इस लेख की मदद से, Google Maps को सेट अप किया जा सकता है, इसकी बुनियादी बातें जानी जा सकती हैं, और इसकी अलग-अलग सुविधाओं के बारे में पता किया जा सकता है. मोबाइल डिवाइस पर Google Maps ऐप्लिकेशन या कंप्यूटर पर Google Maps का इस्तेमाल किया जा सकता है.
अपने घर या ऑफ़िस का पता सेट करना
अगर आपने Google खाते में घर और ऑफ़िस का पता सेट किया है, तो आपको घर या ऑफ़िस जाने का रास्ता फटाफट मिल सकता है.
साथ ही, यात्रा कम समय में पूरी करने के लिए, सबसे तेज़ रास्ता भी खोजा जा सकता है. अपने घर और ऑफ़िस का पता सेट करने का तरीका जानें.
ध्यान दें: यह जानकारी, Google के अन्य प्रॉडक्ट और सेवाओं पर शेयर की जा सकती है.
किसी जगह के बारे में जानकारी पाना
मैप पर कोई जगह खोजने के बाद, उपयोगकर्ता नीचे दिए गए काम कर सकते हैं:
- उस जगह तक पहुंचने के निर्देश पाना.
- कारोबार के खुले होने का समय और मेन्यू जैसी जानकारी देखना.
- Street View की तस्वीरें देखना.
निर्देश पाना और नेविगेशन शुरू करना
इससे आपको यात्रा में लगने वाले समय की जानकारी और वहां पहुंचने के लिए रास्ता मिल सकता है जहां जाना है, जैसे कि घर, ऑफ़िस या कैलेंडर अपॉइंटमेंट.
Google Maps ऐप्लिकेशन की सुविधाओं को समझना
Google Maps ऐप्लिकेशन अपडेट किया गया है, ताकि आप इसकी सुविधाएं फटाफट ऐक्सेस कर सकें.
Google Maps ऐप्लिकेशन खोलने पर, आपको होम स्क्रीन पर सबसे नीचे ये टैब दिखेंगे:
- एक्सप्लोर
: चुनें कि आपको कहां जाना है.
- आप
: सूचियां बनाएं और जगहों को याद रखें. साथ ही, सेव की गई यात्राओं की जानकारी, सूचनाएं, और मैसेज देखें.
- सहयोग करें
: अनुभव शेयर करें, जानकारी और समीक्षाएं जोड़ें, और समस्याएं हल करें.
टाइमलाइन, ऑफ़लाइन मैप, और जगह की जानकारी शेयर करने जैसी सुविधाएं, सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करके ऐक्सेस की जा सकती हैं.
Google Maps की सुविधाएं ऐक्सेस करना
आपको किसी चुने हुए इलाके में मौजूद लोकप्रिय या घूमने-फिरने की जगहों के बारे में समीक्षाएं और जानकारी मिल सकती है. साथ ही, किसी जगह पर की जाने वाली ऐक्टिविटी, लोकप्रिय जगहें, लोकल इवेंट या मशहूर रेस्टोरेंट भी खोजे जा सकते हैं.
Google Maps में 'एक्सप्लोर' टैब इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
सेव की गई यात्राओं की जानकारी
“आप” टैब में, सेव की गई यात्राओं वाली स्क्रीन पर आपको बार-बार की जाने वाली सभी यात्राओं की जानकारी दिखेगी. इससे आपको मंज़िल तक पहुंचने में लगने वाले अनुमानित समय (ETA), ट्रैफ़िक का हाल, और रास्ते में हुई दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी.
सेव की गई यात्राओं की जानकारी को पिन और मैनेज करने का तरीका जानें.
सेव की गई जगहें और सूचियां
“आप” टैब में, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बनाया गया यह कॉन्टेंट दिखेगा:
- हाल ही में सेव की गई जगहों की जानकारी
- आपकी सूचियां
- सेव की गई यात्राओं की जानकारी
- टाइमलाइन
- My Maps
- बुकिंग
सेव की गई जगहों की जानकारी और सूचियों को ढूंढने का तरीका जानें.
सूचनाएं और मैसेज
“आप” टैब में, ये काम किए जा सकते हैं:
- Google Maps की सूचनाएं देखें. सूचनाओं की सुविधा को चालू या बंद करने का तरीका जानें.
- Google Maps में अपने मैसेज देखें. सीधे कारोबारों को मैसेज भेजने का तरीका जानें.
जगहों की जानकारी जोड़ने, समीक्षाएं लिखने, फ़ोटो अपलोड करने या बदलाव का सुझाव देने के लिए, सबसे नीचे, सहयोग करें पर टैप करें.
आपके पास ये करने का विकल्प भी है:
- सड़कों और जगहों की जानकारी में बदलाव के सुझाव सबमिट करें.
- अपनी Maps प्रोफ़ाइल मैनेज करें.
- आपके सहयोग को देखने वालों की संख्या और उसके असर की जानकारी देखें.
Google Maps में योगदान देने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
इनमें से किसी भी सुविधा को खोजने के लिए, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें:
- अपने खाते में साइन इन और साइन आउट करना.
- Maps में आपका डेटा
- निजता नीति और सेवा की शर्तें
- गुप्त मोड चालू करना.
- आपके कारोबार की प्रोफ़ाइल
- टाइमलाइन
- जगह की जानकारी शेयर करना: Google Maps पर आपकी जगह की जानकारी कौन देख सकता है और आपको किसकी जगह की जानकारी देखनी है, यह चुनें.
- ऑफ़लाइन मैप: अपने ऑफ़लाइन मैप देखें और मैनेज करें.
- सेटिंग: Google Maps पर वाई-फ़ाई, दूरी नापने की इकाइयां, सूचनाएं, और यात्रा की सेटिंग मैनेज करें.
- सहायता और सुझाव: एक ही स्क्रीन से, सहायता और सुझाव/राय देने या शिकायत करने के विकल्प ऐक्सेस करें. जैसे, सड़कों या जगहों की जानकारी में बदलाव के अनुरोध करना.
अपनी निजता सेटिंग प्रबंधित करना
इन निजता सेटिंग को ऐक्सेस और मैनेज करने के लिए, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें:
- टाइमलाइन: Google Maps की टाइमलाइन देखें और मैनेज करें.
- जगह की जानकारी शेयर करना: Google Maps पर आपकी जगह की जानकारी कौन देख सकता है और आपको किसकी जगह की जानकारी देखनी है, यह चुनें.
- Maps में आपका डेटा: अपनी निजता सेटिंग मैनेज करें.