वाहन के विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करना

वाहन के विज्ञापनों वाले फ़ॉर्मैट का मकसद बेहतर परफ़ॉर्मेंस पाना और निचले फ़नल को टारगेट करना होता है. इस फ़ॉर्मैट की मदद से, वाहनों के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, Google पर वाहनों की अपनी पूरी इन्वेंट्री पर विज्ञापन दिखा पाती हैं. इस फ़ॉर्मैट में, वाहनों की खरीदारी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों को टारगेट किया जाता है और ग्राहकों को वाहन की एक इमेज के साथ उसकी अहम जानकारी दिखाई जाती है. जैसे, ब्रैंड, मॉडल, कीमत, माइलेज, और विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का नाम. उपलब्ध वाहनों की इन्वेंट्री दिखाने से, ग्राहक को खरीदारी का बेहतर अनुभव मिलता है. साथ ही, वाहनों के विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को ज़्यादा संभावित ग्राहक मिलते हैं.

वाहन के विज्ञापनों वाला फ़ॉर्मैट यूनाइटेड किंगडम, फ़्रांस, और नीदरलैंड्स में सबके लिए उपलब्ध बीटा वर्शन में है.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है


फ़ायदे

  • ज़्यादा संभावित ग्राहक मिलते हैं: ग्राहकों को विज्ञापन पर क्लिक करने से पहले ही कार के बारे में ज़रूरी जानकारी और विज़ुअल दिखाए जा सकते हैं. इससे, ज़्यादा संभावित ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
  • कई तरीकों से खरीदारी की सुविधा देने के लक्ष्य: इस फ़ॉर्मैट की मदद से, ऑनलाइन कन्वर्ज़न (लीड) और ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न (स्टोर विज़िट), दोनों के लिए अपने कैंपेन को ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है.
  • अपने-आप होने वाली टारगेटिंग: वाहन के विज्ञापनों वाला फ़ॉर्मैट, आपके प्रॉडक्ट से मिलती-जुलती उपयोगकर्ता क्वेरी के नतीजे में सबसे काम की लिस्टिंग दिखाता है.

वाहन के विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करने से पहले की जाने वाली ज़रूरी कार्रवाइयां

  1. अपने स्टोर की वेबसाइट के यूआरएल की पुष्टि करें और उस पर मालिकाना हक की जानकारी दें.
  2. अपना Google Ads खाता लिंक करें.
  3. अपना Google Business Profile खाता लिंक करें.
  4. अपने कारोबार की जानकारी जोड़ें.

वाहन के विज्ञापनों वाले फ़ॉर्मैट का ऐड-ऑन चालू करना

वाहन के विज्ञापन दिखाने की सुविधा को मैन्युअल तरीके से चालू करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

ध्यान दें: अगर आपको ईईए और यूनाइटेड किंगडम में वाहन के विज्ञापन दिखाने हैं, तो इससे जुड़ी ज़रूरी शर्तें देखें और उन्हें पूरा करने के बाद, हमसे संपर्क करें फ़ॉर्म को सबमिट करें.

1. अपने Merchant Center खाते में जाकर, बाईं ओर मौजूद नेविगेशन मेन्यू में सेटिंग टूल और सेटिंग मेन्यू का आइकॉन [Gear] पर क्लिक करें.

2. ऐड-ऑन चुनें.

3. “खोजें” टैब में जाकर, वाहन के विज्ञापनों वाला ऐड-ऑन कार्ड चुनें.

4. ऐड-इन [देश का नाम] पर क्लिक करें. ध्यान दें कि Merchant Center खाता जिस देश का होगा उसके हिसाब से [देश का नाम] सेट हो जाएगा.


लागू करने के बारे में जानकारी

तीन में से पहला चरण: स्टोर जोड़ना

अपने स्टोर जोड़ें. अगर आपने Merchant Center खाते में स्टोर नहीं जोड़े हैं, तो वाहन के विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करने के लिए स्टोर जोड़े जा सकते हैं या स्टोर के मौजूदा Business Profile खाते को Merchant Center से कनेक्ट करके, वाहन के विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू की जा सकती है. अपने Business Profile और Merchant Center खातों को लिंक करने के लिए ज़रूरी शर्तों के बारे में यहां बताया गया है:

  • पक्का करें कि कारोबार की हर लिस्टिंग के लिए, कारोबार का मान्य और मौजूदा पता दिया गया हो. ज़्यादा जानें.
  • पक्का करें कि कारोबार की हर लिस्टिंग को असाइन किया गया स्टोर कोड, लिंक किए गए कारोबार की जगहों के ग्रुप में यूनीक हो. ज़्यादा जानें.
    • इससे यह पक्का होता है कि सही लिस्टिंग को वाहन के उन ऑफ़र के साथ मैप किया गया है जिसके लिए उसे बनाया गया था.
  • पक्का करें कि आपके कारोबार की लिस्टिंग खुली हुई और चालू हों. साथ ही, इनमें कारोबार के खुले होने के समय की जानकारी सटीक हो. ज़्यादा जानें.
  • पक्का करें कि कारोबार की लिस्टिंग की कैटगरी, “स्टोर और शॉपिंग” वर्टिकल में हो. ज़्यादा जानें.

आखिर में, अगर आपके पास उस Google Business Profile खाते का ऐक्सेस नहीं है जिसमें आपके स्टोर पेज शामिल हैं, तो जगहों की जानकारी देने के लिए, “स्टोर के फ़ीड” का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह पक्का करने के लिए कि आपके स्टोर के फ़ीड और वाहनों की इन्वेंट्री के बीच कोई मान्य मैच हो, हमारा सुझाव है कि आप तय किए गए सभी एट्रिब्यूट सबमिट करें. स्टोर फ़ीड का ऐक्सेस पाने का अनुरोध करने के लिए, हमसे संपर्क करें.

इस बात की पुष्टि होने पर कि आपका खाता स्टोर फ़ीड की सुविधा के लिए चालू है, यह कार्रवाई करें:

1. अपने Merchant Center खाते में जाकर, बाईं ओर मौजूद नेविगेशन मेन्यू में सेटिंगटूल और सेटिंग मेन्यू का आइकॉन [Gear] पर क्लिक करें

2. डेटा सोर्स चुनें.

3. बिक्री की जगह के सोर्स चुनें. इसके बाद, स्टोर डेटा जोड़ें पर क्लिक करें.

4. स्टोर फ़ीड की खास बातों के बारे में पढ़ें. इसके बाद, यह पक्का करें कि आपने अपने स्टोर फ़ीड में ज़रूरी एट्रिब्यूट सबमिट किए हों.

दूसरा चरण: अपने वाहनों का डेटा जोड़ना

अपने वाहन के डेटा को Google Merchant Center पर अपलोड करने के लिए, आपको सबसे पहले एक ऐसा डेटा सोर्स बनाना होगा जिसमें आप डेटा सबमिट कर सकें. यह चरण सभी नए डेटा सोर्स के लिए ज़रूरी है. डेटा सोर्स के एक बार रजिस्टर हो जाने पर, मौजूदा सोर्स को फिर से रजिस्टर किए बिना अपडेट किया जा सकता है.

डेटा सोर्स, कोई फ़ाइल, Google शीट या Shopping Content API हो सकता है.

प्राइमरी डेटा सोर्स, जानकारी का वह मुख्य सोर्स होता है जिसे Merchant Center, आपके प्रॉडक्ट डेटा को ऐक्सेस करने और उसे दिखाने के लिए इस्तेमाल करता है. Merchant Center के लिए प्रॉडक्ट की फ़ाइल बनाने के बारे में ज़्यादा जानें.

  • ऐसे वाहन जिनके लिए विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं: जिन वाहनों के विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं उनके बारे में जानने के लिए, वाहन के विज्ञापनों से जुड़ी नीतियां देखें.
  • ऐसे ऑफ़र जो वाहन के विज्ञापन में दिखाए जा सकते हैं: आपके फ़ीड में सिर्फ़ वाहन से जुड़े ऑफ़र शामिल होने चाहिए. इसमें वाहन के स्पेयर पार्ट, ऐक्सेसरी या कोई अन्य खरीदारी करने पर मिलने वाले ऑफ़र शामिल नहीं होने चाहिए.
  • एट्रिब्यूट हेडर: आपको पूरी तरह मैच करने वाले एट्रिब्यूट हेडर का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपके फ़ीड को सही तरीके से प्रोसेस किया जा सकेगा.
  • एक वाहन के लिए एक ऑफ़र: वाहन की पहचान करने वाला नंबर (वीआईएन) देखें और पक्का करें कि आपने हर वाहन के लिए, ऑफ़र को फ़ीड में सिर्फ़ एक बार सबमिट किया हो. अगर कोई वाहन कई स्टोर कोड के लिए उपलब्ध है या उसे बेचने के कई तरीके मौजूद हैं, तो ऐसे मामलों में वीआईएन को कई बार सबमिट करने की ज़रूरत नहीं है. इसकी वजह है, 'स्टोर का कोड' एट्रिब्यूट में दोहराए गए फ़ील्ड और 'वाहन बेचने का तरीका' एट्रिब्यूट में ग्रुप एट्रिब्यूट जोड़ने की सुविधा का मौजूद होना. अगर वाहन के एक से ज़्यादा ऑफ़र के लिए एक वीआईएन सबमिट किया जाता है, तो उन ऑफ़र को फ़ीड में अस्वीकार कर दिया जाएगा.
    • अपवाद: अगर कई भाषाओं में ऑफ़र सबमिट करना हो, तो हर भाषा के लिए एक बार वीआईएन सबमिट किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा तभी होगा, जब उस भाषा में ऑफ़र उपलब्ध हो.
    • यूनाइटेड किंगडम में वीआईएन सबमिट करना ज़रूरी नहीं है. आपको वैकल्पिक आइडेंटिफ़ायर के तौर पर, आईडी [id] सबमिट करना होगा. यह आईडी, वाहन के लैंडिंग पेज पर भी दिखना चाहिए.

वाहन के विज्ञापन के डेटा स्पेसिफ़िकेशन के बारे में पढ़ें. इसके बाद, यह पक्का करें कि आपने प्राइमरी फ़ीड में ज़रूरी एट्रिब्यूशन सबमिट किए हों.

तीन में से तीसरा चरण: समीक्षा करना कि वेबसाइट, वाहन के विज्ञापन दिखाने की नीति का पालन करती है या नहीं

वाहन के विज्ञापन दिखाने के लिए, आपकी वेबसाइट को ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • लैंडिंग पेज पर, वाहन की डीलरशिप का नाम, डीलरशिप की जगह, वाहन की कीमत, एमएसआरपी (अगर किसी नए वाहन की लिस्टिंग की जा रही हो), वीआईएन, माइलेज (अगर किसी इस्तेमाल किए गए वाहन की लिस्टिंग की जा रही हो), और उपलब्धता की जानकारी दिखाएं.
    • पक्का करें कि पेज लोड होने के बाद, यह जानकारी उपयोगकर्ता को साफ़ तौर पर दिखे और पेज को स्क्रोल करने की ज़रूरत न पड़े. इस जानकारी में, डीलरशिप का नाम, डीलरशिप की जगह, वाहन की कीमत, वीआईएन, और खरीदारी के लिए उपलब्धता शामिल हैं.
    • जब पहली बार पेज खोलने पर डीलरशिप का पूरा पता मौजूद न हो, तो डीलरशिप के नाम और शहर को डीलरशिप की जगह के तौर पर दिखाया जा सकता है. ऐसे मामले में, डीलरशिप का पूरा पता तब दिखना चाहिए, जब उपयोगकर्ता डीलरशिप की जगह की जानकारी देखने के लिए क्लिक करे.
    • यूनाइटेड किंगडम में वीआईएन सबमिट करना ज़रूरी नहीं है. आपको वैकल्पिक आइडेंटिफ़ायर के तौर पर, आईडी [id] सबमिट करना होगा. यह आईडी, वाहन के लैंडिंग पेज पर भी दिखना चाहिए.
  • वाहन की उपलब्धता को साफ़ तौर पर दिखाएं. 'उपलब्धता' एट्रिब्यूट को “बिक गया”, “स्टॉक में नहीं है”, “बुक किया गया”, “उपलब्ध नहीं है” या “आने वाली यूनिट” के तौर पर दिखाने की अनुमति नहीं है.
  • वाहन की कीमत दिखाएं. आपके लैंडिंग पेज पर, डीलरशिप की चुनी गई जगह के लिए दिखाई जाने वाली कीमत, आपके प्राइमरी फ़ीड में सबमिट की गई कीमत से मैच करनी चाहिए.
    • आपको “आज की कीमत देखें” विकल्प दिख सकता है.
    • वाहन के एमएसआरपी से जुड़े डिसक्लेमर, लैंडिंग पेज पर साफ़ तौर पर दिखाए जाने चाहिए.
  • आपके Business Profile खाते या स्टोर फ़ीड में, दिए गए कोड के हिसाब से लैंडिंग पेज दिखाने की सुविधा होनी चाहिए. इससे आपको जगह के हिसाब से वाहन की कीमतें और खरीदारी के लिए उपलब्धता की जानकारी दिखाने में मदद मिलेगी. आपके प्राइमरी फ़ीड में मौजूद वाहन, आपके वाहन के लैंडिंग पेज पर 'उपलब्ध हैं' के तौर पर दिखने चाहिए.
  • लैंडिंग पेज पर, नए या इस्तेमाल किए गए वाहन से जुड़ी जानकारी, सभी स्थानीय कानूनी शर्तों के मुताबिक होनी चाहिए. स्थानीय कानूनी शर्तों और सुरक्षा से जुड़े स्टैंडर्ड के बारे में ज़्यादा जानें.
  • अगर इस्तेमाल किए गए किसी वाहन की लिस्टिंग की जा रही हो, तो लैंडिंग पेज पर वाहन के माइलेज को मुख्य रूप से दिखाएं. पक्का करें कि वाहन का माइलेज, आपके प्राइमरी फ़ीड में दिखाए गए माइलेज [mileage] एट्रिब्यूट से मेल खाता हो.

अगर आपको वाहन के विज्ञापन दिखाने की ज़रूरी शर्तें पूरी करने में समस्या हो रही है, तो कैसे हल करें: वाहन के विज्ञापन दिखाने के लिए, डेटा क्वालिटी की शुरुआती समीक्षा होना बाकी है लेख पढ़ें.

लैंडिंग पेज से जुड़े सुझाव

लैंडिंग पेज से जुड़ी ऊपर दी गई ज़रूरी शर्तों के अलावा, हमारा सुझाव है कि आप ये कार्रवाइयां भी करें:

  • खरीदारों को वाहन उपलब्ध कराने के दूसरे विकल्प भी जोड़ें. जैसे, होम डिलीवरी का विकल्प.
  • डीलरशिप की जानकारी दिखाएं. जैसे, उसका फ़ोन नंबर, उस तक पहुंचने का रास्ता, और समय.
  • खरीदार को अपनी वेबसाइट पर मौजूद वाहन से मिलते-जुलते वाहन ब्राउज़ करने की सुविधा दें.
  • खरीदार को सेल और प्रमोशन की जानकारी दें.

अपने फ़ीड के एट्रिब्यूट अपडेट करने और लैंडिंग पेज से जुड़ी ज़रूरी शर्तों को देखने के बाद, अपनी वेबसाइट पर वाहन के विज्ञापन दिखाने के लिए उसकी समीक्षा कराने के लिए, हमसे संपर्क करें.


नीतियां

Google की नीतियों में, उन खुदरा दुकानदारों के लिए अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं जो वाहन के विज्ञापन दिखाने चाहते हैं. विज्ञापन दिखाने की ज़रूरी शर्तों के बारे में जानने के लिए, वाहन के विज्ञापनों से जुड़ी नीतियां देखें. इन नीतियों का पालन न करने वाले प्रॉडक्ट और खातों को Google अस्वीकार कर देता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
4606111263766263778
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false