Vehicle ads partnership program के बारे में जानकारी

इस लेख में, Vehicle ads partnership program की ज़रूरी शर्तों के बारे में बताया गया है.

इस प्रोग्राम के तहत, वाहन के विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, प्राइमरी फ़ीड बनाए और सबमिट किए बिना ही वाहन के विज्ञापन दिखा सकती हैं. वाहन के फ़ीड बनाने की सुविधा देने वाली कंपनियां, वाहन के विज्ञापन के लिए फ़ीड तैयार करती हैं. इसके लिए, वे डीलरशिप की वेबसाइटों को क्रॉल करती हैं और काम के ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करती हैं जिनसे डेटा अपने-आप इकट्ठा होता है. इसके बाद, ये कंपनियां विज्ञापनों के लिए प्राइमरी फ़ीड होस्ट करती हैं. इन फ़ीड का इस्तेमाल Merchant Center में किया जा सकता है.


Vehicle ads partnership program

वाहन के फ़ीड बनाने की सुविधा देने वाली कंपनियां (जैसे, DealerOn और Fullpath), आसान और ऑटोमैटिक तरीके से वाहन के फ़ीड तैयार करने और Merchant Center में सबमिट करने में आपकी मदद कर सकती हैं. इसके लिए, आपको सिर्फ़ एक बार सेटअप करना होगा. वाहन के विज्ञापनों के लिए फ़ीड उपलब्ध कराने वाले हमारे पार्टनर, आपकी वेबसाइट को क्रॉल करेंगे. ऐसा करके वे आपकी मौजूदा इन्वेंट्री के आधार पर, वाहन का रीयल-टाइम फ़ीड तैयार करेंगे. इसके बाद, वे हर 24 घंटे में वाहन के फ़ीड को अपडेट करेंगे.

अहम जानकारी: अगर फ़ीड मैनेज करने के लिए किसी तीसरे पक्ष की कंपनी की सेवा ली जाती है, तो इसके लिए अलग से शुल्क देना होगा. सटीक कीमत के लिए, फ़ीड देने वाली कंपनियों से सलाह लें.

वाहन के विज्ञापनों के लिए फ़ीड उपलब्ध कराने वाले पार्टनर

सेवा देने वाली कंपनी जिन देशों में सेवाएं दी जाती हैं
DealerOn अमेरिका
Fullpath अमेरिका

Vehicle ads partnership program में शामिल होने का तरीका

वाहन के विज्ञापन दिखाने के लिए फ़ीड उपलब्ध कराने वाले पार्टनर की सेवाएं लेने के लिए, आपको वाहन के विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करने की गाइड में दिए गए, "चालू करने से पहले ज़रूरी है" चरणों को अपनाना होगा:

इन चरणों को पूरा करने के बाद, संपर्क के लिए दिए गए लिंक इस्तेमाल करके, वाहन के विज्ञापन दिखाने वाले हमारे किसी पार्टनर से संपर्क करें और दिलचस्पी दिखाने वाला फ़ॉर्म सबमिट करें. इसके बाद, फ़ीड उपलब्ध कराने वाले हमारे पार्टनर, आपकी वेबसाइट की समीक्षा करके फ़ीड बनाएंगे. फ़ीड तैयार होने के बाद आपको एक यूआरएल मिलेगा, जो वाहन के विज्ञापनों के लिए नए प्राइमरी फ़ीड को होस्ट करेगा.

वाहन के विज्ञापनों के लिए प्राइमरी फ़ीड को होस्ट करने वाला यूआरएल मिलने के बाद, अपना फ़ीड रजिस्टर और सबमिट करें पर जाएं.

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12786126184541767081
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false