Google for Nonprofits प्रोग्राम में शामिल होने की ज़रूरी शर्तें पूरी करने के लिए, आपको अपना चैरिटी नंबर या गैर-लाभकारी संस्था का टैक्स आइडेंटिफ़िकेशन नंबर देना होगा. अमेरिका में, इसे कभी-कभी EIN भी कहा जाता है.
मुझे अपनी गैर-लाभकारी संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर या टैक्स आईडी देना क्यों ज़रूरी है?
आपके संगठन के गैर-लाभकारी होने की पुष्टि करने के लिए, हम Goodstack की मदद लेते हैं. हमारा यह पार्टनर आपके आवेदन की जानकारी को आधिकारिक रिकॉर्ड से मैच करता है. आम तौर पर, इसकी पुष्टि करने के लिए आपके देश में मौजूद रजिस्ट्रेशन करने वाली संस्था या इस काम से जुड़ी सरकारी संस्था से मिला यूनीक आइडेंटिफ़िकेशन नंबर ज़रूरी होता है. इससे यह पक्का होता है कि Google for Nonprofits खाते सिर्फ़ ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले संगठनों को ही दिए जाएं. किसी देश या इलाके के हिसाब से ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, ज़रूरी शर्तें देखें.
मैं अपनी गैर-लाभकारी संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर या टैक्स आईडी कैसे खोजूं?
आवेदन की प्रोसेस के दौरान, आपसे आपके संगठन के बारे में खास जानकारी मांगी जाएगी. इसमें, उसका आधिकारिक रजिस्ट्रेशन या टैक्स आइडेंटिफ़िकेशन नंबर शामिल है.
- खोजने की सुविधा: आपके पास, आवेदन फ़ॉर्म में अपने संगठन का रजिस्टर किया गया नाम या आइडेंटिफ़िकेशन नंबर डालकर, उसे खोजने का विकल्प होता है.
- मैन्युअल तरीके से जानकारी डालना: अगर खोज के नतीजों में आपको अपना संगठन नहीं मिलता है, तो आपको मैन्युअल तरीके से जानकारी डालनी पड़ सकती है.
मेरा संगठन खोज के नतीजों में नहीं दिख रहा है. मैं अपनी गैर-लाभकारी संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर या टैक्स आईडी कैसे खोजूं?
आइडेंटिफ़िकेश नंबर, हर देश के हिसाब से अलग-अलग होता है. आपके संगठन के गैर-लाभकारी या चैरिटी करने वाली संस्था होने की जानकारी देने वाले आधिकारिक रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना ज़रूरी है.
हर देश के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज़ अलग-अलग होते हैं और समय के साथ बदलते हैं. हालांकि, यह आईडी नंबर आम तौर पर इनमें से किसी एक जगह पर होता है:
- रजिस्ट्रेशन के आधिकारिक सर्टिफ़िकेट या लेटर में सबसे ऊपर.
- आपके संगठन के रजिस्टर किए गए नाम के साथ.
- संबंधित सरकारी एजेंसी (जैसे, टैक्स ऑफ़िस, चैरिटी कमीशन, कंपनी रजिस्ट्री) से मिले आधिकारिक पत्र या मैसेज में.
यहां कुछ देशों के लिए, पुष्टि करने से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
अमेरिका (यूएस)
- ज़रूरी आईडी: एम्प्लॉयर आइडेंटिफ़िकेशन नंबर (EIN).
- यह कहां मिलेगा: इसे आईआरएस जारी करता है. यह नंबर आईआरएस से आपको मिले डिटरमिनेशन लेटर, टैक्स भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज़ (फ़ॉर्म 990) या रजिस्ट्रेशन के आधिकारिक दस्तावेज़ों में होता है.
कनाडा
- ज़रूरी आईडी: कनाडा रेवेन्यू एजेंसी (सीआरए) से मिलने वाला कारोबार का नंबर (बीएन) – खास तौर पर, 15 अंकों वाला वह नंबर जिसमें "RR" प्रोग्राम का खाता आइडेंटिफ़ायर शामिल हो (उदाहरण के लिए, 123456789RR0001). इससे यह पुष्टि होती है कि आपका संगठन, चैरिटी करने वाली संस्था के तौर पर रजिस्टर किया गया है.
- अंतर: यह प्रविंशल कॉर्पोरेट नंबर या एचएसटी के रजिस्ट्रेशन नंबर से अलग होता है. आपको "RR" पर खत्म होने वाले सीआरए बीएन का इस्तेमाल करना होगा.
- यह कहां मिलेगा: यह नंबर, सीआरए के आपके आधिकारिक रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ों या चैरिटी के आपके स्टेटस से जुड़े पत्र या मैसेज में मौजूद होता है.
यूनाइटेड किंगडम (यूके)
- ज़रूरी आईडी: इंग्लैंड और वेल्स के लिए चैरिटी कमीशन नंबर, स्कॉटलैंड के लिए ओएससीआर नंबर या उत्तरी आयरलैंड के लिए सीसीएनआई नंबर.
- अगर आपका संगठन, रजिस्टर करने के लिए तय थ्रेशोल्ड को पूरा नहीं करता है, तो: नीचे दिया गया यह सेक्शन देखें: अगर मेरे संगठन के पास स्टैंडर्ड आईडी नहीं है, तो क्या होगा?
- यह कहां मिलेगा: यह नंबर आपके रजिस्ट्रेशन सर्टिफ़िकेट या संबंधित चैरिटी कमीशन/ओएससीआर/सीसीएनआई की वेबसाइट पर होता है.
ऑस्ट्रेलिया
- ज़रूरी आईडी: ऑस्ट्रेलियन बिज़नेस नंबर (एबीएन) और ऑस्ट्रेलियन चैरिटीज़ ऐंड नॉट-फ़ॉर-प्रॉफ़िटस कमीशन (एसीएनसी) में आपके संगठन के रजिस्ट्रेशन की पुष्टि. आम तौर पर, Goodstack, एसीएनसी रजिस्टर की मदद से पुष्टि करता है.
- यह कहां मिलेगा: आपका एबीएन, कारोबार के आधिकारिक दस्तावेज़ों में होता है. एसीएनसी की वेबसाइट पर जाकर, अपने एसीएनसी रजिस्ट्रेशन का स्टेटस देखें.
आयरलैंड
- ज़रूरी आईडी: चैरिटी रेगुलेटर से मिला रजिस्टर्ड चैरिटी नंबर (आरसीएन) या अगर आपकी कंपनी चैरिटी करने वाली सीएलजी (गारंटी वाली कंपनी) के तौर पर रजिस्टर की गई है, तो उसका कंपनी रजिस्ट्रेशन ऑफ़िस (सीआरओ) नंबर. Goodstack, चैरिटी के आपके स्टेटस की पुष्टि करता है.
- यह कहां मिलेगा: आरसीएन, चैरिटी रेगुलेटर रजिस्टर में होता है. सीआरओ नंबर, आपके इनकॉर्पोरेशन के सर्टिफ़िकेट पर होता है और इसे सीआरओ की वेबसाइट (www.cro.ie) पर जाकर खोजा जा सकता है.
भारत
- ज़रूरी आईडी: एफ़सीआरए रजिस्ट्रेशन नंबर.
- यह इसलिए ज़रूरी है: Goodstack को इस आईडी की ज़रूरत यह पक्का करने के लिए पड़ती है कि आपको संगठन को आधिकारिक रूप से भारत में गैर-लाभकारी संस्था के तौर पर रजिस्टर किया गया है. पक्का करें कि आपने गैर-लाभकारी संस्था के मुख्य रजिस्ट्रेशन से जुड़ा नंबर डाला हो.
- यह कहां मिलेगा: यह आपके रजिस्ट्रेशन सर्टिफ़िकेट, ट्रस्ट डीड या संगठन से जुड़े पैन कार्ड पर होता है.
जर्मनी
- ज़रूरी आईडी: यह आपके संगठन के स्ट्रक्चर पर निर्भर करता है. यह Registernummer (रजिस्ट्रेशन नंबर), Steuernummer (टैक्स नंबर) या टैक्स ऑफ़िस या स्थानीय अदालत से मिला Ordnungsnummer (सीरियल नंबर) हो सकता है.
- यह कहां मिलेगा: रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्री के आपके एक्सट्रैक्ट (Registerauszug) पर होता है. Finanzamt से मिली, टैक्स में छूट की सूचना में भी यह रजिस्ट्रेशन नंबर मौजूद होता है.
फ़्रांस
- ज़रूरी आईडी: आरएनए नंबर (Répertoire National des Associations) या एसआईआरईएन/एसआईआरईटी नंबर, अगर आपने इस तरह से रजिस्टर किया है. साथ ही, स्टेटस की पुष्टि करने वाले दस्तावेज़ (उदाहरण के लिए, "reconnaissance d'utilité publique" या टैक्स का खास स्टेटस).
- यह कहां मिलेगा: रजिस्ट्रेशन करने पर आरएनए नंबर दिया जाता है. एसआईआरईएन/एसआईआरईटी, आईएनएसईई के आधिकारिक दस्तावेज़ों में होता है. स्टेटस की पुष्टि की जानकारी, आधिकारिक आदेश या टैक्स दस्तावेज़ों में होती है.
स्पेन
- ज़रूरी आईडी: Número de Identificación Fiscal (एनआईएफ़) और संबंधित राष्ट्रीय या क्षेत्रीय रजिस्ट्री में मौजूद रजिस्ट्रेशन नंबर (उदाहरण के लिए, Registro Nacional de Asociaciones, Registro de Fundaciones).
- यह कहां मिलेगा: यह एनआईएफ़ कार्ड पर होता है. रजिस्ट्रेशन नंबर, संबंधित रजिस्ट्री से मिले आपके रजिस्ट्रेशन सर्टिफ़िकेट पर होता है.
स्विट्ज़रलैंड
- ज़रूरी आईडी: आम तौर पर, बुनियादी असोसिएशन (Verein/Association/Associazione) के लिए, कमर्शियल रजिस्टर (Handelsregister) में रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी नहीं होता. हालांकि, Google for Nonprofits के लिए, स्विस सिविल कोड के तहत असोसिएशन, स्विस सिविल कोड के तहत फ़ाउंडेशन (Stiftung) या टैक्स में छूट पाने वाले संगठन के तौर पर रजिस्टर करना ज़रूरी है.
- अगर रजिस्टर नहीं किया गया है: नीचे दिया गया यह सेक्शन देखें: "अगर मेरे संगठन के पास स्टैंडर्ड आईडी नहीं है, तो क्या होगा?" आपको जिस कानून के तहत टैक्स में छूट मिली है उसकी जानकारी (Statuten/Statuts/Statuti) और टैक्स में छूट का सबूत देना पड़ सकता है.
- यह कहां मिलेगा: यह आईडी आपको कमर्शियल रजिस्टर (Handelsregisterauszug / Extrait du registre du commerce / Estratto del registro di commercio) में मिलेगा. इसके अलावा, आपको यह आईडी, संबंधित कैंटन के टैक्स मैनेजमेंट से जुड़ी उस संस्था के दस्तावेज़ में मिलेगा जो टैक्स में छूट की पुष्टि करता है.
अगर मेरे संगठन की जानकारी सूची में नहीं है या उसके पास स्टैंडर्ड आईडी नहीं है, तो क्या होगा?
ऐसा कई वजहों से हो सकता है:
- आपके संगठन को हाल ही में रजिस्टर किया गया हो: इस स्थिति में, Goodstack जो आधिकारिक डेटाबेस इस्तेमाल करता है उसमें आपके संगठन की जानकारी दिखने में समय लग सकता है.
- आपका संगठन, रजिस्ट्रेशन के लिए तय थ्रेशोल्ड पूरा न करता हो: कुछ देशों में, परोपकारी संस्थाएं तय सीमा से कम आय होने पर, परोपकारी संस्थाओं के मुख्य रेगुलेटर के साथ रजिस्टर किए बिना भी कानूनी तौर पर काम कर सकती हैं. जैसे: यूनाइटेड किंगडम.
- कानूनी स्ट्रक्चर अलग होना: ऐसा हो सकता है कि आपका संगठन, ऐसे गैर-लाभकारी संस्थाओं की कैटगरी में आता हो जिसने रजिस्टर करने के स्टैंडर्ड तरीके का इस्तेमाल न किया हो. उदाहरण के लिए, स्विट्ज़रलैंड के कुछ असोसिएशन.
- डेटा का मेल न खाना: आपके संगठन के नाम या पते में कुछ अंतर होने पर, ऑटोमैटिक मैचिंग की सुविधा शायद काम न करे.
सामान्य समस्याएं हल करना
- मेरे आईडी नंबर की पहचान नहीं की जा सकी
- दोबारा जांच करें: पक्का करें कि आपने सही नंबर डाला हो. यह नंबर आपके आधिकारिक दस्तावेज़ों में मौजूद नंबर से मेल खाना चाहिए. साथ ही, इसमें टाइप करते समय की गई कोई गलती या ज़रूरी न होने पर ज़्यादा स्पेस या हाइफ़न नहीं होने चाहिए.
- आईडी का सही टाइप: पक्का करें कि आपने अपने देश के लिए ज़रूरी आईडी डाला हो. उदाहरण के लिए, कनाडा के लिए, सिर्फ़ बीएन नहीं बल्कि सीआरए बीएन जिसमें RR हो; अमेरिका के लिए EIN).
- Goodstack से संपर्क करें: अगर आपको लगता है कि आपने सही नंबर डाला है और फिर भी उसे पहचाना नहीं जा रहा है, तो मदद पाने के लिए Goodstack की सहायता टीम से संपर्क करें. ऐसा हो सकता है कि डेटा में देरी होने या किसी खास तरह की फ़ॉर्मैटिंग की शर्त पूरी न करने की वजह से, आपके दिए गए नंबर को पहचाना न गया हो.
- मैंने अपनी जानकारी डाली और सबमिट पर क्लिक किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ
- ब्राउज़र से जुड़ी समस्याएं: अपने ब्राउज़र की कैश मेमोरी और कुकी मिटाएं या किसी दूसरे वेब ब्राउज़र (जैसे, Chrome, Firefox, Edge) का इस्तेमाल करें.
- इंतज़ार करें: कभी-कभी इसमें थोड़ा समय लग सकता है. दोबारा कोशिश करने से पहले कुछ देर इंतज़ार करें.
- Goodstack से संपर्क करें: अगर कैश मेमोरी मिटाने के बाद भी अलग-अलग ब्राउज़र में समस्या आती है, तो Goodstack की सहायता टीम से संपर्क करें. ऐसा हो सकता है कि उनके सिस्टम में फ़ॉर्म सबमिट करने से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या आ रही हो.
मिलते-जुलते लेख