अपने Merchant Center खाते में, बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस में मदद करने वाले कैंपेन के नतीजे देखे जा सकते हैं. इन नतीजों को देखने के लिए, बाईं ओर मौजूद नेविगेशन मेन्यू में, “विज्ञापन कैंपेन” पर जाएं. इसके बाद, “कैंपेन मैनेजमेंट” टैब चुनें. इस पेज पर सबसे ऊपर, आपको अपने सभी कैंपेन की पूरी परफ़ॉर्मेंस दिखेगी. इसके नीचे, आपको अलग-अलग कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस दिखेगी.
कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस के बारे में बताने वाली मेट्रिक को समझना
आपको अपने कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस अलग-अलग दिख सकती है. यह अंतर इस बात पर निर्भर करता है कि आपने Google Ads खाते में कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को सेट अप किया है या नहीं.
कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को सेट अप न करने पर दिखने वाली मेट्रिक
कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को सेट अप न करने पर ये मेट्रिक दिखती हैं:
- विज्ञापन पर क्लिक: आपके विज्ञापन पर कितनी बार क्लिक किया गया.
- विज्ञापन के इंप्रेशन: इससे पता चलता है कि खरीदारों को आपका विज्ञापन कितनी बार दिखाया गया.
- क्लिक मिलने की दर (सीटीआर): इस अनुपात से पता चलता है कि Google के चैनलों पर दिखाए गए विज्ञापन पर क्लिक करके, लोग आपकी वेबसाइट पर कितनी बार आए. इसका हिसाब, आपके विज्ञापन पर मिले क्लिक की संख्या को इंप्रेशन की संख्या से भाग देकर लगाया जाता है.
- लागत: इससे आपके कैंपेन की कुल लागत का पता चलता है.
कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को सेट अप करने पर दिखने वाली मेट्रिक
इन मेट्रिक में, कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की जानकारी दिखती है (ऐसा तब होगा, जब आपके कैंपेन के लिए कम से कम एक कन्वर्ज़न रिकॉर्ड किया गया हो):
- विज्ञापन पर मिले क्लिक: इससे पता चलता है कि आपके विज्ञापन पर कितनी बार क्लिक किया गया.
- विज्ञापन से मिले कन्वर्ज़न: इससे पता चलता है कि आपके विज्ञापन पर मिले कुल कितने क्लिक की वजह से, आपके कारोबार के लिए कोई अहम कार्रवाई हुई. जैसे, कोई ऑनलाइन खरीदारी.
- Google Ads में कन्वर्ज़न ट्रैकिंग को सेट अप करते समय, वह कार्रवाई चुनें जिसे ट्रैक करना है.
- लागत: आपके कैंपेन की कुल लागत.
- हर कन्वर्ज़न की लागत: हर कन्वर्ज़न की औसत लागत.
- हर कन्वर्ज़न की लागत का हिसाब, आपके कैंपेन की कुल लागत को कन्वर्ज़न की संख्या से भाग देकर लगाया जाता है.
परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट की अन्य सुविधाएं
विज्ञापनों की परफ़ॉर्मेंस के बारे में ज़्यादा जानकारी, "परफ़ॉर्मेंस" पेज पर मिल सकती है.
डैशबोर्ड पर आपको प्रॉडक्ट, ब्रैंड, कैटगरी या इलाके के हिसाब से मेट्रिक दिख सकती हैं. इस जानकारी से, आपको अपने विज्ञापन कैंपेन और प्रॉडक्ट पोर्टफ़ोलियो के लिए सही फ़ैसले लेने में मदद मिल सकती है.
विज्ञापनों की परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए:
- Analytics में, बाईं ओर दिए गए नेविगेशन मेन्यू में प्रॉडक्ट चुनें.
- आपको जो मेट्रिक देखनी है उसके हिसाब से, ट्रैफ़िक टैब में, क्लिक, इंप्रेशन या सीटीआर को चुनें.
- विज्ञापन और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग, दोनों की परफ़ॉर्मेंस आपको लाइन ग्राफ़ या बार ग्राफ़ में दिख सकती है.
- किसी खास समयावधि, ब्रैंड या कैटगरी के हिसाब से विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए, फ़िल्टर आइकॉन
को चुनें.
आपको प्रॉडक्ट, ब्रैंड, और कैटगरी की पूरी लिस्ट दिख सकती है. साथ ही, यह जानकारी मिल सकती है कि कौनसे ब्रैंड या कैटगरी के प्रॉडक्ट, रुझान में चल रहे हैं. आप चाहें, तो डेटा को फ़िल्टर करें और CSV फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करें.
Google Ads में, आपको परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट की ज़्यादा बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं. Merchant Center और Google Ads खाता लिंक करने के बाद, आपको दोनों खातों में कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट दिखेगी.