Nexus डिवाइसों पर Android के अपडेट

नीचे Nexus डिवाइसों के लिए अपडेट और उससे जुड़ी सहायता मिलते रहने की अवधि के बारे में बताया गया है. 

Android वर्शन के अपडेट

Nexus डिवाइसों पर, Android के नए वर्शन का अपडेट सीधे Google से मिलता है.

अगर आपने अपना डिवाइस Google Store से खरीदा है, तो अपडेट आम तौर पर दो हफ़्ते के अंदर मिल जाते हैं. अगर आपने अपना डिवाइस किसी और जगह से खरीदा है, तो अपडेट मिलने में ज़्यादा समय लग सकता है.

Nexus डिवाइसों पर Android वर्शन के अपडेट, Google Store पर डिवाइस के पहली बार उपलब्ध होने से लेकर कम से कम दो साल तक मिलते रहते हैं. हम इस अवधि के दो साल बाद और अपडेट मिलने की गारंटी नहीं दे सकते.

सुरक्षा से जुड़े अपडेट

Nexus डिवाइसों पर, हमारे सार्वजनिक Android सुरक्षा बुलेटिन में दी गई सुरक्षा समस्याओं से जुड़े अपडेट मिलते हैं.

Nexus डिवाइसों पर, Google Store पर पहली बार डिवाइस उपलब्ध होने के बाद कम से कम तीन साल तक या Google Store से डिवाइस बेचे जाने के बाद कम से कम 18 महीनों तक, सुरक्षा से जुड़े अपडेट मिलते रहते हैं. इन दोनों शर्तों में से जिसकी अवधि ज़्यादा होती है वही लागू होती है. हम इस अवधि के बाद और अपडेट मिलने की गारंटी नहीं दे सकते.

टेलिफ़ोन या ऑनलाइन सहायता

जब तक Nexus डिवाइसों पर सुरक्षा के अपडेट मिलते हैं, तब तक उन्हें टेलिफ़ोन या ऑनलाइन सहायता भी मिलती रहती है. हम इस अवधि के बाद सहायता मिलने की गारंटी नहीं दे सकते.

कम से कम इस अवधि तक अपडेट और सहायता मिलेगी

डिवाइस

इसके बाद Android वर्शन के अपडेट मिलने की गारंटी नहीं है

इसके बाद सुरक्षा से जुड़े अपडेट मिलने की गारंटी नहीं है

इसके बाद, टेलिफ़ोन या ऑनलाइन सहायता मिलने की गारंटी नहीं है

Nexus 6P

सितंबर 2017

नवंबर 2018

नवंबर 2018

Nexus 5X

सितंबर 2017

नवंबर 2018

नवंबर 2018

Nexus 9

अक्टूबर 2016

अक्टूबर 2017

अक्टूबर 2017

Nexus 6

अक्टूबर 2016

अक्टूबर 2017

अक्टूबर 2017

Nexus 5

अक्टूबर 2015

अक्टूबर 2016

अक्टूबर 2016

Nexus 7 (2013)

जुलाई 2015

अगस्त 2016

अगस्त 2016

Nexus 4

नवंबर 2014

नवंबर 2015

नवंबर 2015

Nexus 10

नवंबर 2014

नवंबर 2015

नवंबर 2015

Nexus 7 (2012)

जून 2014

जून 2015

जून 2015

यह पेज Android वर्शन के अपडेट, सुरक्षा से जुड़े अपडेट, और टेलिफ़ोन या ऑनलाइन सहायता के बारे में जानकारी देता है. वारंटी की जानकारी के लिए, हमारे वारंटी सेंटर पर जाएं.

अपने डिवाइस का Android वर्शन देखने और उसे अपडेट करने का तरीका

सेटिंग ऐप्लिकेशन में, डिवाइस के Android वर्शन का नंबर और सुरक्षा से जुड़े अपडेट का लेवल देखा जा सकता है. साथ ही, अपडेट उपलब्ध होने पर, आपको सूचनाएं मिल जाएंगी. यह खुद भी देखा जा सकता है कि अपडेट उपलब्ध हैं या नहीं. अपने डिवाइस का Android वर्शन देखने और उसे अपडेट करने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
3648552115206707367
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
98464
false
false