Product Studio में मौजूद, एआई की मदद से वीडियो जनरेट करने वाले टूल से, कुछ ही क्लिक में प्रॉडक्ट की इमेज और ऐनिमेशन को आकर्षक वीडियो में बदला जा सकता है. वह प्रॉडक्ट चुनें जिसे दिखाना है. साथ ही, वीडियो के लिए कोई थीम चुनें. Google का एआई की मदद से काम करने वाला टूल, आपके ब्रैंड के हिसाब से वीडियो बनाएगा, इमेज की क्वालिटी को बेहतर बनाएगा, और प्रॉडक्ट के एट्रिब्यूट को हाइलाइट करेगा. सेल वाले इवेंट का प्रमोशन करने, अपनी ब्रैंड वैल्यू शेयर करने या अपने प्रॉडक्ट की खासियत बताने के लिए, ऑडियो भी जोड़ा जा सकता है. साथ ही, हेडलाइन को ज़रूरत के मुताबिक बनाया जा सकता है. इसका मकसद, प्रॉडक्ट के बारे में सही जानकारी देना और खरीदारों को सही प्रॉडक्ट चुनने में मदद करना है.
अभी शुरू करें. अगर आपको ज़्यादा जानकारी चाहिए, तो यहां दिया गया लेख पढ़ें. Shopify के लिए उपलब्ध Product Studio में, वीडियो जनरेट करने के बारे में ज़्यादा जानें.
इस पेज पर मौजूद जानकारी
शुरू करने से पहले
वीडियो जनरेट करने से पहले, हमारा सुझाव है कि Merchant Center में आपके ब्रैंड की जानकारी सेट अप की गई हो. जैसे, ब्रैंड का कलर और लोगो. विज्ञापनों के लिए, कारोबार के लोगो और रंग अपलोड करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
निर्देश
- अपने Merchant Center खाते में, बाईं ओर नेविगेशन मेन्यू में जाकर, “क्रिएटिव कॉन्टेंट” में मौजूद Product Studio पर जाएं.
- Product Studio के लैंडिंग पेज पर, थीम वाला वीडियो कार्ड को चुनें या नीचे दिए गए एक्सप्लोर सेक्शन में जाकर, वीडियो थीम टैब पर क्लिक करें. अब यहां दिए गए तरीके का इस्तेमाल करके, वीडियो बनाया जा सकता है.
कोई थीम चुनें
- किसी भी टेंप्लेट पर कर्सर घुमाकर, सैंपल वीडियो चलाएं. साथ ही, थंबनेल के नीचे दी गई इमेज की ज़रूरी शर्तों और वीडियो टाइप को नोट करें. इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि आपके लिए कौनसा टेंप्लेट सही है.
- वह थीम चुनें जिसका आपको इस्तेमाल करना है. ज़रूरी इमेज और ज़रूरी टेक्स्ट फ़ील्ड नोट करें. आपको इनकी जानकारी बाद में देनी होगी.
- चुनें कि आपको वीडियो का ओरिएंटेशन कैसा चाहिए: हॉरिज़ॉन्टल, वर्टिकल या स्क्वेयर.
- चुनें कि आपको Merchant Center में अपलोड किया गया लोगो इस्तेमाल करना है या वीडियो के लिए कोई दूसरा लोगो अपलोड करना है. नया लोगो अपलोड करने से, Merchant Center में अपलोड किए गए लोगो की जगह नहीं लेगा.
- थीम चुनें पर क्लिक करें.
प्रॉडक्ट चुनें
- अपने वीडियो में जिन प्रॉडक्ट को दिखाना है उन्हें चुनने के लिए, चुनें पर क्लिक करें.
- वीडियो में शामिल करने के लिए, किसी भी प्रॉडक्ट के बगल में मौजूद चेकबॉक्स को चुनें. इसके बाद, आगे बढ़ें को चुनें.
प्रॉडक्ट की इमेज चुनें
ऊपर चुने गए हर प्रॉडक्ट के लिए, अब आपको यह चुनने का विकल्प मिलेगा कि आपको वीडियो में प्रॉडक्ट की कौनसी इमेज दिखानी हैं. साथ ही, आपको उन्हें व्यवस्थित करने का विकल्प मिलेगा.
- प्रॉडक्ट की इमेज चुनने के लिए, इनमें से कोई तरीका चुनें:
- अपने हर प्रॉडक्ट टाइटल के बगल में मौजूद ड्रॉपडाउन ऐरो को चुनें. इससे आपको यह देखने और चुनने का विकल्प मिलेगा कि आपको वीडियो में कौनसी प्रॉडक्ट इमेज दिखानी हैं.
- “आपकी इमेज” के बगल में मौजूद ड्रॉपडाउन ऐरो को चुनें. इसके बाद, अपलोड करें आइकॉन
को चुनकर, नई इमेज अपलोड करें.
- वीडियो में प्रॉडक्ट की इमेज जोड़ने से पहले, उन्हें अपडेट या बेहतर बनाने के लिए, Product Studio की इमेज से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल करें.
- आगे बढ़ें को चुनें.
टेक्स्ट जोड़ें (ज़रूरी नहीं)
अगर चुनी गई थीम में टेक्स्ट फ़ील्ड शामिल हैं, तो इस चरण में अपना टेक्स्ट डालें. इसके अलावा, टेक्स्ट फ़ील्ड में अपने-आप टेक्स्ट भरने के लिए, टेक्स्ट फ़ील्ड का सुझाव दें को चुनें. अगर चुनी गई थीम में टेक्स्ट फ़ील्ड शामिल नहीं हैं, तो आपको वीडियो बनाने के फ़्लो में यह चरण नहीं दिखेगा.
- वीडियो में हेडलाइन या सबहेड जोड़कर, उसे अपनी पसंद के मुताबिक बनाएं. ये पूरे वीडियो के दौरान दिखेंगे. आम तौर पर, हेडलाइन वीडियो के शुरुआती हिस्से में दिखती है और सबहेड वीडियो के बाद के हिस्से में दिखता है.
- आगे बढ़ें को चुनें.
स्टाइल के हिसाब से विकल्प चुनें (ज़रूरी नहीं)
- अपनी पसंद के रंग चुनें. आपके पास यह तय करने के लिए तीन विकल्प होते हैं कि आपको वीडियो में कौनसे रंग इस्तेमाल करने हैं.
- थीम की कलर स्कीम: इस विकल्प से, वीडियो के उदाहरण में दिखाई गई स्टैंडर्ड कलर स्कीम का इस्तेमाल किया जाएगा.
- आपके ब्रैंड के रंग: इस विकल्प का इस्तेमाल करने पर, वीडियो में वे रंग दिखेंगे जो आपने Merchant Center में कारोबार की जानकारी की सेटिंग में डाले हैं.
- पसंद के हिसाब से रंग: कलर स्वैच से पसंद के हिसाब से रंग चुनें या #RRGGBB फ़ॉर्मैट में 6 अंकों का हेक्स कोड डालें.
- फ़ॉन्ट चुनें. आपके पास यह चुनने के लिए दो विकल्प हैं कि आपको अपने वीडियो में किस तरह के फ़ॉन्ट का इस्तेमाल करना है.
- थीम फ़ॉन्ट: इस विकल्प को चुनने पर, टूल के बाईं ओर मौजूद उदाहरण वीडियो में इस्तेमाल किया गया फ़ॉन्ट इस्तेमाल किया जाएगा.
- पसंद के हिसाब से फ़ॉन्ट: फ़ॉन्ट चुनने वाले टूल से, कोई भी फ़ॉन्ट चुनें. फ़ॉन्ट कैसा दिखता है, यह देखने के लिए कोई फ़ॉन्ट चुनें. इसके बाद, उसका सैंपल देखने के लिए जानकारी आइकॉन
पर कर्सर घुमाएं.
- अपना संगीत चुनें. आपके पास वीडियो के लिए संगीत के तीन विकल्प हैं.
- थीम म्यूज़िक की स्टाइल: इससे, चुनी गई थीम के लिए डिफ़ॉल्ट म्यूज़िक का इस्तेमाल किया जाएगा.
- कोई संगीत नहीं: इससे आपके वीडियो में कोई आवाज़ नहीं होगी.
- पसंद के मुताबिक संगीत: ड्रॉपडाउन से, संगीत की कोई भी स्टाइल चुनें. किसी एक विकल्प को चुनने के बाद, संगीत का सैंपल सुनने के लिए, चुने गए संगीत के बगल में मौजूद चलाएं बटन
दबाएं.
- वीडियो को पसंद के मुताबिक बनाने के बाद, आगे बढ़ें को चुनें.
झलक वाला वीडियो जनरेट करें
वीडियो जनरेट करने के लिए, झलक जनरेट करें बटन को चुनें. इसमें कुछ मिनट लग सकते हैं.
सेव करें या बदलाव करें
- वीडियो जनरेट होने के बाद, उसे देखने के लिए थंबनेल की बाईं ओर मौजूद, चलाएं बटन
को चुनें.
- वीडियो डाउनलोड करने के लिए, वीडियो के ऊपर मौजूद कम रिज़ॉल्यूशन बटन को चुनें.
- वीडियो सेव करने के लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे दाएं कोने में मौजूद सेव करें बटन को चुनें. इससे वीडियो का ज़्यादा-रिज़ॉल्यूशन वाला वर्शन, आपकी प्रॉडक्ट लिस्टिंग में सेव हो जाएगा.
- अगर आपको अपने वीडियो में बदलाव करने हैं, तो वीडियो में बदलाव करें को चुनें.
- अब आपके पास पिछले किसी भी चरण को अपडेट करने का विकल्प होता है. इसके बाद, नया वीडियो बनाने के लिए, झलक जनरेट करें को फिर से चुनें.
- वीडियो क्रिएशन टूल से बाहर निकलने के लिए, हो गया को चुनें.
वीडियो रिज़ॉल्यूशन
हाई रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो 720 पिक्सल (1280x720) में जनरेट किए जाते हैं. ये सोशल मीडिया या आपकी वेबसाइट पर सार्वजनिक तौर पर शेयर करने के लिए सबसे सही हैं.
लो-रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो 240 पिक्सल (426x240) में जनरेट होते हैं. अपने कारोबार या टीम के साथ तुरंत शेयर करने के लिए, ये सबसे बेहतर विकल्प हैं.
सबसे सही तरीके
अपने ब्रैंड और प्रॉडक्ट के लिए नए वीडियो बनाने में मदद पाने के लिए, इन सुझावों को देखें:
बेहतर वीडियो जनरेट करने का प्लान बनाना
- अपने वीडियो का लक्ष्य तय करें: जानें कि आपको क्या हासिल करना है. क्या आपको किसी सेल का एलान करना है, मुख्य सुविधाओं को हाइलाइट करना है या ब्रैंड की कहानी बतानी है? इससे आपको सबसे अच्छी थीम, टेक्स्ट, और संगीत चुनने में मदद मिलेगी.
- सही थीम चुनें: वीडियो की अलग-अलग थीम की झलक देखें. इससे आपको यह पता चलेगा कि आपके प्रॉडक्ट, ब्रैंड की स्टाइल, और वीडियो के लक्ष्य के हिसाब से कौनसी थीम सबसे सही है. हर थीम के लिए इमेज से जुड़ी ज़रूरी शर्तों पर ध्यान दें. थीम से आपको एक फ़्रेमवर्क मिलता है. हालांकि, जनरेट की गई, चुनी गई, और व्यवस्थित की गई इमेज से, कहानी को दिलचस्प और असरदार बनाया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर दिखाई गई थीम का वीडियो बनाते समय, कहानी सुनाने वाले कलाकार की तरह सोचें. ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे कारोबारियों को सही जानकारी मिलती है और उन्हें प्रेरणा मिलती है.
- प्लेसमेंट का ध्यान रखें: वीडियो को किस प्लैटफ़ॉर्म पर शेयर करना है, इसके हिसाब से वीडियो का ओरिएंटेशन (हॉरिज़ॉन्टल, वर्टिकल या स्क्वेयर) चुनें. उदाहरण के लिए, वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म.
सही इनपुट का इस्तेमाल करना
- अच्छी क्वालिटी वाली इमेज इस्तेमाल करना:
- साफ़, अच्छी रोशनी वाली, और हाई-रिज़ॉल्यूशन वाली प्रॉडक्ट की इमेज का इस्तेमाल करें. इनपुट इमेज की क्वालिटी से, वीडियो की क्वालिटी पर काफ़ी असर पड़ता है.
- किसी वीडियो में इस्तेमाल की गई हर इमेज का कुल साइज़ 32 एमबी से ज़्यादा नहीं होना चाहिए. अगर यह साइज़ इससे ज़्यादा होता है, तो नई जनरेशन जनरेट नहीं होगी.
- हॉरिज़ॉन्टल (16:9) और स्क्वेयर प्रॉडक्ट या लाइफ़स्टाइल इमेज, आम तौर पर वीडियो जनरेट करने के दौरान तीनों आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) को कवर करती हैं.
- एक जैसी दिखने वाली प्रॉडक्ट की इमेज चुनें: एक से ज़्यादा प्रॉडक्ट या इमेज दिखाने के लिए, ऐसी इमेज चुनें जिनकी स्टाइल, लाइटिंग, और बैकग्राउंड एक जैसा हो. इससे इमेज ज़्यादा प्रोफ़ेशनल दिखेंगी. अगर हो सके, तो क्लोज़-अप और मीडियम शॉट वाली इमेज का इस्तेमाल करें.
- टेक्स्ट ओवरले को ऑप्टिमाइज़ करें: हेडलाइन या सबहेड को छोटा, दिलचस्प, और पढ़ने में आसान रखें. अपना मुख्य मैसेज साफ़ तौर पर बताएं.
- ब्रैंडिंग के विकल्पों का इस्तेमाल करें: अपने ब्रैंड के कलर और लोगो को शामिल करें, ताकि ब्रैंड की पहचान बनी रहे और लोग उसे पहचान पाएं.
- मूड के हिसाब से संगीत चुनें: संगीत की ऐसी स्टाइल चुनें जो विज़ुअल और आपके वीडियो के टोन के हिसाब से सही हो.
सही नतीजा पाने के लिए बार-बार कोशिश करना
- समीक्षा करना और बदलाव करना: हमेशा झलक जनरेट करें और उसे देखें. जब तक आपको मनमुताबिक नतीजे न मिल जाएं, तब तक इमेज, टेक्स्ट, रंग, फ़ॉन्ट या संगीत में बदलाव करने के लिए, "वीडियो में बदलाव करें" को चुनें.
वीडियो मिटाना
अगर आपको वीडियो की ज़रूरत नहीं है, तो उन्हें Product Studio से हटाया जा सकता है.
- बाईं ओर मौजूद नेविगेशन मेन्यू में, क्रिएटिव कॉन्टेंट को चुनें.
- Product Studio को चुनें.
- इतिहास टैब को चुनें.
- सिर्फ़ वीडियो ऐसेट दिखाने के लिए, वीडियो चुनें.
- वह वीडियो ढूंढें जिसे मिटाना है. इसके लिए, ब्राउज़ करें या खोजें.
- दाईं ओर मौजूद पैनल में, मिटाएं को चुनें.
- इसके बाद, एक पॉप-अप बॉक्स खुलेगा. इसमें आपसे इस बात की पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा कि क्या आपको वाकई वीडियो मिटाना है. मिटाएं चुनें.