लिंग [gender]
एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करके, यह बताएं कि आपका प्रॉडक्ट किस जेंडर (लिंग) के लिए बना है. जब आप यह जानकारी देते हैं, तब संभावित ग्राहक, प्रॉडक्ट को लिंग के आधार पर सही तरीके से फ़िल्टर करके अपनी खोज का दायरा कम कर पाते हैं. याद रखें कि हम साइज़ [size]
और उम्र समूह [age_group]
एट्रिब्यूट की वैल्यू के साथ, लिंग से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करते हैं. ऐसा हम उपयोगकर्ताओं को दिखाए जाने वाले प्रॉडक्ट के साइज़ का मानक तय करने के लिए करते हैं.
इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है
कब इस्तेमाल करें
Apparel & Accessories
(आईडी 166
) वाले सभी प्रॉडक्ट की, मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग के लिए ज़रूरी है.
इन देशों को टारगेट करते समय, Apparel & Accessories
(आईडी 166
) वाले सभी प्रॉडक्ट के शॉपिंग विज्ञापनों के लिए ज़रूरी है:
- ब्राज़ील
- फ़्रांस
- जर्मनी
- जापान
- यूनाइटेड किंगडम
- अमेरिका
Apparel & Accessories
की इन सब-कैटगरी के प्रॉडक्ट के लिए ज़रूरी नहीं है:
Pinback Buttons
(आईडी4179
)Tie Clips
(आईडी180
)Wristbands
(आईडी1893
)Shoe Covers
(आईडी5385
)Shoelaces
(आईडी1856
)Spurs
(आईडी2427
)Watch Bands
(आईडी5123
)Keychains
(आईडी175
)Wallet Chains
(आईडी5841
)Lanyards
(आईडी6277
)Checkbook Covers
(आईडी6460
)Badge & Pass Holders
(आईडी6170
)Watch Winders
(आईडी6870
)Watch Stickers & Decals
(आईडी7471
)Handkerchiefs
(आईडी5207
)Decorative Fans
(आईडी5114
)
अगर लिंग के हिसाब से आपके प्रॉडक्ट के अलग-अलग वैरिएंट हैं, तो लिंग [gender]
एट्रिब्यूट सबमिट करें. इस एट्रिब्यूट का इस्तेमाल तब करें, जब लिंग के हिसाब से आपके प्रॉडक्ट के अलग-अलग वैरिएंट हो (जैसे, "पुरुषों के लिए टेनिस के काले जूते" और "महिलाओं के लिए टेनिस के काले जूते"). साथ ही, हर वैरिएंट को सबमिट करते समय, उनके सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_id]
एट्रिब्यूट की वैल्यू एक ही रखें.
इस एट्रिब्यूट के लिए, ये वैल्यू इस्तेमाल की जा सकती हैं:
- पुरुष
[male]
- महिला
[female]
- यूनिसेक्स
[unisex]
(ध्यान दें कि यह वैल्यू अंग्रेज़ी में ही सबमिट की जानी चाहिए)
फ़ॉर्मैट
फ़ॉर्मैट के इन दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि Google आपका सबमिट किया गया डेटा समझ सके. इस बारे में जानें कि प्रॉडक्ट डेटा को अंग्रेज़ी में कब और कैसे सबमिट करें
इस्तेमाल की जा सकने वाली वैल्यू |
ध्यान दें कि ये वैल्यू अंग्रेज़ी में ही सबमिट की जानी चाहिए |
---|---|
दोहराया गया फ़ील्ड | नहीं |
schema.org की प्रॉपर्टी (यह क्या है?) |
Product.audience.suggestedGender, टाइप: Text |
फ़ाइल फ़ॉर्मैट | एंट्री का उदाहरण |
---|---|
टेक्स्ट | male |
एक्सएमएल फ़ीड | <g:gender>male</g:gender> |
अगर आपको Content API के लिए अपना डेटा फ़ॉर्मैट करना है, तो Content API for Shopping के लिए उपलब्ध संसाधन देखें.
ज़रूरी शर्तें
इस एट्रिब्यूट के लिए कोई ज़रूरी शर्त तय नहीं की गई है. ध्यान रखें कि आपको अब भी फ़ॉर्मैटिंग के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. ऐसा न करने पर, सबमिट की गई जानकारी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
उदाहरण
कपड़ेकपड़े वाले ज़्यादातर प्रॉडक्ट के लिए लिंग की जानकारी देना ज़रूरी है. अपने प्रॉडक्ट को सबसे सही क्वरी के खोज नतीजों में दिखाने के लिए, साइज़ [size]
, साइज़ सिस्टम [size_system]
, और साइज़ टाइप [size_type]
एट्रिब्यूट की वैल्यू भी शामिल की जा सकती है.
Google के लोगो वाली, मीडियम साइज़ की यूनिसेक्स टी-शर्ट के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
लिंग [gender] |
unisex |
साइज़ [size] |
M |
साइज़ सिस्टम [size_system] |
US |
साइज़ टाइप [size_type] |
regular |
पुरुषों के दौड़ने के लिए बने, साइज़ 8.5 वाले जूतों के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
लिंग [gender] |
male |
साइज़ [size] |
8.5 |
साइज़ सिस्टम [size_system] |
US |
साइज़ टाइप [size_type] |
regular |
अगर महिलाओं और पुरुषों के लिए, आपके प्रॉडक्ट के वैरिएंट उपलब्ध हैं, तो हर वैरिएंट के लिए लिंग की जानकारी सबमिट करें.
पुरुषों की, सोने से बनी Android स्मार्टवॉच के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक [title] |
पुरुषों की Android स्मार्टवॉच - सोने की बनी |
लिंग [gender] |
male |
सामग्री [material] |
गोल्ड |
आईडी [id] |
9856-m-gld |
सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_id] |
12345 |
महिलाओं की, सोने से बनी Android स्मार्टवॉच के लिए प्रॉडक्ट डेटा | |
एट्रिब्यूट | वैल्यू |
शीर्षक [title] |
महिलाओं की Android स्मार्टवॉच - सोने की बनी |
लिंग [gender] |
female |
सामग्री [material] |
गोल्ड |
आईडी [id] |
9856-w-gld |
सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_id] |
12345 |