Merchant Center में ऐक्सेस लेवल और लोगों को मैनेज करना

इस पेज पर मौजूद जानकारी


ऐक्सेस लेवल

सभी भूमिकाओं की परिभाषाएं और ऐक्सेस करने की अनुमतियां, Merchant Center के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) और Merchant API, दोनों पर लागू होती हैं. हालांकि, एपीआई कॉल करने के लिए, एपीआई क्लाइंट या कारोबारी/कंपनी को डेवलपर के तौर पर एक बार रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी करनी होगी. ज़्यादा जानकारी के लिए, Merchant API के साथ डेवलपर के तौर पर रजिस्टर करना लेख पढ़ें. 

खाते के एडमिन, लोगों के लिए अलग-अलग ऐक्सेस लेवल तय कर सकते हैं. साथ ही, हर व्यक्ति को ऐक्सेस लेवल के आधार पर, अलग-अलग तरह के ईमेल मिल सकते हैं.

सुपर एडमिन

सुपर एडमिन, Business Manager प्रोफ़ाइल वाले वे लोग होते हैं जिनसे यह Merchant Center खाता जुड़ा हुआ है. साथ ही, उनके पास कारोबार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ऐप्लिकेशन का टॉप-लेवल का ऐक्सेस होता है. Merchant Center में, उनके पास एडमिन ऐक्सेस होता है.

एडमिन

एडमिन के पास, स्टैंडर्ड ऐक्सेस रखने वाले लोगों से ज़्यादा अधिकार होते हैं. एडमिन, लोगों को जोड़ सकते हैं, हटा सकते हैं या उनके ऐक्सेस लेवल में बदलाव कर सकते हैं. आपको बता दें कि Merchant Center में ऐप्लिकेशन और स्टोर जोड़ने और हटाने का अधिकार, सिर्फ़ एडमिन के पास होता है.

स्टैंडर्ड

स्टैंडर्ड ऐक्सेस वाले लोग, Merchant Center में साइन इन करके सभी सुविधाएं ऐक्सेस कर सकते हैं. हालांकि, वे अन्य ऐक्सेस लेवल के लोगों को मैनेज नहीं कर पाएंगे या ऐप्लिकेशन और स्टोर को जोड़ और हटा नहीं पाएंगे.

  • स्टैंडर्ड यूज़र, स्टोर की वेबसाइट के यूआरएल की पुष्टि कर सकते हैं, Business Profile में मौजूद प्रोफ़ाइलों को Merchant Center खाते से लिंक कर सकते हैं, और फ़ीड या प्रॉडक्ट की जानकारी में बदलाव भी कर सकते हैं. इसके अलावा, वे खाते के एडमिन की तरह, खाते के कॉन्फ़िगरेशन में बदलाव भी कर सकते हैं. जैसे, कारोबार के पते में बदलाव करना.
  • स्टैंडर्ड यूज़र, रिपोर्ट पर काम नहीं कर सकते, परफ़ॉर्मेंस के बारे में अहम जानकारी नहीं देख सकते, प्रोग्राम चालू नहीं कर सकते, और न ही Google Ads खातों को लिंक कर सकते हैं.

रीड-ओनली

रीड ओनली ऐक्सेस वाले लोग, वह पूरी जानकारी देख सकते हैं जिसे कोई स्टैंडर्ड यूज़र ऐक्सेस कर सकता है. हालांकि, वे Merchant Center में खाते के कॉन्फ़िगरेशन या प्रॉडक्ट डेटा में कोई बदलाव नहीं कर सकते.

ईमेल-ओनली ऐक्सेस

इनके पास खाते का ऐक्सेस नहीं होगा, लेकिन प्राथमिकताओं के हिसाब से ईमेल मिलेंगे.

परफ़ॉर्मेंस और अहम जानकारी

परफ़ॉर्मेंस और अहम जानकारी के ऐक्सेस लेवल वाले लोग कस्टम रिपोर्ट पढ़ने, उनमें बदलाव करने, और उन्हें मिटाने के साथ-साथ ऐसे किसी भी डैशबोर्ड और रिपोर्ट को पढ़ सकते हैं जो सिस्टम उपलब्ध कराता है.

YouTube Shopping affiliate program

इस भूमिका वाले लोग, YouTube Shopping affiliate program के कैंपेन मैनेज कर सकते हैं. साथ ही, प्रोग्राम की परफ़ॉर्मेंस के आंकड़े देख सकते हैं.

ध्यान दें: ऐक्सेस सिर्फ़ YouTube Shopping affiliate program के टूल तक सीमित होता है. उपयोगकर्ताओं को Merchant Center की ज़्यादा सुविधाएं या कारोबारी या कंपनी का संवेदनशील डेटा देखने की अनुमति नहीं होती.

एपीआई डेवलपर

एपीआई डेवलपर की भूमिका से, एपीआई का ऐक्सेस नहीं मिलता. इससे सिर्फ़ यह पता चलता है कि इस भूमिका वाले उपयोगकर्ता को एपीआई से जुड़ी ज़रूरी जानकारी मिलनी चाहिए. इस भूमिका से, उपयोगकर्ता को खाते के मेटाडेटा का बुनियादी ऐक्सेस मिलता है. साथ ही, वह अपनी सेटिंग में बदलाव कर सकता है. हर एपीआई इंटिग्रेशन के लिए, कम से कम एक उपयोगकर्ता के पास एपीआई डेवलपर की भूमिका होनी चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, Merchant API के साथ डेवलपर के तौर पर रजिस्टर करना लेख पढ़ें.


अपने खाते पर लोगों को मैनेज करना

किसी नए व्यक्ति को न्योता भेजना

  1. अपने Merchant Center खाते में, ऐक्सेस और सेवाएं पर जाएं.
  2. “लोग और ऐक्सेस” टैब में, "लोग" में जाकर, व्यक्ति को जोड़ें को चुनें.
  3. उस व्यक्ति का ईमेल पता डालें जिसे आपको न्योता भेजना है.
  4. अगले पेज पर, ऐक्सेस के टाइप का वह लेवल चुनें जिसे आपने व्यक्ति को देना है: एडमिन या स्टैंडर्ड. ईमेल से जुड़ी डिफ़ॉल्ट अनुमतियां, जैसे कि सेवा में हुए अहम बदलावों के ज़रूरी एलान, खबरें और सलाह, सर्वे और पायलट प्रोग्राम, प्रॉडक्ट डेटा की चेतावनियां, सामान लौटाना, और रिपोर्ट सभी नए लोगों पर लागू होंगी.
    सलाह: अगर आप सुपर एडमिन हैं, तो आपके पास उस व्यक्ति को Business Manager में सुपर एडमिन का ऐक्सेस देने का विकल्प है. Business Manager पर जाने के लिए, लोगों की सूची में जाकर, "Business Manager पर जाएं” को चुनें.
  5. उपयोगकर्ता जोड़ें को चुनें.

ऐसा करने के बाद, उस व्यक्ति को एक ईमेल मिलेगा जिसे न्योता भेजा गया है. इसमें व्यक्ति से न्योता स्वीकार करने के लिए कहा जाएगा. साथ ही, जब तक व्यक्ति न्योते को स्वीकार नहीं करेगा, तब तक ऐक्सेस का स्टेटस "मंज़ूरी बाकी है" दिखेगा.

अहम जानकारी: नए सुपर एडमिन को जोड़ने के लिए, Business Manager खाते का इस्तेमाल करें. सुपर एडमिन ऐक्सेस को सीधे तौर पर Merchant Center से मैनेज नहीं किया जा सकता. सुपर एडमिन के तौर पर, अपने कारोबार को मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानें.

लोगों की भूमिकाएं रद्द करना

किसी व्यक्ति को हटाने से पहले, पक्का करें कि आपकी वेबसाइट के यूआरएल की पुष्टि का स्टेटस उस व्यक्ति से न जुड़ा हो. अगर ऐसा है और आपको उस व्यक्ति को अपने खाते से हटाना पड़ता है, तो आपके खाते की पुष्टि और दावे की स्थिति से जुड़ी जानकारी भी हट जाएगी. साथ ही, आपको दूसरे व्यक्ति के साथ वेबसाइट की पुष्टि और दावे की प्रोसेस पूरी करनी होगी.

  1. अपने Merchant Center खाते में, ऐक्सेस और सेवाएं पर जाएं.
  2. “लोग और ऐक्सेस” टैब में, "लोग" में जाकर, उस व्यक्ति के लिए मैनेज करें को चुनें जिसे हटाना है.
  3. “खाते की स्थिति” में जाकर, व्यक्ति को हटाएं को चुनें.

लोगों की भूमिकाओं में बदलाव करना

खाते के एडमिन, व्यक्ति की भूमिका में बदलाव कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए:

  1. अपने Merchant Center खाते में, ऐक्सेस और सेवाएं पर जाएं.
  2. “लोग और ऐक्सेस” टैब में, “लोग” में जाकर, उस व्यक्ति के लिए मैनेज करें को चुनें जिसके ऐक्सेस लेवल में आपको बदलाव करना है.
  3. वह नया ऐक्सेस टाइप चुनें जो आपको इस व्यक्ति को असाइन करना है. इसके बाद, सेव करें को चुनें.

किसी खाते को अनलिंक करना

अगर आपको अपने Google खाते को Merchant Center खाते से लिंक करके नहीं रखना है, तो "लोग और ऐक्सेस" सेक्शन में जाकर, अपना ऐक्सेस हटाया जा सकता है. इसके लिए, मैनेज करें को चुनें. इसके बाद, अपना ऐक्सेस हटाएं.

Merchant Center में, खाता अनलिंक करने के लिए यह तरीका अपनाएं:

  1. अपने Merchant Center खाते में, ऐक्सेस और सेवाएं पर जाएं.
  2. आपको ऐप्लिकेशन और सेवाएं सेक्शन में, लिंक किए गए Google Ads खाते दिखेंगे.
  3. उस खाते को चुनें जिसे आपको अनलिंक करना है. इसके बाद, ऐक्सेस हटाएं को चुनें.

Google Ads में, खाता अनलिंक करने के लिए यह तरीका अपनाएं:

  1. अपने Google Ads खाते में डेटा मैनेजर पर जाएं.
  2. “कनेक्ट किए गए प्रॉडक्ट” टैब में, वह Merchant Center खाता ढूंढें जिसे अनलिंक करना है.
  3. Merchant Center खाते के बगल में मौजूद मैनेज करें और लिंक करें को चुनें.
  4. अनलिंक करें को चुनें.

ध्यान दें: Merchant Center खाते का एडमिन तब तक अपने Google खाते का ऐक्सेस नहीं हटा सकता, जब तक उस खाते से दूसरा एडमिन नहीं जुड़ जाता.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एक व्यक्ति को कितने Merchant Center खातों में जोड़ा जा सकता है?

एक व्यक्ति को ज़्यादा से ज़्यादा 100 Merchant Center खातों में जोड़ा जा सकता है.

क्या एक Merchant Center खाते से कई Google खाते लिंक किए जा सकते हैं?

हां. लोगों को अलग-अलग Google खातों और उनके ईमेल पतों से जोड़ा और मैनेज किया जाता है.

मुझे गड़बड़ी का यह मैसेज मिला है: “हम इस ईमेल पते को जोड़ नहीं पाए, क्योंकि यह किसी भी Google खाते से नहीं जुड़ा है. कृपया कोई दूसरा ईमेल पता चुनें या नया Google खाता बनाएं.”

अगर आपको गड़बड़ी का यह मैसेज मिलता है, तो इसका मतलब है कि जिस ईमेल पते को Merchant Center का ऐक्सेस देने की कोशिश की जा रही है उसे किसी भी Google खाते से लिंक नहीं किया गया है. Merchant Center में जोड़ने के लिए, ईमेल पते किसी Google खाते से लिंक होने चाहिए. अपने ईमेल पते को Google खाते से लिंक करने के लिए:

  • 'Google खाते के साइन अप करें' पर जाएं.
  • इसके बजाय, मेरे मौजूदा ईमेल पते का इस्तेमाल करें को चुनें.

किसी व्यक्ति को “वेबसाइट के मालिक, जिनकी पुष्टि हो चुकी है” लेबल पाने के लिए, किस ऐक्सेस लेवल की ज़रूरत होती है?

सभी लोगों को “वेबसाइट के लिए पुष्टि किए गए मालिक” एट्रिब्यूट मिलता है. अगर यह लेबल “लोग” वाली लिस्ट में किसी व्यक्ति के नाम के नीचे दिखता है, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति ने अपने Merchant Center खाते से जुड़ी वेबसाइट की पुष्टि कर ली है.

खाते के ऐक्सेस लेवल में बदलाव करने और नए लोगों को न्योता भेजने का अधिकार किसके पास होता है?

खाते के एडमिन, Google Merchant Center खाते को ऐक्सेस करने के लिए दूसरों को न्योता भेज सकते हैं. इसके लिए, बाईं ओर मौजूद नेविगेशन पैनल में, सेटिंग मेन्यू के "ऐक्सेस और सेवाएं" सेक्शन में जाकर, “लोग और ऐक्सेस” टैब को चुनें.

क्या Merchant Center खाते का इस्तेमाल करने वाले दूसरे लोग, मेरे लॉगिन की जानकारी देख सकते हैं?

नहीं, Merchant Center इस्तेमाल करने वाले सभी लोग, खुद के Google खाते के क्रेडेंशियल से आपके खाते में साइन इन करते हैं. इससे आपके लॉगिन क्रेडेंशियल सुरक्षित रहते हैं.

सुपर एडमिन क्या है?

Business Manager में सुपर एडमिन की भूमिका उस व्यक्ति को दी जाती है जिसके पास आपके सभी जुड़े हुए ऐप्लिकेशन के लिए सबसे ज़्यादा अनुमतियां होती हैं. इसमें दूसरों को ऐक्सेस देना या उनका ऐक्सेस हटाना शामिल है. सुपर एडमिन के तौर पर अपना कारोबार मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानें.

क्या अन्य उपयोगकर्ताओं पर असर डाले बिना, डिसप्ले की भाषा बदली जा सकती है?

“सामान्य ”सेटिंग में मौजूद “निजी प्राथमिकताएं” टैब में जाकर, “डिसप्ले की भाषा मैनेज करें” में डिसप्ले की भाषा अपडेट की जा सकती है. इससे आपको अपनी पसंद की भाषा में YouTube देखने का विकल्प मिलेगा और किसी अन्य व्यक्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12146972642859078392
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false
false