रिच कम्यूनिकेशन सेवाओं को, मैसेज सेवा के लिए मॉडर्न इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के तौर पर जाना जाता है. ये सेवाएं, मैसेज (एसएमएस) और मल्टीमीडिया मैसेज (एमएमएस) के मुकाबले ज़्यादा डाइनैमिक और सुरक्षित तौर पर बातचीत की सुविधा देती हैं.
अहम जानकारी: आरसीएस सेवा अब Android और चुनिंदा iPhone डिवाइसों के लिए उपलब्ध है. यह सेवा, Google या मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी उपलब्ध कराती है और इस पर मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी की सेवा की शर्तें लागू होती हैं. आरसीएस की सेवा देने वाली कंपनी के बारे में जानने के लिए, Messages की सेटिंग पर जाएं. जानें कि आरसीएस चैट में आपका डेटा कैसे इस्तेमाल होता है.
Google Messages में आरसीएस चैट की सुविधा चालू करना
Google Messages में आरसीएस चैट की सुविधा चालू करने पर:
- हाई रिज़ॉल्यूशन वाली फ़ोटो और वीडियो शेयर किए जा सकते हैं.
- यह पता लगाया जा सकता है कि कोई व्यक्ति मैसेज टाइप कर रहा है.
- मैसेज पढ़े जाने की सूचना पाई जा सकती है. इससे पता चलता है कि किसी व्यक्ति को आपका मैसेज मिल गया है या उसने आपका मैसेज पढ़ लिया है. इसके अलावा, अगर आपने अपने संपर्क का मैसेज पढ़ लिया है, तो उसे भी इसकी सूचना मिलती है.
- मोबाइल डेटा और वाई-फ़ाई का इस्तेमाल करके मैसेज भेजे जा सकते हैं.
- ग्रुप चैट का नाम बदला जा सकता है और उसकी सेटिंग में बदलाव किया जा सकता है. इसके अलावा, खुद को ग्रुप चैट से हटाया भी जा सकता है.
- Google Messages का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों से बातचीत करने पर, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है और अपनी बातचीत को सुरक्षित रखा जा सकता है.
ध्यान दें: इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए, Google Messages पर हो रही बातचीत में शामिल सभी लोगों को आरसीएस चैट की सुविधाएं चालू करनी होंगी.