जाए या पेमेंट न हो. अतिरिक्त UPI आईडी होने से, आपके लेन-देन पूरा होने की दर बेहतर हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यह आपके लेन-देन को सर्वर की मदद से रूट करता है. इससे यह पक्का हो जाता है कि पेमेंट सही तरीके से हो जाएगा.
उदाहरण के लिए, मान लें कि आपको कार से, अपने घर से ऑफ़िस जाना है. आपके पास चार अलग-अलग रास्ते हैं. हमेशा लिए जाने वाले रास्ते का ट्रैफ़िक ब्लॉक होने पर, आपको ऑफ़िस पहुंचने के लिए, अन्य तीन उपलब्ध रास्तों में से एक चुनना होगा.
अलग-अलग बैंक के अतिरिक्त UPI आईडी, लेन-देन करने के लिए अलग-अलग रूट देते हैं. अगर कोई UPI आईडी काम नहीं कर रहा है, तो पेमेंट करने के लिए Google Pay किसी दूसरे UPI आईडी का इस्तेमाल करेगा, ताकि आपका पेमेंट आसानी से हो जाए.
अतिरिक्त UPI आईडी बनाने के कई तरीके हैं:
- Google Pay के साथ कोई नया खाता सेट अप करने पर, एक से ज़्यादा UPI आईडी बनाए जा सकते हैं.
- अगर आपके पेमेंट में कोई समस्या आती है या पेमेंट नहीं हो पाता है, तो हो सकता है कि आपको एक सूचना मिले. इसमें आपसे मौजूदा बैंक खाते में नया UPI आईडी जोड़ने के लिए कहा जा सकता है.
- नया UPI आईडी बनाने का तरीका जानें.
Google Pay से लॉग आउट करने के बाद, आपके बैंक खाते इनऐक्टिव हो जाते हैं. वापस लॉगिन करने के बाद, आपको बैंक खाता फिर से चालू करने के लिए सूचना मिलेगी.
पहले बनाए गए अतिरिक्त UPI आईडी भी चालू कर दिए जाएंगे.
पहले से बनाए गए अतिरिक्त UPI आईडी न होने पर, आपके पास एक या ज़्यादा UPI आईडी जोड़ने का विकल्प होता है. एक से ज़्यादा UPI आईडी होने पर, हर बार बिना किसी परेशानी के पेमेंट किया जा सकता है. अतिरिक्त UPI आईडी बनाना ज़रूरी नहीं है. अतिरिक्त UPI आईडी के बिना भी, Google Pay को मूल UPI आईडी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.
सामान्य प्रश्न
UPI आईडी और बैंक खाते में क्या फ़र्क़ है?अगर आप नया UPI आईडी रजिस्टर करते हैं, तो आपको पेमेंट की सेवा देने वाले बैंक को एक मैसेज भेजना होगा.
- Android डिवाइसों में, मैसेज भेजने की प्रोसेस बैकग्राउंड में होती है.
- iOS डिवाइसों में मैसेज भेजने के लिए, भेजें पर टैप करें.
रजिस्टर किए जाने वाले हर UPI आईडी के लिए, आपको मैसेज का शुल्क देना होगा.
कोई बदलाव नहीं हुआ है. पहले की तरह अब भी अपने बैंक खाते से पेमेंट किया जा सकता है. अगर आपके पास अतिरिक्त UPI आईडी हैं और अन्य UPI आईडी काम नहीं कर रहे हैं, तो पेमेंट के लिए किसी दूसरे UPI आईडी का इस्तेमाल किया जा सकता है.