वर्चुअल तौर पर कपड़े आज़माने की सुविधा वाले नए Google टूल की मदद से, अलग-अलग लोगों की शारीरिक बनावट और साइज़ के आधार पर यह देखा जा सकता है कि उन पर कपड़े असल में कैसे दिखेंगे. इस सुविधा में लोग अलग-अलग साइज़ के मॉडल में से किसी मॉडल को चुनते हैं. इन मॉडल का साइज़ XXS से लेकर XXXL तक होता है. Google की जनरेटिव एआई टेक्नोलॉजी सटीक तरीके से यह दिखा सकती है कि कोई कपड़ा अलग-अलग साइज़ और शेप वाले शरीर पर कितना ढीला होगा, टाइट होगा या खिंचेगा. इसमें कपड़े की सिलवटें और परछाइयां भी दिखाई जाएंगी. ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले कपड़ों पर ‘वर्चुअल तौर पर आज़माने’ की सुविधा वाला बैज, मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग और शॉपिंग विज्ञापनों में उपलब्ध है.
Google इस सुविधा के ज़रिए, लोगों को यह देखने में मदद करेगा कि कोई कपड़ा उनके साइज़ के मॉडल पर कैसा दिखेगा. इससे लोगों को कपड़े के बारे में बेहतर तरीके से पता चल पाएगा. इस तरह, वे खरीदे जा रहे कपड़े पर ज़्यादा भरोसा कर पाएंगे.
इस पेज पर मौजूद जानकारी
ज़रूरी शर्तें
शॉपिंग फ़ीड सबमिट करने वाले और अच्छी क्वालिटी में प्रॉडक्ट की इमेज दिखाने वाले सभी ब्रैंड को, वर्चुअल तौर पर कपड़े आज़माने की सुविधा में अपने-आप शामिल कर लिया जाता है. पक्का करें कि आपके प्रॉडक्ट की इमेज इन ज़रूरी शर्तों के मुताबिक हों:
- कम से कम 512 x 512 पिक्सल वाली हाई रिज़ॉल्यूशन इमेज जोड़ी गई हों. हालांकि, बेहतरीन रिज़ॉल्यूशन के लिए आम तौर पर इमेज 1024 या इससे ज़्यादा पिक्सल वाली होनी चाहिए.
- इमेज में किसी मॉडल या पुतले पर एक कपड़ा पहनाया गया हो और वह सामान्य पोज़ में सामने की तरफ़ देख रहा हो या उसे सतह पर लेटा हुआ दिखाया गया हो.
इमेज लेने के लिए सबसे सही तरीके
अगर आपको अपने प्रॉडक्ट के लिए, वर्चुअल तौर पर कपड़े आज़माने की सुविधा चालू करनी है, तो प्रॉडक्ट की इमेज लेने के लिए ये सबसे सही तरीके अपनाएं:
- इमेज में, लिस्ट किया गया कपड़ा ही दिखाया जाना चाहिए
- इमेज में कपड़ा पूरी तरह से दिखना चाहिए
- कपड़ा किसी मॉडल या पुतले पर पहनाया हुआ होना चाहिए या कहीं पर फैलाकर रखा हुआ होना चाहिए
- मॉडल का चेहरा सामने की तरफ़ और बाहें नीचे की तरफ़ होनी चाहिए
- कहीं फैलाकर रखे हुए कपड़ों पर ज़्यादा सिलवटें नहीं होनी चाहिए
- कपड़े की बारीकियां, मॉडल के हाथों, हैंडबैग या ऐक्सेसरी से छिपी हुई नहीं होनी चाहिए
टॉप की इमेज लेने के लिए सही तरीके:
- आस्तीन खुली हुई होनी चाहिए
- हुडी की टोपी पहनी हुई नहीं होनी चाहिए
- ज़िपर की चेन बंद होनी चाहिए
- टॉप पेंट के अंदर दबा नहीं होना चाहिए
शॉपिंग विज्ञापन
वर्चुअल तौर पर आज़माने की सुविधा की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले सभी प्रॉडक्ट, Search पर पैसे चुकाकर दिखाए जाने वाले शॉपिंग विज्ञापनों में दिखाए जा सकते हैं. इसके लिए, अपने Merchant Center या Google Ads खातों के ज़रिए कोई डिजिटल विज्ञापन कैंपेन लॉन्च करें. स्टैंडर्ड शॉपिंग कैंपेन बनाने या परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपको शॉपिंग कैंपेन के बारे में नहीं पता है, तो शॉपिंग विज्ञापनों के बारे में ज़्यादा जानें. अपना शॉपिंग कैंपेन बनाने से पहले यह पक्का करें कि आपने ज़रूरी शर्तों को पूरा किया हो.
ध्यान दें कि विज्ञापनों के लिए इस सुविधा को बंद करने से, उस प्रॉडक्ट के लिए दिख रहे, अन्य कारोबारियों या कंपनियों के ऑफ़र पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अगर मुझे Search पर अपने ब्रैंड के लिए यह सुविधा न दिखे, तो मैं क्या करूं?
अगर मेरे ब्रैंड के कपड़े XXS - XXXL वाले साइज़ सिस्टम में नहीं बेचे जाते हैं, तो क्या मुझे यह सुविधा मिलेगी?
अगर पैसे चुकाकर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों में वर्चुअल तौर पर आज़माने वाली ऐसेट शामिल नहीं करनी हैं, तो मुझे क्या करना होगा?