Google Ad Grants कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले संगठनों को Google की सेवा के नियम और शर्तें स्वीकार करनी होंगी और Google Ads से जुड़ी नीतियों का पालन करना होगा.
Google Ad Grants खातों से ऐसे इलाकों में चुनावी विज्ञापन नहीं दिखाए जा सकते जहां पुष्टि करनी ज़रूरी होती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया राजनैतिक कॉन्टेंट से जुड़ी नीति देखें.
Google से विज्ञापन अनुदान पाने के लिए, किसी संगठन का एक परोपकारी संगठन के तौर पर रजिस्टर होना ज़रूरी है. इन संगठनों का मकसद खास तौर पर लोगों की सेवा करना होना चाहिए. कार्यक्रम की नीतियों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले किसी भी खाते को बिना कोई सूचना दिए अपने-आप निलंबित किया जा सकता है. Google को अधिकार है कि वह जब चाहे, किसी भी संगठन के आवेदन या भागीदारी को किसी भी वजह से स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है. साथ ही, वह इन ज़रूरी शर्तों से जुड़े दिशा-निर्देशों में किसी भी समय नई जानकारी जोड़ सकता है या उनमें बदलाव कर सकता है.