अपने ईमेल फ़िल्टर करने के लिए नियम बनाना

अपने कंप्यूटर पर, आप Gmail के फ़िल्टर का इस्तेमाल करके, इनकमिंग मेल को मैनेज कर सकते हैं. इन फ़िल्टर की मदद से, ईमेल को किसी लेबल में भेजा या संग्रहित किया जा सकता है. इसके अलावा, किसी ईमेल को मिटाया जा सकता है, उस पर स्टार का निशान लगाया जा सकता है या मेल को अपने-आप फ़ॉरवर्ड होने की सुविधा भी चालू की जा सकती है.

फ़िल्टर बनाना

  1. Gmail खोलें.
  2. सबसे ऊपर खोज बॉक्स में, खोज के विकल्प दिखाएं फ़ोटो की ट्यूनिंग पर क्लिक करें .
  3. खोज के लिए शब्द डालें. अगर आपको यह जांचना है कि आपकी खोज ने ठीक से काम किया है या नहीं, तो खोजें पर क्लिक करके देखें कि वहां क्या-क्या ईमेल दिख रहे हैं. 
  4. खोज विंडो के नीचे, फ़िल्टर बनाएं पर क्लिक करें.
  5. चुनें कि फ़िल्टर से क्या करवाना है.
  6. फ़िल्टर बनाएं पर क्लिक करें.

ध्यान दें: मैसेज को फ़ॉरवर्ड करने के लिए फ़िल्टर बनाने पर वह सिर्फ़ नए मैसेज को ही फ़ॉरवर्ड करेगा. ​इसके अलावा, जब कोई व्यक्ति किसी ऐसे मैसेज का जवाब देता है जिसे आपने फ़िल्टर किया है, तो खोज के लिए डाले गए शब्द से मेल खाने पर ही उस जवाब को फ़िल्टर किया जाएगा. 

फ़िल्टर बनाने के लिए किसी खास मैसेज का इस्तेमाल करना

  1. Gmail खोलें.
  2. आप फ़िल्टर बनाने के लिए जिस ईमेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं उसके आगे मौजूद चेकबॉक्स को चुनें. 
  3. ज़्यादा ज़्यादापर क्लिक करें.
  4. इस तरह के मैसेज को फ़िल्टर करें पर क्लिक करें.
  5. फ़िल्टर के लिए शर्तें डालें.
  6. फ़िल्टर बनाएं पर क्लिक करें.

फ़िल्टर में बदलाव करना या उन्हें मिटाना

  1. Gmail खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग सेटिंग इसके बाद सभी सेटिंग देखें पर क्लिक करें.
  3. फ़िल्टर और ब्लॉक किए गए पते पर क्लिक करें.
  4. उस फ़िल्टर पर जाएं जिसे आप बदलना चाहते हैं.
  5. फ़िल्टर हटाने के लिए बदलाव करें या मिटाएं पर क्लिक करें. फ़िल्टर में बदलाव करने का काम पूरा होने के बाद, जारी रखें पर क्लिक करें.
  6. फ़िल्टर अपडेट करें या ठीक है क्लिक करें.

फ़िल्टर एक्सपोर्ट या इंपोर्ट करना

अगर आपने फ़िल्टर का बैकअप लिया है, तो Gmail में फ़िल्टर इंपोर्ट किए जा सकते हैं. फ़िल्टर भी एक्सपोर्ट किए जा सकते हैं.

  1. Gmail खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग सेटिंग इसके बाद सभी सेटिंग देखें पर क्लिक करें.
  3. फ़िल्टर और ब्लॉक किए गए पते पर क्लिक करें.
  4. फ़िल्टर के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें. 
फ़िल्टर एक्सपोर्ट करना

  1. पेज पर सबसे नीचे, फ़िल्टर को इंपोर्ट करें पर क्लिक करें. 
  2. फ़िल्टर वाली उस फ़ाइल को चुनें जिसे आप इंपोर्ट करना चाहते हैं.
  3. फ़ाइल खोलें पर क्लिक करें.
  4. फ़िल्टर बनाएं पर क्लिक करें. 
फ़िल्टर को एक्सपोर्ट करना

  1. पेज पर नीचे, एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें. 
  2. इससे आपको एक .xml फ़ाइल मिलेगी. आप चाहें, तो इस फ़ाइल में बदलाव करने के लिए किसी टेक्स्ट एडिटर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
3613411697002160080
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
17
false
false
false
false
false