Gmail से साइन आउट करना या अपना खाता हटाना

अगर इनका इस्तेमाल किया जाता है:

  • कंप्यूटर पर Gmail: कंप्यूटर पर Gmail से साइन आउट किया जा सकता है.
  • फ़ोन या टैबलेट पर Gmail ऐप्लिकेशन: डिवाइस से सिर्फ़ अपना खाता हटाया जा सकता है.

Gmail से साइन आउट करना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें.
  3. साइन आउट करें पर क्लिक करें.

अहम जानकारी: अगर आपके पास Gmail में एक से ज़्यादा खाते हैं, तो सभी खातों से साइन आउट करें पर क्लिक करें.

इस्तेमाल नहीं किए जा रहे, खोए हुए या चोरी हुए डिवाइस को हटाना

अगर किसी डिवाइस पर Gmail का ऐक्सेस हटाना भूल गए हैं, तो किसी और डिवाइस से साइन आउट किया जा सकता है. इससे डिवाइस खो जाने या चोरी हो जाने पर, आपके खाते को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें.
  3. Google खाते में बदलाव करें पर क्लिक करें. 
    • यह अपने Google खाते को मैनेज करें के तौर पर भी दिख सकता है.
  4. बाईं ओर, सुरक्षा और साइन-इन करने के बारे में जानकारी पर क्लिक करें.
  5. "आपके डिवाइस" पैनल में जाकर, सभी डिवाइसों को मैनेज करें पर क्लिक करें.
  6. वह डिवाइस या सेशन चुनें जिससे आपको साइन आउट करना है.
  7. साइन आउट करें पर क्लिक करें.

अहम जानकारी:

  • किसी ब्राउज़र, ऐप्लिकेशन या सेवा से, डिवाइस पर Google खाते में साइन इन करने की अवधि को सेशन कहा जाता है.
  • आपके डिवाइस पर एक या एक से ज़्यादा सेशन दिख सकते हैं. इसका मतलब है कि यह उम्मीद के मुताबिक काम कर रहा है.
  • यह पक्का करने के लिए कि किसी डिवाइस के पास खाते का ऐक्सेस न रहे, आपको उस डिवाइस के सभी सेशन से अलग-अलग साइन आउट करना होगा. उन डिवाइसों को देखने का तरीका जानें जिनके पास आपके खाते का ऐक्सेस है.

किसी दूसरे डिवाइस के ज़रिए साइन आउट करना

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14977061082052777580
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
17
false
false
false
false
false