अहम जानकारी: एक से ज़्यादा इनबॉक्स सेट अप करने की सुविधा सिर्फ़ कंप्यूटर पर ही उपलब्ध है.
एक से ज़्यादा इनबॉक्स सेट अप करने का तरीका
- अपने कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग
पर क्लिक करें.
- "इनबॉक्स टाइप" के बगल में मौजूद, एक से ज़्यादा इनबॉक्स चुनें.
- "एक से ज़्यादा इनबॉक्स" की सेटिंग बदलने के लिए, पसंद के मुताबिक बनाएं पर क्लिक करें.
- हर सेक्शन के लिए, खोज की शर्तें जोड़ें.
- स्टार के निशान वाले ईमेल खोजने के लिए,
is:starredका इस्तेमाल करें - जब आप किसी व्यक्ति का ईमेल पता खोजते हैं, तो खोज के नतीजे वाले सेक्शन में उस व्यक्ति के उपनाम वाले अन्य ईमेल भी दिखते हैं. खोज के नतीजों में सिर्फ़ मूल ईमेल पता देखने के लिए, खोज के लिए डाले जाने वाले शब्द को डबल कोट में रखें. उदाहरण के लिए: "सेःram.sharma@gmail.com".
- जब आप "से:ईमेल पता" खोजते हैं, तो नतीजों में वे ईमेल भी दिखते हैं जिनसे Drive की फ़ाइलों को शेयर किए जाने की सूचना दी गई थी.
- स्टार के निशान वाले ईमेल खोजने के लिए,
- "सेक्शन का नाम" में, सेक्शन के लिए कोई नाम डालें.
- "पेज का ज़्यादा से ज़्यादा साइज़" के आगे, बताएं कि आप कितने ईमेल देखना चाहते हैं.
- “एक से ज़्यादा इनबॉक्स की स्थिति” के आगे, चुनें कि आप सेक्शन को कहां रखना चाहते हैं.
- सबसे नीचे, बदलाव सेव करें पर क्लिक करें.