अगर आपको लगता है कि Google Customer Reviews में हिस्सा लेने वाला कारोबारी या कंपनी, यहां दी गई नीतियों में से किसी एक का उल्लंघन कर रही है, तो कृपया इस बारे में हमें बताएं. इसके लिए, Google Customer Reviews में उल्लंघन की शिकायत करने का फ़ॉर्म भरें. इससे हमें इस मामले की जांच करने में मदद मिलेगी. हम नीतियों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट और प्रॉडक्ट पर कार्रवाई करते हैं. जैसे: नीतियों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट या प्रॉडक्ट को अस्वीकार करना, चेतावनियां जारी करना या गंभीर/बार-बार उल्लंघन करने वाले खातों को निलंबित करना. हम अपनी नीतियों के बार-बार उल्लंघन होने के मामलों को गंभीरता से लेते हैं.
उपयोगकर्ता की सुरक्षा
यह एक व्यापक नीति है, जिसे उपयोगकर्ताओं को ऐसे विज्ञापनों, मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग, वेबसाइटों, और कारोबारों से बचाने में मदद करने के लिए बनाया गया है जो आम तौर पर धोखा देने वाले या गुमराह करने वाले लगते हैं, और/या हमारे Google Customer Reviews कार्यक्रम समझौते का उल्लंघन करते हैं.
Google चाहता है कि Google Customer Reviews में हिस्सा लेने वाले कारोबारी या कंपनियां, कारोबार और प्रमोशन में शामिल प्रॉडक्ट की जानकारी देने में पारदर्शिता दिखाएं. Google के लिए यह भी ज़रूरी है कि खुदरा दुकानदार अपने प्रॉडक्ट से उपयोगकर्ताओं को होने वाले असली फ़ायदे बताएं.
Google Customer Reviews में हिस्सा लेने वाले कारोबारियों या कंपनियों के लिए दिए गए दिशा-निर्देश में यह भी शामिल है कि वे गुमराह करने वाले दावे न करें:
- असल और भरोसेमंद दावों के साथ ऑफ़र का प्रमोशन करें. साथ ही, आपके दावे सही होने चाहिए. उदाहरण के लिए, "रातों-रात अमीर बनें" जैसे प्रोग्राम का प्रमोशन न करें.
- अपने प्रॉडक्ट या सेवा से जुड़े जोखिमों के बारे में उपयोगकर्ताओं को सटीक जानकारी दें.
- अगर आपने खरीदारों की और से की गई तारीफ़ और प्रमोशन वाले कॉन्टेंट में, खास नतीजे हासिल होने का दावा किया है, तो उससे बारे में काम के ऐसे डिसक्लेमर शामिल करें जिन्हें ढूंढना आसान हो
- उपयोगकर्ताओं को प्रॉडक्ट से जुड़े जोखिमों के बारे में सटीक जानकारी दें. उदाहरण के लिए, अगर कोई साइट सेहत की देखभाल से जुड़े प्रॉडक्ट का प्रमोशन करती है और उस प्रॉडक्ट के इस्तेमाल से कोई खराब असर पड़ सकता हो या कोई खतरा हो, तो यह बात साफ़ तौर पर बताई जानी चाहिए.
- ऐसे कारोबार मॉडल का प्रचार करें, जो स्वीकार किए जाने योग्य हो
- अपने उपयोगकर्ताओं को साफ़ तौर पर बताएं कि आपका कारोबार क्या करता है और कैसे काम करता है
- पक्का करें कि आपकी साइटों पर, स्थानीय कानून के हिसाब से ज़रूरी डिसक्लेमर या एलान दिखाए गए हों. उदाहरण के लिए, कुछ खास तरह की वित्तीय सेवा देने वाली कंपनियों को सरकारी नियमों के मुताबिक खास टेक्स्ट शामिल करने की ज़रूरत हो सकती है.
- पारदर्शी और सटीक जानकारी का प्रचार करें
- उपयोगकर्ताओं को संपर्क की सटीक जानकारी दें
- जहां किसी तरह के जुड़ाव की बात हो, वहां तीसरे पक्ष की मान्यता/अनुमति से जुड़े लिंक शामिल करें. उदाहरण के लिए, अगर कोई वेबसाइट किसी सरकारी एजेंसी से जुड़ी होने का दावा करती है, तो इस जुड़ाव की पुष्टि करने के लिए कोई लिंक शामिल किया जाना चाहिए. डिसप्ले यूआरएल में "gov" या "government" और/या सरकारी सिंबल के इस्तेमाल का मतलब यह हो सकता है कि यह किसी सरकारी एजेंसी से जुड़ा है. ऐसे में यह ज़रूरी है कि इस बात की पुष्टि की गई हो.
ऑनलाइन विज्ञापन के साथ-साथ स्थानीय नियम और कानून लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसलिए, हम ऐसी साइटों की पूरी लिस्ट नहीं दे सकते जो शायद इस नीति का उल्लंघन करती हों. कृपया याद रखें कि नीति के पीछे का सिद्धांत है विज्ञापन में पारदर्शिता, सटीक जानकारी और ईमानदारी का प्रचार करना.
मैलवेयर
Google Customer Reviews, मैलवेयर से संक्रमित साइटों को शामिल करने या नुकसान पहुंचाने वाले सॉफ़्टवेयर बेचने की अनुमति नहीं देता.
"मैलवेयर" शब्द "मैलीशियस सॉफ़्टवेयर" यानी "नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ़्टवेयर" से बना है. इसका मतलब ऐसे सॉफ़्टवेयर से है जिसे खास तौर पर किसी कंप्यूटर या उस पर चल रहे सॉफ़्टवेयर को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया है. मैलवेयर, संवेदनशील जानकारी (जैसे कि क्रेडिट कार्ड नंबर या पासवर्ड) चुरा सकता है. इसके अलावा, वह उपयोगकर्ता की जानकारी के बिना, उसके ईमेल खाते से गलत ईमेल भी भेज सकता है.
मैलवेयर, किसी कंप्यूटर पर उपयोगकर्ता की जानकारी में या इसके बिना, कई तरीकों से इंस्टॉल किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा आम तौर पर तब होता है, जब कोई व्यक्ति वायरस वाली किसी वेबसाइट पर जाता है या इंटरनेट से कोई ऐसा सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करता है जिसे देखकर लगता है कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा. मैलवेयर में वायरस, वर्म, स्पायवेयर, और ट्रोजन हॉर्स शामिल हैं. हालांकि, इसमें इनके अलावा अन्य भी शामिल हो सकते हैं.
ऐसा हो सकता है कि आपकी साइट में मैलवेयर हो और आप इस बात से अनजान हों कि आपकी साइट पर आने वाले उपयोगकर्ताओं के बीच मैलवेयर फैलाया जा रहा है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मैलवेयर आपकी साइट के लिए टेंप्लेट डाउनलोड करते समय या आपकी साइट पर कई सारे ऐप्लिकेशन के लिए इंस्टॉल किए गए कोड से आ सकते हैं. मैलवेयर के सामान्य लक्षणों में अनचाहे यूआरएल रीडायरेक्ट, पॉप-अप विज्ञापन, Google खोज के बदले गए नतीजे, अनचाहे ब्राउज़र टूल बार या साइड खोज बार जोड़ा जाना, और कंप्यूटर की धीमी रफ़्तार शामिल हैं.
बाज़ार से हटा लिए गए प्रॉडक्ट
Google Customer Reviews उन प्रॉडक्ट के प्रमोशन की अनुमति नहीं देता जिन्हें मैन्युफ़ैक्चरर या यूएस कंज़्यूमर प्रॉडक्ट सेफ़्टी कमीशन (सीपीएससी) जैसी किसी सरकारी एजेंसी ने बाज़ार से हटाने का फ़ैसला किया हो.
खतरनाक सामग्री
Google Customer Reviews, खतरनाक सामग्री वाले उपभोक्ता प्रॉडक्ट के प्रमोशन या बिक्री की अनुमति देता है. उपभोक्ता प्रॉडक्ट को खुदरा बिक्री और निजी देखभाल या घरेलू इस्तेमाल वाले प्रॉडक्ट के तौर पर परिभाषित किया जाता है. खुदरा दुकानदारों को सभी लागू कानूनों का पालन करना चाहिए और अगर प्रॉडक्ट खतरनाक है, तो उसके बारे में साफ़ तौर पर बताना चाहिए.
ऐसे प्रॉडक्ट जिन्हें मंज़ूरी मिली हुई है, उनमें एसीटोन नेल पॉलिश रिमूवर, फ़्लोरेसंट लाइट बल्ब, गाड़ी की बैटरी, और एयरोसोल हेयर स्प्रे शामिल हैं. घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले कीटनाशकों को अगर पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) या किसी देश में मौजूद इसी तरह की किसी अन्य एजेंसी की मदद से रजिस्टर किया गया है, तो ऐसे कीटनाशकों को मंज़ूरी दे दी जाती है. साथ ही, उन्हें एजेंसी की ज़रूरी शर्तों के हिसाब से लेबल किया जाता है. इनमें, जिन चीज़ों से कीटनाशक बना है उनका ब्यौरा, इस्तेमाल किए जाने के निर्देश, और सुरक्षा से जुड़ी सावधानियां शामिल हैं.
Google, खतरनाक या जानलेवा सामग्री के प्रमोशन या बिक्री की अनुमति नहीं देता है. खतरनाक सामग्री ऐसे प्रॉडक्ट या सामान होते हैं जो लाने-ले जाने के दौरान सेहत, सुरक्षा या संपत्ति के लिए बिना वजह का जोखिम पैदा कर सकते हैं. जिन प्रॉडक्ट को मंज़ूरी नहीं मिली है उनमें इस तरह के प्रॉडक्ट शामिल हैं:
- विस्फोटक, आग लगने वाले या जल्दी जलने वाले प्रॉडक्ट, जैसे कि ब्लैक पाउडर, गैसोलीन, एयरोसोल कैन (कंप्रेस्ड गैस), और दबाव वाले क्रायोजेनिक लिक्विड
- ज़हरीली चीज़ें, जैसे कि ईपीए की पाबंदी वाले कीटनाशक, पारे (मर्क्युरी) वाली बैटरियां, और साइनाइड
- रेडियोऐक्टिव, कोरोसिव, और कई तरह के खतरनाक प्रॉडक्ट, जैसे कि रेडिएशन वाली सामग्री, हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड, आयोडीन मोनोक्लोराइड, और पोटेशियम क्लोरेट
स्पैम से जुड़ी तकनीकें
Google Customer Reviews स्पैम वाली ऐसी तकनीकों की अनुमति नहीं देता है जो उपयोगकर्ता अनुभव पर बुरा असर डालती हैं. इनमें नीचे दी गई तकनीकें शामिल हो सकती हैं:
- विज्ञापन स्पैम तकनीकें – वित्तीय फ़ायदे के लिए Google Ads जैसे ऑनलाइन विज्ञापन सिस्टम का सही इस्तेमाल न करना
- बल्क मार्केटिंग करने की तकनीकें – बड़ी संख्या में दर्शकों को स्पैम कॉन्टेंट भेजना
- वेब डेवलपर से जुड़े दिशा-निर्देशों का उल्लंघन – ऐसी वेबसाइटों का प्रचार करना जो हमारे वेब डेवलपर दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करती हों
पाबंदी वाले कॉन्टेंट के उदाहरणों में ऐसे प्रोग्राम शामिल हैं जिनमें विज्ञापनों या ऑफ़र पर क्लिक करने, खोज करने, वेबसाइटों को सर्फ़ करने या ईमेल पढ़ने के लिए पैसे दिए जाते हैं. इनमें विज्ञापन पर क्लिक करने वाले ऑटोमेटेड सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करना भी शामिल है.