कार की डिजिटल कुंजी इस्तेमाल करके, Android फ़ोन से अपनी कार को लॉक, अनलॉक, और चालू किया जा सकता है.
अपने फ़ोन को कार से जोड़ना
ज़रूरी जानकारी: कार की डिजिटल कुंजियां इस्तेमाल करने की सुविधा, कुछ ही देशों में चुनिंदा कारों के लिए उपलब्ध है.
- ये कुंजियां इन डिवाइसों पर काम करती हैं:
- Pixel 6 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइस. इनमें Pixel Fold भी शामिल है.
- Samsung Galaxy S21 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइस.
- Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले चुनिंदा Android डिवाइस.
कार की डिजिटल कुंजी को सेट अप करने के लिए, आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए.
अगर आपके पास Samsung का फ़ोन है, तो फ़ोन से कार खोलने या चालू करने की सुविधा सेट अप करने के लिए Samsung Wallet का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कार बनाने वाली कंपनी का ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करना- अपना खाता सेट अप करने के लिए, कार बनाने वाली कंपनी का ऐप्लिकेशन खोलें.
- अपनी कार को खाते से जोड़ने के लिए, “digital car key” ढूंढें और दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- वेलकम स्क्रीन पर, अपने Google खाते से साइन इन करें.
- सेवा की शर्तें पढ़ें.
- Agree & continue पर टैप करें.
अहम जानकारी: कार की डिजिटल कुंजी का नाम इस समय बदला जा सकता है. हालांकि, बाद में उसके नाम में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. डिफ़ॉल्ट रूप से, यह [आपका नाम] + [फ़ोन का मॉडल] होता है. उदाहरण के लिए, “Rahul’s Pixel 6 Pro.”
- Start pairing पर टैप करें. इसके बाद, अपने फ़ोन और कार के जुड़ने का इंतज़ार करें.
- इनके जुड़ने की प्रोसेस पूरी होने के बाद, Google Wallet में कार की डिजिटल कुंजी जुड़ जाती है.
- अगर आपके पास Google Wallet ऐप्लिकेशन नहीं है, तो इसे डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अपने फ़ोन पर, वह ईमेल खोलें जिसमें कार बनाने वाली कंपनी ने कार की डिजिटल कुंजी के बारे में जानकारी दी है.
- ईमेल में, Add to Wallet on Android पर टैप करें. अगर आपके डिवाइस में कार की डिजिटल कुंजी पहली बार जोड़ी जा रही है, तो डिवाइस को कार से जोड़ने की प्रोसेस शुरू करने से पहले, आपसे डिवाइस को अपडेट करने के लिए कहा जाएगा.
- अहम जानकारी: अगर जुड़े हुए फ़ोन या डिजिटल कुंजी को हटाया जाता है, तो ईमेल में दिए गए लिंक की मदद से, आपको अपनी कार को फ़ोन से फिर से जोड़ना होगा. ऐसा करने के लिए, आपको एक नए ईमेल और लिंक की ज़रूरत होगी. अगर आपको मिले ईमेल में “Add to Wallet on Android” लिंक नहीं दिया गया है, तो कार बनाने वाली कंपनी से संपर्क करके मदद मांगें.
- वेलकम स्क्रीन पर, अपने Google खाते से साइन इन करें.
- सेवा की शर्तें पढ़ें.
- Agree & continue पर टैप करें.
- अहम जानकारी: कार की डिजिटल कुंजी का नाम इस समय बदला जा सकता है. हालांकि, बाद में उसके नाम में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. डिफ़ॉल्ट रूप से, यह [आपका नाम] + [फ़ोन का मॉडल] होता है. उदाहरण के लिए, “Rahul’s Pixel 6 Pro.”
- इनके जुड़ने की प्रोसेस पूरी होने के बाद, Google Wallet में कार की डिजिटल कुंजी जुड़ जाती है.
- आपके पास Google Wallet ऐप्लिकेशन न होने पर, आपसे इसे डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. इसके लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- कार की मुख्य यूनिट में, कार की डिजिटल कुंजी को सेटअप करने का विकल्प चुनें. यह विकल्प न मिलने पर, मदद पाने के लिए कार का मैन्युअल पढ़ें या कार बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
- अगर आपके फ़ोन की स्क्रीन लॉक है, तो पासवर्ड डालें.
- अपने फ़ोन को कार की कुंजी का पता लगाने वाले डिवाइस के ऊपर रखें.
- कार की मुख्य यूनिट की स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. अगर आपके डिवाइस में कार की डिजिटल कुंजी पहली बार जोड़ी जा रही है, तो डिवाइस को कार से जोड़ने की प्रोसेस शुरू करने से पहले, आपसे डिवाइस को अपडेट करने के लिए कहा जाएगा.
- अपडेट की प्रोसेस पूरी होने पर, Set up your car key पर टैप करें.
- वेलकम स्क्रीन पर, अपने Google खाते में साइन इन करें.
- सेवा की शर्तें पढ़ें.
- Agree & continue पर टैप करें.
- अपना ऐक्टिवेशन कोड डालें.
- कार की डिजिटल कुंजी का नाम इस समय बदला जा सकता है. हालांकि, बाद में उसके नाम में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. डिफ़ॉल्ट रूप से, यह [उपयोगकर्ता नाम] + [फ़ोन का मॉडल] होता है. उदाहरण के लिए, “Rahul's Pixel 6 Pro.”
- इनके जुड़ने की प्रोसेस पूरी होने के बाद, Google Wallet में कार की डिजिटल कुंजी जुड़ जाती है.
- आपके पास Google Wallet ऐप्लिकेशन न होने पर, आपसे इसे डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. इसके लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
कार की डिजिटल कुंजी से कार को लॉक, अनलॉक, और चालू करना
कार की डिजिटल कुंजी को सेट अप करने पर, पैसिव एंट्री की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू हो जाती है. पैसिव एंट्री के तहत, कार की डिजिटल कुंजी इस्तेमाल करने के लिए, डिवाइस को दरवाज़े के हैंडल के पास पकड़कर रखने की ज़रूरत नहीं होती. अगर आपका डिवाइस आपकी कार के आस-पास होगा, तो कार के दरवाज़े अपने-आप अनलॉक हो जाएंगे. साथ ही, जब डिवाइस आपकी कार के अंदर होगा, तब कार का इंजन अपने-आप चालू हो जाएगा. इसके अलावा, डिवाइस को कार से बाहर ले जाने पर, कार के दरवाज़े अपने-आप लॉक हो जाएंगे.
अहम जानकारी:
- पैसिव एंट्री की सुविधा हर कार में काम नहीं करती है. यह आपकी कार के साथ काम करती है या नहीं, यह जानने के लिए कार बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
- पैसिव एंट्री की सुविधा हर डिवाइस पर काम नहीं करती. यह आपके डिवाइस के साथ काम करती है या नहीं, यह जानने के लिए डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
- कुछ डिवाइसों पर, सिर्फ़ एक कार के लिए पैसिव एंट्री की सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है.
- पक्का करें कि आपकी कार में सबसे नया सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल हो.
- अगर पैसिव एंट्री की सुविधा काम न करे, तो कार को अनलॉक करने के लिए, अपने डिवाइस को कार के दरवाज़े के हैंडल के पास ले जाएं.
- Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कार की डिजिटल कुंजी को चुनें.
- जानकारी पर टैप करें.
- पैसिव एंट्री को बंद करें.
डिवाइस को पास ले जाने पर कार अनलॉक होने की सुविधा
- अपने डिवाइस के पिछले हिस्से को कार के दरवाज़े के हैंडल के पास ले जाएं.
- अपनी कार को चालू करना.
- कार के अंदर, अपने डिवाइस को कार की कुंजी का पता लगाने वाले डिवाइस के ऊपर रखें.
- कार को चालू करने वाला बटन दबाएं.
- फ़ोन के पिछले हिस्से को कार के दरवाज़े के हैंडल के पास ले जाएं.
- इंजन चालू करने के लिए, अपने फ़ोन को कार की कुंजी का पता लगाने वाले डिवाइस पर रखें.
कार को लॉक करने, अलार्म चालू करने, और ट्रंक खोलने के लिए दूर से ही निर्देश देने की सुविधा का इस्तेमाल करना
जिन गाड़ियों में यह सुविधा काम करती है उनमें Google Wallet या क्विक सेटिंग की मदद से, कार को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है. साथ ही, कार का अलार्म चालू किया जा सकता है और पावर ट्रंक का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अहम जानकारी:
- इन सभी कामों के लिए दूर से निर्देश देने की सुविधा, सभी कारों में उपलब्ध नहीं है.
- यह सुविधा आपकी कार के साथ काम करती है या नहीं, यह जानने के लिए कार बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.
- दूर से निर्देश देने की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपका डिवाइस, कार के ब्लूटूथ की रेंज में हो
- Google Wallet ऐप्लिकेशन में सबसे ऊपर दाईं ओर, ज़्यादा
पर टैप करें.
- क्विक सेटिंग में जोड़ें
टाइल जोड़ें पर टैप करें.
कार की डिजिटल कुंजी को मैनेज करना
अपनी कार की डिजिटल कुंजी के लिए, स्क्रीन लॉक की सेटिंग जोड़ना या उनमें बदलाव करनाअगर आपने यह सेटिंग चुनी है कि कार की डिजिटल कुंजी इस्तेमाल करने के लिए फ़ोन को अनलॉक करना ज़रूरी है, तो आपको पैसिव एंट्री की सुविधा बंद करनी होगी या पुष्टि करने की सुविधा चालू करनी होगी.
अहम जानकारी: डिफ़ॉल्ट रूप से, कार की डिजिटल कुंजी इस्तेमाल करने के लिए स्क्रीन को अनलॉक नहीं करना पड़ता.
- Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कार की डिजिटल कुंजी पर टैप करें. इसे ढूंढने के लिए, आपको स्क्रोल करना पड़ सकता है.
- अपनी कुंजी से जुड़ी सेटिंग बदलने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अगर आपकी डिजिटल कुंजी, पैसिव एंट्री की सुविधा के साथ काम करती है, तो:
- जानकारी पर टैप करें.
- पैसिव एंट्री को बंद करें.
- अगर आपकी डिजिटल कुंजी, पैसिव एंट्री की सुविधा के साथ काम नहीं करती है, तो:
- जानकारी पर टैप करें.
- पुष्टि करना ज़रूरी है को चालू करें.
- अगर आपकी डिजिटल कुंजी, पैसिव एंट्री की सुविधा के साथ काम करती है, तो:
अपने फ़ोन की होम स्क्रीन से कार की डिजिटल कुंजी ऐक्सेस करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कार की डिजिटल कुंजी पर टैप करें. इसे ढूंढने के लिए, आपको स्वाइप करना पड़ सकता है.
- ज़्यादा
होम स्क्रीन पर जोड़ें पर टैप करें.
- Google Wallet ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कार की डिजिटल कुंजी पर टैप करें. इसे ढूंढने के लिए, आपको स्वाइप करना पड़ सकता है.
- ज़्यादा
डिजिटल कुंजी मिटाएं
मिटाएं पर टैप करें.
- अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए, पुष्टि करें पर टैप करें. इसके बाद, आपको डिजिटल कुंजी हटने की सूचना मिलेगी.
अहम जानकारी: कोई दूसरा डिवाइस इस्तेमाल करके किसी फ़ोन से डिजिटल कुंजी को हटाने या उसके ऐक्सेस को निलंबित करने के लिए, यह ज़रूरी है कि वह फ़ोन चालू हो और किसी नेटवर्क से कनेक्ट हो.
अगर आपका फ़ोन खो गया है या चोरी हो गया है, तो Google Find Hub का इस्तेमाल करके, उस फ़ोन से डिजिटल कुंजी ऐक्सेस करने की सुविधा हटाई जा सकती है.
- अगर आपको अपने फ़ोन का डेटा और फ़ोन से जुड़ी हुई डिजिटल कुंजियों को हमेशा के लिए मिटाना है, तो डिवाइस का डेटा हमेशा के लिए मिटाएं पर टैप करें.
- किसी दूसरे डिवाइस की मदद से, डिजिटल कुंजी के ऐक्सेस को निलंबित करने और अपने डिवाइस को लॉक करने के लिए, डिवाइस को सुरक्षित करें पर टैप करें.
- फ़ोन ऑफ़लाइन होने पर भी, उसमें मौजूद डिजिटल कुंजी हटाई जा सकती है. हालांकि, यह प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है.
- कार की स्क्रीन पर जाकर, डिजिटल कुंजी हटाई जा सकती है.