Google Ad Grants
अगर आपके संगठन के पास Google for Nonprofits खाता नहीं है, तो इसे बनाने के लिए कृपया Google for Nonprofits की वेबसाइट पर जाएं.
अहम जानकारी: Google Ad Grants को चालू करने की पूरी प्रक्रिया के दौरान कोई भी Google Ads खाता न बनाएं. इसे चालू करने के दौरान, आपको एक खाता दिया जाएगा.
आपको अपने Google for Nonprofits खाते और Ad Grants खाते, दोनों के लिए एक ही उपयोगकर्ता नाम का इस्तेमाल करना होगा. उदाहरण के लिए, अगर आपने username@gmail.com का इस्तेमाल करके Google for Nonprofits खाते के लिए साइन अप किया है, तो आपका Ad Grants खाता भी उसी ईमेल पते से जुड़ा होगा. खाता चालू होने के बाद, अपने Ad Grants खाते का ऐक्सेस और उसे मैनेज करने का अधिकार, दूसरे उपयोगकर्ताओं को दिया जा सकता है.
पहला चरण: यह पुष्टि करना कि आपकी वेबसाइट एचटीटीपीएस की मदद से सुरक्षित की गई है
- Google for Nonprofits में साइन इन करें
- Google Ad Grants में जाकर, शुरू करें पर क्लिक करें
- वह वेबसाइट डालें जिसे आपका संगठन Ad Grants के लिए इस्तेमाल करेगा
- वेबसाइट सबमिट करें पर क्लिक करके देखें कि आपकी वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं
दूसरा चरण: वेलकम वीडियो देखना
- इसमें पांच मिनट लगेंगे. इस वीडियो में, Google Ad Grants प्रोग्राम की ज़रूरी शर्तों के बारे में बताया गया है. साथ ही, प्रोसेस को पूरा करने से जुड़ी सलाह दी गई हैं
- आपने वीडियो पूरा देख लिया है, इसकी पुष्टि करने के लिए चेकबॉक्स पर क्लिक करें
तीसरा चरण: अपने फ़ॉर्म को समीक्षा के लिए सबमिट करना
- खाता चालू करने के फ़ॉर्म को समीक्षा के लिए सबमिट करने के लिए, चालू करने का अनुरोध सबमिट करें पर क्लिक करें
आपके Ad Grants से जुड़ने के अनुरोध की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद, आपको एक ईमेल भेजा जाएगा, जिसमें आगे के निर्देशों के बारे में बताया जाएगा. आम तौर पर, समीक्षा में तीन कामकाजी दिन लगते हैं.