ईमेल और अटैचमेंट को तुरंत ढूंढने के लिए, Gmail में सर्च चिप, ऐडवांस खोज, और खोज के नतीजे पाने की अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करें.
जानें कि Gmail में खोजने पर क्या होता है
- तेज़ी से खोजने में आपकी सहायता करने के लिए, शब्द लिखते समय Gmail आपको खोज के लिए शब्द सुझाता है. खोज के लिए ये शब्द, आपके Gmail खाते की जानकारी के मुताबिक होते हैं, जैसे:
- संपर्क
- लेबल
- मैसेज
- पहले की गई खोजें
- Gmail में की गई खोजों का कोई नतीजा नहीं मिलने पर उससे मिलते-जुलते नतीजे दिखाए जाते है. इससे आपको खोज का बेहतर अनुभव मिलता है.
- खोज के नतीजों को काम के होने के हिसाब से या समय के हिसाब से क्रम में लगाया जा सकता है. नतीजों को क्रम से लगाने के लिए, सबसे ज़्यादा काम के या सबसे नए को चुनें.
ईमेल खोजना
इस लेख में, यहां बताए गए काम करने का तरीका जानें:
- खोज बार का इस्तेमाल करना
- अपने खोज के नतीजों को सटीक बनाना
- स्पैम और ट्रैश में ईमेल खोजना
- खोज इतिहास मिटाना
खोज बार का इस्तेमाल करना
अहम जानकारी: अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो सिर्फ़ वे ईमेल खोजे जा सकते हैं जो आपके डिवाइस के साथ सिंक किए गए हैं.
- अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, खोज बॉक्स में मेल में खोजें पर टैप करें.
- खोज के लिए शब्द डालें.
- ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड पर, खोजें पर टैप करें.
सलाह: ईमेल को समय के हिसाब से क्रम में लगाने के लिए, खोज के नतीजों के ऊपर मौजूद, सबसे काम के सबसे नए पर टैप करें.
अपने खोज के नतीजों को सटीक बनाना
ज़्यादा सटीक नतीजे पाने के लिए, ये काम किए जा सकते हैं:
- ईमेल और अटैचमेंट के लिए सर्च चिप का इस्तेमाल करना
- सर्च ऑपरेटर का इस्तेमाल करना
- Gmail में Gemini से पूछना
- अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, खोज बॉक्स में मेल में खोजें पर टैप करें.
- खोज के लिए शब्द डालें.
- ज़्यादा सटीक तरीके से खोजने और फ़िल्टर करने के लिए, खोज बॉक्स के नीचे दिए गए किसी चिप पर टैप करें:
- लेबल: किसी लेबल में मौजूद ईमेल खोजें.
- इन्होंने भेजा: किसी खास ईमेल पते से मिला कोई भी ईमेल खोजें.
- पाने वाला: किसी खास ईमेल पते पर भेजा गया कोई भी ईमेल खोजें.
- अटैचमेंट: ऐसे ईमेल खोजें जिनमें कोई अटैचमेंट है या किसी खास टाइप की फ़ाइल अटैच है:
- Google Docs
- Google Sheets
- तारीख: किसी खास तारीख की सीमा में या किसी खास तारीख को भेजा गया ईमेल खोजें.
- पढ़ा नहीं गया है: "नहीं पढ़ा गया" के तौर पर मार्क किया गया कोई भी ईमेल खोजें.
- कैलेंडर के अपडेट शामिल न करें: Google Calendar के इवेंट में बदलाव से जुड़े ईमेल के अलावा कोई भी ईमेल खोजें.
- एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया गया है: क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करने वाले ईमेल खोजें.
अहम जानकारी: अगर आपके इनबॉक्स में सीएसई (क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन) का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किया गया कम से कम एक ईमेल है, तो सीएसई का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किए गए ईमेल के हिसाब से फ़िल्टर किया जा सकता है.
सर्च ऑपरेटर का इस्तेमाल करनाGmail में खोज के नतीजों को फ़िल्टर करने के लिए सर्च ऑपरेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, शब्द या सिंबल. ईमेल खोजने के लिए, एक से ज़्यादा सर्च ऑपरेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
उदाहरण के लिए, खोजने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है:
- ईमेल भेजने वाले: sam@your-company.com
- तारीख की सीमाएं: 01/05/2025 से 01/01/2025 तक
- फ़ाइलें, अटैचमेंट, और अन्य एट्रिब्यूट: has:attachment
सर्च ऑपरेटर की पूरी सूची देखने के लिए, Gmail में खोज के नतीजों को बेहतर बनाने का तरीका जानें.
अहम जानकारी:
- खोज बॉक्स में किसी व्यक्ति का ईमेल पता डालने पर, खोज के नतीजों में उस व्यक्ति के दूसरे ईमेल पते से जुड़े ईमेल भी दिखते हैं.
- खोज के नतीजों में सिर्फ़ मूल ईमेल पते से जुड़े ईमेल देखने के लिए, खोज के लिए डाले जाने वाले शब्द को कोट में रखें. उदाहरण के लिए: "इन्होंने भेजा:ram.sharma@gmail.com."
- "इन्होंने भेजा:ईमेल पता" डालकर खोजने पर, नतीजों में Drive की वे फ़ाइलें दिखती हैं जो उस ईमेल पते से शेयर की गई थीं.
अगर आपके पास ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला Google Workspace या Google का एआई प्लान है, तो Gmail में Gemini से ईमेल खोजने के लिए कहा जा सकता है. उदाहरण के लिए:
- "मुझे नहीं पढ़े गए ईमेल दिखाओ."
- "पिछले हफ़्ते [person] से मिले ईमेल."
- "इस हफ़्ते के नहीं पढ़े गए ईमेल दिखाओ."
Gmail में Gemini का इस्तेमाल करके, मिलकर काम करने का तरीका जानें.
स्पैम और ट्रैश में ईमेल खोजना
अहम जानकारी: डिफ़ॉल्ट रूप से, स्पैम और ट्रैश में मौजूद ईमेल, स्टैंडर्ड सर्च में शामिल नहीं होते. स्पैम और ट्रैश फ़ोल्डर में मौजूद ईमेल ढूंढने के लिए, Gmail में ऐडवांस खोज का इस्तेमाल करें.
- अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, खोज बॉक्स में
in:anywhereडालें. - आपको जो ईमेल नहीं मिल रहा है उससे जुड़ी कोई जानकारी डालें.
- अपने ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड पर, Enter पर टैप करें.
खोज इतिहास मिटाना
- अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर बाईं ओर, मेन्यू
सेटिंग पर टैप करें.
- "सामान्य" में जाकर, डेटा की निजता पर टैप करें.
- सबसे नीचे, खोज इतिहास मिटाएं पर टैप करें.
जानें कि खोज के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द, आपके Google खाते में कैसे सेव किए जाते हैं
अहम जानकारी: Gmail में उन शब्दों को सेव किया जाता है, जिन्हें आप खोजने और ब्राउज़ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इस सुविधा की मदद से, आपको आने वाले समय में खोज करने पर बेहतर सुझाव मिलते हैं. इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, "गतिविधि कंट्रोल" पेज पर, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि चालू करें.
- Gmail में खोज इतिहास मिटाने पर, ईमेल खोजने के लिए डाले गए सभी शब्दों का इतिहास सभी डिवाइसों से हटा दिया जाता है.
- सेव की गई गतिविधि को कंट्रोल करने के लिए, मेरी गतिविधि पर जाएं.
- आप Google के सर्वर पर मौजूद अपना खोज इतिहास भी मिटा सकते हैं. अपनी गतिविधि मिटाने का तरीका जानें.