Store Quality प्रोग्राम में खरीदारी का बेहतरीन अनुभव देने वाले कारोबारों को इनाम मिलता है.
इस कार्यक्रम से इस बात पर नज़र रखी जाती है कि खरीदारी का कैसा अनुभव दिया जा रहा है. यह कई मेट्रिक के आधार पर तय किया जाता है, जैसे कि शिपिंग में लगने वाला समय, शिपिंग के लिए खरीदार से लिया गया शुल्क, सामान लौटाने पर (व्यापारी या खरीदार पर) लगने वाला शुल्क, और सामान लौटाने की समय अवधि. आपको हर मेट्रिक के लिए 'बहुत बढ़िया', 'औसत' या 'सुधार की ज़रूरत' की रेटिंग दी जाती है.
खरीदारी के अनुभव की कुछ शर्तों को पूरा करने पर, आपको ये इनाम मिल सकते हैं:
- "टॉप क्वालिटी स्टोर" बैज, जो आपकी लिस्टिंग पर दिखता है. इससे लोग ज़्यादा भरोसे के साथ आपके प्रॉडक्ट की खरीदारी कर पाते हैं
- Shopping टैब पर अपने प्रॉडक्ट को प्रमुखता से दिखाने की सुविधा
यह प्रोग्राम अलग-अलग सुविधाओं के साथ कई देशों में उपलब्ध है. यह टेबल तब अपडेट की जाएगी, जब किसी अन्य देश में यह प्रोग्राम उपलब्ध होगा या फिर नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
| देश | क्वालिटी सिग्नल (ऐसा हो सकता है कि हर देश के हिसाब से अलग-अलग सिग्नल उपलब्ध हों) |
कुल क्वालिटी स्कोर | टॉप क्वालिटी स्टोर का बैज |
|---|---|---|---|
| अमेरिका | हां | हां | हां |
| कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड | हां | नहीं | हां |
| भारत, जापान | हां | नहीं | नहीं - साल 2024 में लॉन्च किया जाएगा |
| बाकी देश | नहीं | नहीं | नहीं |
अपनी परफ़ॉर्मेंस देखना
Merchant Center में अपनी परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए, बाईं ओर मौजूद नेविगेशन मेन्यू में "Store Quality" टैब पर जाएं. ईमेल से नियमित तौर पर परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट पाने के लिए भी ऑप्ट इन किया जा सकता है.
ईमेल से परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट पाने के लिए ऑप्ट इन करना
- अपने Merchant Center खाते में जाकर, बाएं नेविगेशन मेन्यू में मौजूद सेटिंग
पर क्लिक करें.
- सामान्य को चुनें.
- निजी रेफ़रंस टैब पर जाएं.
- “ईमेल की सेटिंग” सेक्शन में, पक्का करें कि नई सुविधाएं और सलाह और परफ़ॉर्मेंस पर सही का निशान लगा हो.
- सेव करें पर क्लिक करें.