Gmail खोलने के लिए, कंप्यूटर से साइन इन किया जा सकता है. इसके अलावा, अपने फ़ोन या टैबलेट पर Gmail ऐप्लिकेशन में, अपना खाता जोड़ा जा सकता है. साइन इन करने के बाद, ईमेल देखने के लिए अपना इनबॉक्स खोलें.
अपना खाता जोड़ना
अपने iPhone या iPad पर Gmail ऐप्लिकेशन में, Gmail खातों के साथ-साथ Gmail से बाहर के खाते भी जोड़े जा सकते हैं.
- अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, खोज बार में मौजूद प्रोफ़ाइल
पर टैप करें.
- दूसरा खाता जोड़ें
Google पर टैप करें.
- अपना खाता जोड़ने के लिए, स्क्रीन पर बताया गया तरीका अपनाएं.
Gmail में साइन इन करने से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
अगर आपको अपने Gmail खाते का उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड याद नहीं है या अपना खाता ऐक्सेस करने में समस्या आ रही है, तो समस्या हल करने के लिए हमारी गाइड का पालन करें.
अगर आपको अब भी साइन इन करने में समस्या हो रही है, तो अपना Gmail खाता वापस पाएं.
अपना खाता वापस पाना