Goodstack
Goodstack , Google जैसी कंपनियों के साथ मिलकर, दुनिया भर की गैर-लाभकारी संस्थाओं की मदद करता है, ताकि ये संस्थाएं अपने समुदायों के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकें. इसके लिए, इन संस्थाओं को टेक्नोलॉजी से जुड़े टूल, संसाधन, और जानकारी मुहैया कराई जाती है.
Goodstack, आपके संगठन के कानूनी तौर पर रजिस्टर होने की और उसके सामाजिक तौर पर सक्रिय, गैर-लाभकारी संस्था, और उसके गैर-सरकारी संगठन होने की पुष्टि करता है. इसके लिए, वह आपके संगठन के कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी और कानूनी जानकारी की जांच करता है.
Goodstack से अपने संगठन की पहचान की पुष्टि कराने का तरीका
-
Google for Nonprofits पर जाएं.
-
सबसे ऊपर दाईं ओर, 'शुरू करें' पर क्लिक करें.
-
दिए गए निर्देशों का पालन करें.
-
Goodstack आपके संगठन की पहचान की पुष्टि करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ या ज़्यादा जानकारी मांगने के मकसद से आपसे संपर्क करेगा. इसलिए, verifications@mail.goodstack.org से मिलने वाले ईमेल ज़रूर देखें. साथ ही, अपने स्पैम और जंक फ़ोल्डर भी देखें. ज़्यादातर अनुरोधों की समीक्षा, तीन से पांच कामकाजी दिनों में हो जाती है.
अलग-अलग देशों के हिसाब से ज़रूरी शर्तें देखें
आपने जो जानकारी Google for Nonprofits खाते के अनुरोध में दी है, Google उसे सीधे तौर पर Goodstack को भेजता है इससे Goodstack यह पुष्टि कर पाता है कि आप और आपका संगठन Google for Nonprofits से जुड़े हुए हैं. आपकी जानकारी का इस्तेमाल, Google की निजता नीति के मुताबिक किया जाता है.
Goodstack से संपर्क करने का तरीका
अगर आपको कोई सवाल पूछना है या पुष्टि की प्रक्रिया के दौरान कोई समस्या आती है, तो सीधे Goodstack से संपर्क करें.
Goodstack के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ज़्यादातर सवालों के जवाब, Goodstack के सहायता केंद्र पर जाकर पाए जा सकते हैं.
Goodstack की पुष्टि की प्रक्रिया क्या है?
पुष्टि करने के लिए किए गए मेरे अनुरोध की क्या स्थिति है?
मेरे संगठन के गैर-लाभकारी होने की पुष्टि करने के लिए, Goodstack को किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत है?
अस्वीकार किए गए खाते की फिर से समीक्षा करने के लिए, मैं Goodstack से कैसे अनुरोध करूं?
इस बात की पुष्टि कैसे करूं कि मैं अपनी गैर-लाभकारी संस्था से जुड़ा/जुड़ी हूं?