अपने Google खाते या Gmail को वापस पाने का तरीका

अगर आपको अपना पासवर्ड या उपयोगकर्ता नाम याद नहीं है या आपको पुष्टि करने के लिए कोड नहीं मिल पा रहे हैं, तो अपना Google खाता वापस पाने के लिए ये तरीके अपनाएं. ऐसा करके Gmail, Photos, और Google Play जैसी सेवाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं.

अहम जानकारी:

  • गलत जवाब देने पर, आपको खाता वापस पाने की प्रोसेस से बाहर नहीं किया जाएगा. अपना खाता वापस पाने की कोशिश जितनी चाहे, उतनी बार की जा सकती है.
  • अपने दफ़्तर, स्कूल या अन्य ग्रुप के किसी खाते का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए, शायद ये तरीके काम न करें. मदद के लिए अपने एडमिन से संपर्क करें.
  • 13 साल (या आपके देश में लागू उम्र) से छोटे बच्चे का खाता वापस पाने के लिए, बच्चे का पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है.

पासवर्ड भूल जाने पर

  1. अपने Google खाते या Gmail को वापस पाने के लिए यह तरीका अपनाएं.
  2. जब आपसे कहा जाए, तो अपना पासवर्ड रीसेट करें. ऐसा मज़बूत पासवर्ड चुनें जिसका आपने इस खाते के साथ पहले से इस्तेमाल न किया हो. मज़बूत पासवर्ड बनाने का तरीका जानें.

साइन इन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अपना ईमेल पता भूल जाने पर

  1. अपना उपयोगकर्ता नाम ढूंढने के लिए, यह तरीका अपनाएं. आपके पास यह जानकारी होनी चाहिए:
    • खाता वापस पाने के लिए दिया गया फ़ोन नंबर या ईमेल पता.
    • खाते में आपका पूरा नाम.
  2. यह खाता आपका है, इसकी पुष्टि करने के लिए निर्देशों का पालन करें.
  3. आपको अपने खाते से मिलते-जुलते उपयोगकर्ता नामों की सूची दिखेगी.

अगर कोई और व्यक्ति आपके खाते का इस्तेमाल कर रहा हो

अगर आपको लगता है कि आपकी अनुमति के बिना कोई और व्यक्ति आपका Google खाता इस्तेमाल कर रहा है, तो हैक या हाइजैक किए गए Gmail या Google खाते का ऐक्सेस वापस पाने का तरीका अपनाएं.

किसी और वजह से साइन इन न कर पाने पर

अगर आपको कोई और समस्या आ रही है, तो साइन इन करने में मदद पाएं.

मिटाए गए Google खाते को वापस पाना

अगर आपने हाल ही में अपना Google खाता मिटाया है, तो खाता वापस पाने का तरीका अपनाया जा सकता है.

अब भी साइन इन न कर पाने पर

अहम जानकारी: अगर आपने खाता वापस पाने के लिए दी गई अपनी जानकारी में बदलाव किया है, तो इन बदलावों को लागू होने में सात दिन लग सकते हैं. कुछ दिनों बाद, अपना खाता वापस पाने की कोशिश करें.

नया खाता बनाना

अगर आपको अपने खाते में साइन इन करने में समस्या आ रही है, तो खाता वापस पाने के लिए ये सलाह अपनाएं.

अगर आपको अब भी अपना Google खाता वापस नहीं मिल पा रहा है, तो नया Google खाता बनाएं. नया खाता बनाने के बाद, Google खाते को लॉक होने से बचाने के लिए यह तरीका अपनाया जा सकता है.

खाता और पासवर्ड वापस पाने में मदद करने वाली सेवाओं का इस्तेमाल करने से बचें

अपने खाते में साइन इन करने में मदद पाने के लिए Google को कॉल नहीं किया जा सकता. इससे आपका खाता सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. हम ऐसी किसी भी बाहरी सेवा के साथ काम नहीं करते हैं जो खाते या पासवर्ड से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराने का दावा करती है. किसी को भी अपने पासवर्ड या पुष्टि करने के लिए मिले कोड न बताएं.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15941157157885287978
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
17
false
false
false
false