Reader Revenue Manager की मदद से, पब्लिशर अपने डेस्कटॉप और मोबाइल वेब पेजों पर, सदस्यता या योगदान वाला मॉडल शामिल कर सकते हैं. ऐसा उन पब्लिशर के लिए किया जा सकता है जिनके पास सदस्यता का कोई मौजूदा मॉडल नहीं है.
लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने और उन्हें जोड़े रखने में मदद पाने के लिए भी Reader Revenue Manager का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें न्यूज़लेटर के लिए साइन-अप, सर्वे, और लोगों के रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
Reader Revenue Manager से इन कामों में मदद मिल सकती है:
- आपका कॉन्टेंट पढ़ने वाले लोगों से जुड़े रहना: लोग उन सभी डिवाइसों पर साइन इन रहते हैं जिनमें उन्होंने अपने Google खातों से लॉग इन किया हुआ है.
- सीधे अपनी ऑडियंस से जुड़ना: लोग अपने ईमेल पते शेयर कर सकते हैं.
- आपका कॉन्टेंट पढ़ने वाले लोगों को सदस्य बनाना: तेज़ और ज़्यादा सुरक्षित चेकआउट प्रोसेस का इस्तेमाल करके, लोग आसानी से सदस्यता ले सकते हैं.
- कम से कम तकनीकी कौशल के साथ लॉन्च करना: कोडिंग के बिना, पेमेंट मैनेज किए जा सकते हैं और लोगों के अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है.
- लेन-देन के लिए कम शुल्क देकर पेमेंट लेना: आपको हर लेन-देन के लिए सिर्फ़ पांच प्रतिशत शुल्क देना होगा. इसमें क्रेडिट कार्ड के लिए लगने वाला शुल्क शामिल है.
आपको ये काम करने होंगे
- अपने Google खाते में लॉग इन करें
अगर योगदान के लिए अनुरोध या पेवॉल को जोड़ना है, तो आपको इन चीज़ों की भी ज़रूरत पड़ेगी:
-
आपकी निजी या कारोबार की जानकारी
- व्यक्ति के लिए: पहचान की पुष्टि करने का सबूत
- कारोबार के लिए: आपके संगठन की जानकारी का सबूत
- आपके पब्लिकेशन का लोगो
- फ़ाइल फ़ॉर्मैट: .png (सुझाया गया) या .jpeg
- लोगो के डाइमेंशन: लोगो के लिए 1000x1000 पिक्सल का सुझाव दिया जाता है. हालांकि, यह कम से कम 512x512 पिक्सल होना चाहिए
Reader Revenue Manager सेट अप करना
Reader Revenue Manager सेट अप करने से पहले, आपको Publisher Center में एक पब्लिकेशन जोड़ना होगा. अपना पब्लिकेशन सेट अप करने का तरीका जानें.
अपना पब्लिकेशन सेट अप करने के बाद:
- Publisher Center पर जाएं.
- पब्लिकेशन चुनें.
- Reader Revenue Manager पर क्लिक करें.
- कॉन्टेंट का ऐक्सेस पाने का प्रॉम्प्ट चुनें.
कॉन्टेंट का ऐक्सेस पाने के प्रॉम्प्ट के बारे में ज़्यादा जानें.
सलाह: कॉन्टेंट का ऐक्सेस पाने के लिए एक से ज़्यादा प्रॉम्प्ट जोड़ने के लिए, पहले कोई एक विकल्प चुनें. अन्य प्रॉम्प्ट बाद में जोड़े जा सकते हैं. विकल्प चुनने के बाद, Publisher Center में एक बार दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें.
अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल मैनेज करने का तरीका जानें.
कोड स्निपेट जोड़ने का तरीका जानें.
अगर आपको किसी भी चरण को पूरा करने में मदद चाहिए, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.
पेमेंट पाने के लिए, पेमेंट्स प्रोफ़ाइल सेट अप करनाReader Revenue Manager से पेमेंट पाने के लिए, एक पेमेंट्स प्रोफ़ाइल बनाकर उसे अपने Publisher Center खाते से जोड़ना होगा. अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल मैनेज करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: सेटअप पूरा करने के बाद, अपनी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में बैंक खाते की जानकारी जोड़ना न भूलें. बैंक खाते की जानकारी के बिना, Google से पेमेंट नहीं पाए जा सकते.
बैंक खाते की जानकारी जोड़ने के लिए:
- “ज़्यादा विकल्प” में जाकर, अपने बैंक खाते की जानकारी पर जाएं पर क्लिक करें.
- आपको पेमेंट कैसे मिलता है को चुनें.
- ज़रूरी फ़ील्ड में जानकारी भरें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
अगर आपका पब्लिकेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है, तो Reader Revenue Manager का इस्तेमाल करके अपने पाठकों से जुड़ें. साथ ही, उन्हें अपने मिशन के लिए सहायता करने के लिए बढ़ावा दें.
अपनी गैर-लाभकारी संस्था की स्थिति के बारे में जानकारी देना
अहम जानकारी: दान से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए, गैर-लाभकारी संगठन के Reader Revenue Manager इंटरफ़ेस में "सदस्यताएं" और "योगदान" के लिए कॉल-टू-ऐक्शन (सीटीए) बंद कर दिए जाते हैं. इसके बजाय, पसंद के मुताबिक बनाए गए सीटीए की मदद से, लोगों को अपने मौजूदा दान प्लैटफ़ॉर्म पर भेजा जा सकता है.
शुरू करने के लिए, आपको सबसे पहले Publisher Center में अपना पब्लिकेशन जोड़ना होगा. Reader Revenue Manager में शामिल होने की प्रोसेस के दौरान, आपसे अपने संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए कहा जाएगा.
- Publisher Center में जाकर, अपना पब्लिकेशन
Reader Revenue Manager चुनें.
- सेटअप के दौरान, सेवा की शर्तों वाले चरण में, आपको अपने संगठन की पहचान "लाभकारी" या "गैर-लाभकारी" के तौर पर करने के लिए कहा जाता है. खुद प्रमाणित करने की यह प्रोसेस पूरी करनी ज़रूरी है.
- गैर-लाभकारी संस्था को चुनें.
Reader Revenue Manager की सुविधाएं इन देशों में उपलब्ध हैं
Reader Revenue Manager की सुविधा दुनिया भर में इस्तेमाल की जा सकती है. फ़िलहाल, यह 40 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है.
फ़िलहाल, इन देशों में Reader Revenue Manager के मैसेज को शामिल करने और सेट अप करने की सुविधा उपलब्ध है:
- अर्जेंटीना
- ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रिया
- बेल्जियम
- ब्राज़ील
- बुल्गारिया
- कनाडा
- चिली
- कोलंबिया
- कोस्टा रिका
- क्रोएशिया
- चेक गणराज्य
- डेनमार्क
- एस्टोनिया
- फ़्रांस
- जर्मनी
- Greece
- हॉन्ग कॉन्ग
- हंगरी
- भारत
- इंडोनेशिया
- आयरलैंड
- इटली
- जापान
- लातविया
- लिथुआनिया
- माल्टा
- मेक्सिको
- नीदरलैंड्स
- न्यूज़ीलैंड
- नॉर्वे
- पेरू
- पोलैंड
- पुर्तगाल
- रोमानिया
- सऊदी अरब
- सिंगापुर
- स्लोवाकिया
- स्लोवेनिया
- दक्षिण अफ़्रीका
- स्पेन
- स्वीडन
- स्विट्ज़रलैंड
- ताइवान
- तुर्किये
- यूक्रेन
- यूनाइटेड किंगडम
- अमेरिका
- वियतनाम
सहायता चाहिए? हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.