सूचना

आरसीएस की सुविधा अब Android और iPhone के बीच टेक्स्ट मैसेज करने के लिए उपलब्ध है. अपने Android फ़ोन पर आरसीएस चैट की सुविधाएं चालू करने का तरीका जानें (लिंक).

आरसीएस चैट की सेवा की शर्तें

Google की सेवा, आरसीएस चैट इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप Google की सेवा की शर्तों, Google की निजता नीति, और आरसीएस चैट की शर्तों (इनको एक साथ “सेवा की शर्तें” कहा जाता है) से सहमत हैं. आरसीएस चैट की मदद से लोगों को उनके टेलीफ़ोन नंबर पर मैसेज भेजे जा सकते हैं. यानी, मैसेज Google के ज़रिए और कुछ मामलों में, सेवा देने वाली दूसरी इकाइयों (जैसे, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी या अन्य मैसेजिंग ऐप्लिकेशन) के ज़रिए भेजे जाएंगे. आप इस बात से सहमत हैं कि कभी-कभी आपके और आपके संपर्कों के डिवाइसों की जांच की जा सकती है, ताकि यह पक्का किया जा सके कि इन डिवाइसों पर आरसीएस चैट की सुविधा ठीक से काम कर रही है. आपके टेलीफ़ोन नंबर की पुष्टि करने और आपको आरसीएस चैट की सुविधा देने के लिए, Google कभी-कभी आपके डिवाइस की जानकारी (जैसे: डिवाइस आइडेंटिफ़ायर या सिम कार्ड की जानकारी) आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी को भेज सकता है. इसके लिए, एसएमएस के शुल्क लागू हो सकते हैं. आरसीएस चैट की सुविधा इस्तेमाल करने पर, डेटा शुल्क लग सकता है. ये सेवा की शर्तें, आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं और सेवाओं पर नहीं लागू होती हैं. जैसे: मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी की कॉल और मैसेज सेवा, जिसमें एसएमएस और मल्टीमीडिया मैसेज (एमएमएस) भी शामिल हैं. Google के Messages ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, आरसीएस चैट की सुविधा को बंद किया जा सकता है.

आपको आरसीएस चैट की सेवा Jibe Mobile, Inc. देती है और आपका अनुबंध भी उसी के साथ होता है. Jibe Mobile, Inc. का पता यह है: 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043 USA. अगर आपका टेलीफ़ोन नंबर यूरोपियन इकनॉमिक एरिया या स्विट्ज़रलैंड का है, तो आरसीएस चैट की सेवा Jibe Mobile Limited देती है और आपका अनुबंध भी उसी के साथ होता है. Jibe Mobile Limited का पता यह है: 70 Sir John Rogerson’s Quay, Dublin 2, Ireland. ऐसे में अनुबंध की ये शर्तें लागू होती हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
16777090741687320439
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
97587
false
false
false
false