मुझे कारोबार की जानकारी जोड़ने में मदद चाहिए

लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद शॉपिंग विज्ञापन नेटवर्क उपलब्ध कराने के साथ-साथ, नए नियमों का पालन करने में मदद करने के लिए, Google चाहता है कि कारोबारी या कंपनियां, अपने कारोबार और पहचान के बारे में बुनियादी और पुष्टि की जा सकने वाली जानकारी दें.

आपकी ओर से सबमिट की गई कारोबार की जानकारी का इस्तेमाल Google उन लोगों को दिखाने के लिए करता है जो आपके प्रॉडक्ट को ऑनलाइन देखते हैं. आपके खरीदार इस जानकारी का इस्तेमाल, आपसे संपर्क करने के लिए भी कर सकते हैं. इससे वे ऑर्डर की स्थिति, उससे जुड़े अपडेट, और अन्य समस्याओं को हल करने में मदद पाने के लिए आपसे अनुरोध कर सकते हैं.

इस पेज पर मौजूद जानकारी


अपने कारोबार की जानकारी जोड़ना

Step 1 Merchant Center में, Business कारोबार की जानकारी को चुनें. इसके बाद, कारोबार की जानकारी में बदलाव करें पर क्लिक करें.
Step 2 अपने “कारोबार का नाम” डालें और सेव करें पर क्लिक करें.
Step 3 “कारोबार का पता” में दिए गए फ़ील्ड भरें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
Step 4 देश के कोड के साथ मान्य फ़ोन नंबर जोड़ें. इसके बाद, फ़ोन नंबर की पुष्टि करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: Google इस नंबर का इस्तेमाल, यह पुष्टि करने के लिए करेगा कि आपके पास कारोबार का मालिकाना हक है. हालांकि, यह नंबर खरीदारों को नहीं दिखेगा.
Step 5 ज़रूरत के मुताबिक, “ग्राहक सेवा” और “कोरिया में मौजूद कारोबार का रजिस्ट्रेशन नंबर” में दिए गए फ़ील्ड भरें. इन सेक्शन को पूरा करने के बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
अगर आपकी वेबसाइट पर Google की नीति के मुताबिक, सिर्फ़ वयस्कों के लिए बना कॉन्टेंट मौजूद है, तो “वयस्कों के लिए कॉन्टेंट” वाले बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. सेव करें पर क्लिक करें.

फ़ॉर्मैट करने की ज़रूरी शर्तें

फ़ॉर्मैट करने के इन दिशा-निर्देशों को अपनाएं, ताकि Google और आपके खरीदार, आपकी सबमिट की गई कारोबार की जानकारी को समझ सकें.

  • कारोबार का नाम: कोई ऐसा छोटा नाम डालें जिससे आपके कारोबार के नाम का पता चलता हो. सटीक और पेशेवर भाषा का इस्तेमाल करें. कारोबार का नाम जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानें.
  • कारोबार का पता: उस देश या इलाके का नाम जोड़ें जहां आपने अपने कारोबार को रजिस्टर किया है. इसकी जानकारी, उसके लिए दिए गए टेक्स्ट फ़ील्ड में भरें. पक्का करें कि आपने “पते की लाइन 1”, “शहर”, और “पिन कोड” जैसे ज़रूरी फ़ील्ड भरे हों.
  • फ़ोन नंबर: अपने खाते की पुष्टि कराने के लिए, मान्य फ़ोन नंबर और उससे जुड़े देश के कोड की जानकारी जोड़ना न भूलें. अपने फ़ोन नंबर की पुष्टि करने के बारे में ज़्यादा जानें.
  • ग्राहक सेवा: अपनी वेबसाइट के उस सही यूआरएल का इस्तेमाल करें जो आपके कारोबार की मौजूदा संपर्क जानकारी दिखाता हो. “ईमेल” फ़ील्ड में अपने कारोबार का डोमेन नेम डालें. “फ़ोन नंबर” फ़ील्ड में, अपने कारोबार का मान्य संपर्क नंबर डालें.
  • कोरिया में मौजूद कारोबार का रजिस्ट्रेशन नंबर: कोरिया में मौजूद अपने कारोबार का 10 अंकों वाला रजिस्ट्रेशन नंबर “XXX-XX-XXXXX” फ़ॉर्मैट में जोड़ें.
  • वयस्कों के लिए कॉन्टेंट: पक्का करें कि आपको सिर्फ़ वयस्कों के लिए बने कॉन्टेंट के बारे में पता हो. इसके बाद ही, यह पुष्टि करें कि आपका कारोबार इस तरह के कॉन्टेंट का विज्ञापन दिखाता है या नहीं.

सामान्य समस्याएं

अगर आपकी दी गई जानकारी, फ़ॉर्मैट करने की हमारी ज़रूरी शर्तों को पूरा नहीं करती है, तो आपके प्रॉडक्ट या पूरे Merchant Center खाते के लिए चेतावनियां मिल सकती हैं. इसके अलावा, प्रॉडक्ट/खाते को अस्वीकार या निलंबित किया जा सकता है. ऐसा होने पर, आपके प्रॉडक्ट शायद Google पर न दिखें.

कारोबार का नाम सही तरीके से नहीं दिख रहा है

आपके कारोबार के नाम में, इनमें से एक या उससे ज़्यादा टेक्स्ट या वर्ण शामिल हैं:
  • अन्य टेक्स्ट या सफ़िक्स
  • प्रमोशन वाला टेक्स्ट
  • विराम चिह्न, कैपिटल लेटर या सिंबल को दोहराना और उनका ग़ैर-ज़रूरी इस्तेमाल
  • व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी (पीआईआई)
  • गलत या आपत्तिजनक भाषा

अपने कारोबार का डिसप्ले नेम डालते समय, पक्का करें कि आपने सटीक और पेशेवर भाषा का इस्तेमाल किया हो. कारोबार का नाम जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानें.

कारोबार के फ़ोन नंबर की पुष्टि नहीं हुई है

हम इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि आपने अपने Merchant Center खाते के लिए, मान्य फ़ोन नंबर डाला है. इसका मतलब है कि आपका खाता निलंबित कर दिया गया है. साथ ही, Google पर विज्ञापन के साथ और बिना विज्ञापन के आपके प्रॉडक्ट दिखने बंद हो गए हैं.
इस समस्या को हल करने और अपने विज्ञापनों और लिस्टिंग को फिर से दिखाने के लिए, अपने Merchant Center का इस्तेमाल करके अपने कारोबार से जुड़े किसी मान्य फ़ोन नंबर की पुष्टि करें.
अगर आपको फ़ोन नंबर की पुष्टि करने में कोई समस्या आती है, तो पक्का करें कि आपने जो नंबर डाला है वह सही हो और उस पर एसएमएस या फ़ोन कॉल आ सकते हों. अगर समस्या बनी रहती है, तो किसी दूसरे फ़ोन नंबर का इस्तेमाल करें या मदद के लिए सहायता टीम से संपर्क करें.

कारोबार की वेबसाइट के यूआरएल की पुष्टि नहीं हुई है

यूआरएल की पुष्टि करने के बाद ही, Merchant Center खाते से लिंक किए गए ऑनलाइन स्टोर के यूआरएल पर दावा किया जा सकता है. ऑनलाइन स्टोर की पुष्टि के चरण के हिसाब से, पुष्टि की प्रोसेस पूरी होती है. ऑनलाइन स्टोर के यूआरएल की पुष्टि करने में आने वाली समस्याओं को हल करने का तरीका जानें.

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
9509422338774649046
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false