एट्रिब्यूट के नियमों का इस्तेमाल करके, अपने डेटा को इस तरह बदलें कि वह प्रॉडक्ट डेटा स्पेसिफ़िकेशन की हमारी शर्तें पूरी कर सके. इस लेख में सिलसिलेवार निर्देश दिए गए हैं. इनमें बताया गया है कि Google Merchant Center Next में एट्रिब्यूट के नियमों का इस्तेमाल करके, अपने डेटा में आसानी से पिकअप का समय [pickup_SLA] एट्रिब्यूट को कैसे जोड़ा जाता है.
- एट्रिब्यूट के इस नियम का इस्तेमाल करने के लिए, आपको सबसे पहले स्थानीय ऐड-ऑन और डेटा सोर्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने वाला ऐड-ऑन चालू करना होगा.
- अब पिकअप का समय
[pickup_SLA]एट्रिब्यूट को सीधे Merchant Center के शिपिंग और सामान लौटाने से जुड़ी नीति सेक्शन में सेट अप किया जा सकता है. स्थानीय प्रॉडक्ट डिलीवर करने की सुविधा सेट अप करने का तरीका जानें
इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है
- एट्रिब्यूट के नियमों और शर्तों का इस्तेमाल करके, बाद में पिकअप करने की सुविधा वाले एट्रिब्यूट जोड़ना
- निर्देश
- क्या आपको और मदद चाहिए?
एट्रिब्यूट के नियमों और शर्तों का इस्तेमाल करके, बाद में पिकअप करने की सुविधा वाला एट्रिब्यूट जोड़ना
डेटा को मैनेज करने और उसकी ज़्यादा सटीक जानकारी के लिए, हमारा सुझाव है कि अपने डेटा सोर्स में ज़रूरी एट्रिब्यूट जोड़ें. अपने मौजूदा प्रॉडक्ट डेटा को बेहतर बनाने के लिए, एट्रिब्यूट के नियमों का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपके फ़ीड में मौजूद सामान को फ़िल्टर करने के लिए, किसी भी कार्रवाई के सामने वे शर्तें जोड़ी जा सकती हैं जो आपकी चुनी गई कुछ खास शर्तों को पूरा करती हों. इन शर्तों का इस्तेमाल, बाद में पिकअप करने की सुविधा वाले एट्रिब्यूट को प्रॉडक्ट के किसी सबसेट पर लागू करने के लिए किया जा सकता है.
यहां दिया गया तरीका, आपके डेटा सोर्स में मौजूद प्रॉडक्ट के सबसेट में, पिकअप का समय [pickup_SLA] एट्रिब्यूट की वैल्यू लागू कर देगा. सिर्फ़ ऐसे प्रॉडक्ट के लिए, बाद में पिकअप करने की सुविधा वाला एट्रिब्यूट शामिल करें जिन्हें बाद में पिकअप किया जा सकता है. अगर आपके स्टोर के बीच अंतर है, तो हमारा सुझाव है कि अपने इन्वेंट्री डेटा में यह जानकारी जोड़ें.
निर्देश
पिकअप का समय [pickup_SLA] एट्रिब्यूट के आधार पर किसी ज़रूरी शर्त को सेट करने का तरीका
Merchant Center में मौजूद, सेटिंग
पर जाएं. इसके बाद, डेटा सोर्स को चुनें.
“नाम” कॉलम में, उस फ़ीड को चुनें जिसके लिए आपको नियम बनाने हैं. इसके बाद, “एट्रिब्यूट के आपके नियम” टैब पर क्लिक करें.
अगर आपने उस एट्रिब्यूट के लिए नियम नहीं बनाए हैं जिसमें बदलाव करने हैं, तो एट्रिब्यूट के नियम जोड़ें पर क्लिक करें.
ड्रॉप-डाउन मेन्यू में मौजूद, “प्रोसेस किए गए एट्रिब्यूट” में जाकर पिकअप का समय चुनें.
“शर्तें” फ़ील्ड के बगल में मौजूद, पेंसिल के आइकॉन
पर क्लिक करें. इसके बाद, लिखें या चुनें को चुनें. प्राइमरी फ़ीड : [ Your feed name ] पर क्लिक करें. इसके बाद, ड्रॉप-डाउन मेन्यू में दिए गए विकल्पों में से, लागू होने वाली कोई शर्त चुनें.
- उदाहरण:
- अगर प्रॉडक्ट का ब्रैंड “Google” होने पर ही 'छह दिन' वैल्यू उपलब्ध है, तो ब्रैंड एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करें.
- अगर GTIN के “G” से शुरू होने पर ही 'अगले दिन' वैल्यू उपलब्ध है, तो GTIN एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करें.
इस वैल्यू पर सेट करें पर क्लिक करें. ड्रॉप-डाउन मेन्यू में मौजूद, लिखें या चुनें सेक्शन से वैल्यू जोड़ें को चुनें. इसके बाद, वह वैल्यू चुनें जो इस्तेमाल की जा सकने वाली वैल्यू में से चरण 5 में सेट की गई शर्त के लिए तय की गई हो:
Next_day, 2-day, 3-day, 4-day, 5-day, 6-day or multi-week- बाद में पिकअप करने की सुविधा के लिए
Same dayवैल्यू को न चुनें. - "एक हफ़्ते से ज़्यादा" वैल्यू का विकल्प चुनने पर, पिकअप करने की सूचना दिखेगी.
ठीक है पर क्लिक करें.
क्या आपको और मदद चाहिए?
अगर आपको फ़ीड सेट अप करने की तकनीकी शर्तों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है, तो फ़ीड टूल पार्टनरों की मदद लें. ये आपको विज्ञापनों के लिए, प्रॉडक्ट और इन्वेंट्री फ़ीड तैयार करने में मदद कर करते हैं. इसके लिए, ये आपको खास सलाह और फ़ीड मैनेजमेंट की सुविधा देते हैं.