आपके मैसेज को सुरक्षित रखने के लिए, Gmail उन्हें ट्रांसफ़र करने के दौरान एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करता है. आपके पास अपने मैसेज की सुरक्षा की अक्सर जांच करने का विकल्प भी होता है.
यह समझना कि एन्क्रिप्शन के अलग-अलग रंग के आइकॉन का क्या मतलब है
Gmail में मैसेज भेजने या पाने पर, लॉक आइकॉन दिखता है. इससे मैसेज के एन्क्रिप्शन स्तर के बारे में पता चलता है. Gmail में ईमेल को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के बारे में जानें.
- स्टैंडर्ड एन्क्रिप्शन
: आपके ईमेल को ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी (टीएलएस) से एन्क्रिप्ट किया जाता है. यह ज़्यादातर ईमेल के लिए एन्क्रिप्शन का स्टैंडर्ड तरीका है. यह आपके ईमेल को ट्रांज़िट के दौरान ऐक्सेस किए जाने से रोकता है. टीएलएस तभी काम करता है, जब ईमेल भेजने और पाने वाले, दोनों को ईमेल की सेवा देने वाली कंपनियां टीएलएस का इस्तेमाल करे.
- एन्क्रिप्ट करने का कोई भी तरीका इस्तेमाल नहीं किया गया है
: मैसेज को एन्क्रिप्ट नहीं किया गया है. एन्क्रिप्ट नहीं किए गए मैसेज में, पासवर्ड या वित्तीय जानकारी जैसा संवेदनशील डेटा न भेजें.
अगर काम या स्कूल वाले खाते से Gmail का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो एन्क्रिप्शन के इन तरीकों का इस्तेमाल करके मैसेज भेजे या पाए जा सकते हैं:
- ऐडवांस एन्क्रिप्शन
: अगर सिक्योर/मल्टीपर्पज़ इंटरनेट मेल एक्सटेंशन (एस/एमआईएमई) का इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको सुरक्षा का एक अतिरिक्त स्तर मिलता है. यह ईमेल भेजने और पाने वालों की ओर से मिली कुंजियों का इस्तेमाल करके ईमेल को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करता है. इन कुंजियों को Google मैनेज करता है. इनकी मदद से, मैसेज को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) और डिक्रिप्ट किया जाता है.
- अतिरिक्त एन्क्रिप्शन लेयर
: अगर क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन (सीएसई) का इस्तेमाल किया जाता है, तो मैसेज को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) और डिक्रिप्ट करने के लिए इस्तेमाल होने वाली कुंजियों को आपका संगठन मैनेज करता है. Google निजी पासकोड को कभी भी ऐक्सेस नहीं करता. वह मैसेज के कॉन्टेंट को डिक्रिप्ट भी नहीं करता.
देखें कि आपको मिले मैसेज एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किए गए हैं या नहीं
- Gmail में कोई ईमेल खोलें.
- सबसे ऊपर, पाने वाले व्यक्ति के ईमेल पते के बगल में, जानकारी दिखाएं
पर क्लिक करें.
- विंडो में, “सुरक्षा” के बगल में देखें कि ईमेल को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के लिए कौनसा तरीका इस्तेमाल किया गया है:
- स्टैंडर्ड एन्क्रिप्शन (टीएलएस)
- ऐडवांस एन्क्रिप्शन (S/MIME)
- एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने का कोई भी तरीका इस्तेमाल नहीं किया गया है
जानें कि कुछ ईमेल एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) क्यों नहीं हो पाते
- अगर ईमेल भेजने वाले व्यक्ति को ईमेल की सेवा देने वाली कंपनी, टीएलएस का इस्तेमाल नहीं करती है, तो हो सकता है कि ईमेल एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) न किया गया हो.
- अगर आपको एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) नहीं किया गया कोई ऐसा ईमेल मिलता है जिसमें संवेदनशील जानकारी है, तो ईमेल भेजने वाले व्यक्ति को इसकी सूचना दें.
- ईमेल एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) होने के बावजूद आपको चेतावनी मिल सकती है. ऐसा तब होता है, जब:
- ईमेल की सेवा देने वाली किसी कंपनी पर पहले, एन्क्रिप्ट करने का तरीका काम नहीं कर रहा था.
- आपने कोई ईमेल @gmail.com के बजाय, कस्टम डोमेन नेम से भेजा हो. उदाहरण के लिए, name@yourdomain.com.